हैक हो गया है Facebook Account? इस तरीके से हो जाएगा रिकवर
अगर किसी और ने आपके अकाउंट पर कब्ज़ा कर लिया है और आपकी निजता का उल्लंघन कर रहा है तो आप क्या करेंगे? आपको अपना फेसबुक अकाउंट रिकवर करना होगा ताकि कोई धोखेबाज आपके फेसबुक अकाउंट का दुरुपयोग न कर सके और आपके नाम से कोई पोस्ट या संदेश न भेज सके।
- Written By: सिमरन सिंह
अगर आपका facebook किसी ने हैक कर लिया है तो इस तरह से आप उसे रिकवर कर सकते है (सौ. Freepik)
नवभारत डिजिटल डेस्क. दुनिया भर में करोड़ों लोग फेसबुक का इस्तेमाल करते हैं और अपने परिवार से जुड़े रहते हैं। ऐसे में देश और दुनिया के अंदर फेसबुक को लेकर नए अपडेट्स भी आते हैं, जिस वजह से इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। लेकिन क्या हो अगर आपका अकाउंट हैक हो जाए? आप क्या करेंगे अगर आपके अकाउंट पर किसी और ने कब्जा कर लिया और आपकी प्राइवेसी में नजर डाले? आपको अपना फेसबुक अकाउंट रिकवर करना जरूरी है, ताकि आपके फेसबुक अकाउंट का कोई भी धोखेबाज गलत इस्तेमाल न कर सके और आपके नाम से पोस्ट या मैसेज न कर सके।
ऐसे करें फेसबुक अकाउंट रिकवर
अगर आपका फेसबुक अकाउंट भी हैक हो गया है, तो उसे आप बड़ी आसानी से रिकवर कर सकते हैं। आपको फेसबुक हेल्प सेंटर की मदद लेनी है। सबसे पहले आपको अपना पासवर्ड भूलने यानी फ़ॉरगोट पासवर्ड क्षेत्र पर जाकर अकाउंट रिकवर करने की कोशिश करनी है। इस क्षेत्र के जरिए पासवर्ड रिसेट करके आप दोबारा लॉगिन कर सकते हैं। इसमें आपसे सवाल पूछे जाएंगे, जिनका जवाब देकर आप अपने फेसबुक अकाउंट को रिकवर कर सकते हैं।
ये भी पढ़े: ड्राइविंग करते समय हो गए ब्रेक फेल, इस तरह से एक्सीडेंट से होगा बचाव
सम्बंधित ख़बरें
Facebook यूजर्स ध्यान दें! कंपनी ने लाइक और कमेंट बटन को लेकर किया बड़ा ऐलान, इस दिन से बंद होगा फीचर
फेसबुक पर किया गोलवलकर की किताब में छत्रपति शिवाजी महाराज के ‘अपमान’ का दावा, दो अकाउंट के खिलाफ मामला दर्ज
रिश्तेदारों से Facebook अकाउंट को चाहते है छिपाना, इस सेटिंग के बाद प्रोफाइल का कोई नहीं ले पाएगा स्क्रीनशॉट
ईमेल और फोन नंबर बदले
अगर हैकर ने आपकी ईमेल और फोन नंबर को बदल दिया है, जिसकी वजह से आप अपना फेसबुक अकाउंट रिकवर नहीं कर पा रहे हैं, तो आप facebook.com/login/identify पर जा सकते हैं। यहां पर आप अपनी प्रोफाइल से जुड़ी सिक्योरिटी से रिलेटेड जवाब देकर डिटेल फॉर्म भर सकते हैं।
यह जवाब इसलिए देने पड़ते हैं ताकि फेसबुक को कंफर्म हो जाए कि अकाउंट वापस ही आप ही कर रहे हैं, जिससे वेरिफिकेशन आसान हो जाए।
ये भी पढ़े: SpaceX अंतरिक्ष यात्रियों को बचाने की राह में बड़ा आगे, अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में पहुंचा
दोस्त की मदद से करें रिकवर
फेसबुक के जरिए आप अपने दोस्तों से भी अकाउंट रिकवर कर सकते हैं। दोस्तों के जरिए फेसबुक अकाउंट रिकवर करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। आप फेसबुक अकाउंट सुरक्षित रखने के लिए ईमेल एड्रेस और मोबाइल नंबर दोनों अपडेट रखें। अगर कभी भी लॉगिन करने में परेशानी हो, तो अकाउंट रिकवर करना आसान होगा।
