रिश्तेदारों से Facebook अकाउंट को चाहते है छिपाना, इस सेटिंग के बाद प्रोफाइल का कोई नहीं ले पाएगा स्क्रीनशॉट
फेसबुक का इस्तेमाल सभी लोग करते हैं। इंस्टाग्राम के आने से पहले सभी लोग फेसबुक को ही यूज किया करते थे, लेकिन अब इसका इस्तेमाल काफी कम हो गया है। हालांकि, अभी भी कई लोग ऐसे हैं जो इस पर मैसेज करने और नए लोगों से जोड़ने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं। कई बार आपके अपने रिश्तेदार या फिर कुछ दोस्त फेसबुक के अकाउंट की फोटो खींचकर इधर-उधर करते हैं, जो आप नहीं चाहते या फिर कुछ गलत लोग भी स्क्रीनशॉट का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे में आप अपने प्रोफाइल को एक सेटिंग के जरिए सुरक्षित कर सकते हैं, जिसमें कोई भी आपकी प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट नहीं ले पाएगा।
- Written By: सिमरन सिंह
Facebook की प्रोफाइल को लॉक करने का तरीका (सौ. Freepik)
Facebook. फेसबुक का इस्तेमाल सभी लोग करते हैं। इंस्टाग्राम के आने से पहले सभी लोग फेसबुक को ही यूज किया करते थे, लेकिन अब इसका इस्तेमाल काफी कम हो गया है। हालांकि, अभी भी कई लोग ऐसे हैं जो इस पर मैसेज करने और नए लोगों से जोड़ने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं। कई बार आपके अपने रिश्तेदार या फिर कुछ दोस्त फेसबुक के अकाउंट की फोटो खींचकर इधर-उधर करते हैं, जो आप नहीं चाहते या फिर कुछ गलत लोग भी स्क्रीनशॉट का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे में आप अपने प्रोफाइल को एक सेटिंग के जरिए सुरक्षित कर सकते हैं, जिसमें कोई भी आपकी प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट नहीं ले पाएगा।
फोन में होगी सेटिंग
कई बार ऐसा होता है कि लोग बिना फॉलो किए आपकी प्रोफाइल को स्टॉक करने के बारे में सोचते हैं और अलग-अलग लोगों को यह जानकारी देते हैं, लेकिन इस चीज के लिए वे फॉलो नहीं करके छुपाकर ही काम करते हैं। ऐसे लोगों से छुटकारा पाने के लिए फेसबुक पर यह सेटिंग आप कर सकते हैं। इसकी मदद से जो लोग आपको फॉलो करेंगे और आपकी इजाजत लेंगे, वही आपकी प्रोफाइल को देख सकते हैं।
- सबसे पहले अपने फोन में फेसबुक ओपन करें।
- फेसबुक में राइट कॉर्नर पर थ्री लाइंस पर क्लिक करें।
- सेटिंग का ऑप्शन चुनें।
- इसके बाद एक नया पेज ओपन होगा, यहां पर ऑडियंस एंड प्राइवेसी का ऑप्शन चुनें।
- फिर प्रोफाइल लॉक ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद फेसबुक प्रोफाइल लॉक हो जाएगी। अब न कोई स्क्रीनशॉट ले सकता है और न ही स्टॉक कर सकता है।
ये भी पढ़े: Tablets खरीदने का कर रहे हैं प्लान, 15,000 में दिवाली सेल में होगा धमाका
सम्बंधित ख़बरें
Cyber Fraud Case: IPS की फर्जी Facebook ID बनाकर ठगी की कोशिश, व्यापारी की सतर्कता से नाकाम हुई साइबर जालसाजी
जब सब्र का बांध टूटा तो सौरव गांगुली जा पहुंचे पुलिस थाने, फेसबुक पेज के खिलाफ इसलिए दर्ज कराई FIR
Facebook यूजर्स ध्यान दें! कंपनी ने लाइक और कमेंट बटन को लेकर किया बड़ा ऐलान, इस दिन से बंद होगा फीचर
फेसबुक पर किया गोलवलकर की किताब में छत्रपति शिवाजी महाराज के ‘अपमान’ का दावा, दो अकाउंट के खिलाफ मामला दर्ज
फेसबुक प्रोफाइल डेस्कटॉप में करें लॉक
- अगर आप डेस्कटॉप यूजर हैं और इस सेटिंग को नहीं ढूंढ पा रहे हैं, तो आपके लिए पहले ब्राउज़र में अपनी फेसबुक आईडी को ओपन करना है।
- यहां पर प्रोफाइल पर क्लिक करें।
- इसके बाद ऐड टू स्टोरी और एडिट प्रोफाइल की साइट पर डॉट मीनू आइकन पर क्लिक करें।
- लोक प्रोफाइल के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- फिर आपको एक मैसेज आएगा जिसमें लॉक योर प्रोफाइल का ऑप्शन होगा, जिस पर आपको क्लिक करना है। आपकी प्रोफाइल लॉक हो जाएगी।
