eSIM फ्रॉड का नया खतरा: आपकी सिम बदलकर हैकर्स ले सकते हैं बैंक अकाउंट का कंट्रोल
SIM Swap Online Scam: eSIM डिजिटल सिम है जिसे स्मार्टफोन में सॉफ्टवेयर के जरिए इंस्टॉल किया जाता है। यह कॉल, मैसेज और इंटरनेट डेटा जैसी सभी सुविधाएं देता है, जो एक फिजिकल सिम प्रदान करती है।
- Written By: सिमरन सिंह
eSIM का बड़ा खतरा हो जाए सावधान। (सौ. Freepik)
eSIM Fraud: eSIM (Embedded SIM) एक डिजिटल सिम है जिसे स्मार्टफोन में सॉफ्टवेयर के जरिए इंस्टॉल किया जाता है। यह कॉल, मैसेज और इंटरनेट डेटा जैसी सभी सुविधाएं देता है, जो एक फिजिकल सिम प्रदान करती है। लेकिन अब साइबर अपराधियों ने इस आधुनिक तकनीक का दुरुपयोग शुरू कर दिया है। अगर कोई हैकर आपकी जानकारी के बिना आपकी फिजिकल सिम को eSIM में बदल देता है, तो वह आपके बैंक के OTP और ऑथेंटिकेशन कोड हासिल कर सकता है। इससे उन्हें आपके बैंक अकाउंट पर पूरा नियंत्रण मिल जाता है। जिससे वो जो चाहे वो कर सकते है।
मुंबई में सामने आया बड़ा eSIM फ्रॉड
हाल ही में मुंबई में एक व्यक्ति eSIM धोखाधड़ी का शिकार हुआ। पीड़ित को एक अज्ञात नंबर से कॉल आया और महज 15 मिनट के भीतर उसके फोन का नेटवर्क बंद हो गया। जब तक उसने अपना एटीएम कार्ड, UPI और बैंक अकाउंट ब्लॉक करवाया, तब तक उसके खाते से ₹4 लाख निकल चुके थे। जांच में सामने आया कि अपराधियों ने पीड़ित को एक लिंक भेजा था, जिसे उसने गलती से क्लिक कर दिया। उसी लिंक के जरिए उसकी सिम को eSIM में बदल दिया गया, जो सीधे हैकर्स के कंट्रोल में थी।
कैसे काम करता है यह स्कैम?
जब किसी फिजिकल सिम को eSIM में बदला जाता है, तो धोखेबाज का डिवाइस पीड़ित के सभी कॉल और OTP रिसीव करने लगता है। पारंपरिक सिम स्वैप में आमतौर पर केवल SMS पर असर पड़ता है, लेकिन eSIM फ्रॉड में OTP कॉल के माध्यम से भी पहुंच जाते हैं। इससे धोखाधड़ी की रफ्तार तेज हो जाती है और इसका पता लगाना और मुश्किल हो जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे में ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड का पर्दाफाश, दुबई से चल रहा था रैकेट; 2 गिरफ्तार और लाखों की ठगी का खुलासा
Credit Card Scam: क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट के नाम पर ठगी का नया पैंतरा, जानें कैसे सुरक्षित रखें अपना पैसा
अमरावती बुजुर्ग से 13.87 लाख की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, नोएडा से 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार
देश के 48 फीसदी बैंक Digital Fraud से प्रभावित, हर साल हो रहा 830 करोड़ का नुकसान
ये भी पढ़े: Oppo K13 Turbo और K13 Turbo Pro भारत में लॉन्च, दमदार बैटरी और एडवांस कूलिंग फीचर्स शामिल
eSIM फ्रॉड से बचने के लिए जरूरी टिप्स
- किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें, चाहे वह SMS, ईमेल या सोशल मीडिया के जरिए आया हो।
- अज्ञात कॉलर्स को SIM या eSIM वेरिफिकेशन के नाम पर कोई व्यक्तिगत जानकारी न दें।
- बैंकिंग और निजी डिटेल्स को फोन, मैसेज या ईमेल के जरिए कभी साझा न करें।
- जहां संभव हो, मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (MFA) चालू रखें।
- अचानक फोन नेटवर्क गायब होने पर तुरंत अपने टेलीकॉम ऑपरेटर और बैंक को सूचित करें।
विशेषज्ञों की चेतावनी
साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स का कहना है कि “eSIM तकनीक सुरक्षित है, लेकिन यूजर्स की लापरवाही इसे खतरनाक बना देती है।” उनका सुझाव है कि सतर्क रहना और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करना ही सबसे बड़ा बचाव है।
