- Hindi News »
- Technology »
- Oppo K13 Turbo Pro Price India Launch Availacility Specifications Features
Oppo K13 Turbo और K13 Turbo Pro भारत में लॉन्च, दमदार बैटरी और एडवांस कूलिंग फीचर्स शामिल
Oppo K13 Turbo and Pro: स्मार्टफोन कंपनी Oppo ने Oppo K13 Turbo और Oppo K13 Turbo Pro स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए है। ये दोनों मॉडल 7,000mAh की बैटरी और कई शानदार फीचर्स के साथ आ रहे है।
- Written By: सिमरन सिंह

Oppo K13 Turbo और Pro लॉन्च हो गया है। (सौ. Oppo)
Oppo India Smartphone Launch: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo ने सोमवार को भारत में अपने नए Oppo K13 Turbo और Oppo K13 Turbo Pro स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए है। ये दोनों मॉडल 7,000mAh की बड़ी बैटरी, 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 7,000 sq mm VC कूलिंग यूनिट के साथ आ रहे हैं। थर्मल मैनेजमेंट के लिए इनमें इनबिल्ट फैन यूनिट और एयर डक्ट्स दिए गए हैं। इसके साथ ही दोनों फोन में 50MP डुअल रियर कैमरा सेटअप और 16MP फ्रंट कैमरा मौजूद है। साथ ही, ये IPX6, IPX8 और IPX9 वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आने वाला है। वहीं इन फोन को सबसे पहले जुलाई में चीन में पेश किया गया था।
भारत में कीमत और उपलब्धता
Oppo K13 Turbo की कीमत 8GB + 128GB वेरिएंट के लिए ₹27,999 से शुरू होती है, जबकि 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत ₹29,999 है। यह फोन First Purple, Knight White और Midnight Maverick कलर ऑप्शंस में 18 अगस्त से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
वहीं, Oppo K13 Turbo Pro की कीमत 8GB + 256GB वेरिएंट के लिए ₹37,999 और 12GB + 256GB वेरिएंट के लिए ₹39,999 रखी गई है। इस शानदार फोन को Midnight Maverick, Purple Phantom और Silver Knight कलर में 15 अगस्त से खरीदा जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Vivo और iQOO यूजर्स की बल्ले-बल्ले, Android 17 अपडेट से फोन बनेंगे सुपरफास्ट, देखें आपका मॉडल लिस्ट में है या
16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन, नए नियमों से Meta और TikTok की बढ़ी टेंशन
6500mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आ रहा Xiaomi 17T, DSLR जैसे कैमरे से iPhone को देगा टक्कर?
Meta ने चुपके से लॉन्च किया Forum ऐप, Reddit को देगा सीधी टक्कर
ऑफर्स और अतिरिक्त प्रोडक्ट
Oppo K13 Turbo सीरीज के स्मार्टफोन आपको Flipkart, Oppo India e-store और चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे। ग्राहक चुनिंदा बैंक कार्ड पर ₹3,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट भी ले सकते है और 9 महीने तक का नो-कॉस्ट EMI ऑफर भी उनका हो सकता हैं। इसके साथ ही, कंपनी ने बाहरी कूलिंग के लिए Turbo Back Clip भी लॉन्च किया है, जिसकी कीमत ₹3,999 रखी गई है।
ये भी पढ़े: Blackbuck Medical Research Awards 2025: 15 राज्यों के 44 शोधकर्ताओं को मिला राष्ट्रीय सम्मान
स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स
दोनों स्मार्टफोन में 6.80-इंच 1.5K (1,280×2,800 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 1,600 निट्स ग्लोबल ब्राइटनेस के साथ आता है। Oppo K13 Turbo में MediaTek Dimensity 8450 प्रोसेसर, जबकि Pro वेरिएंट में Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट दिया गया है। दोनों में अधिकतम 12GB RAM और 256GB स्टोरेज सपोर्ट है। ये Android 15-आधारित ColorOS 15.0.2 पर चलते हैं, जिसमें दो साल के मेजर OS अपडेट और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।
कैमरा सेटअप में 50MP मेन सेंसर, 2MP सेकेंडरी सेंसर और 16MP सेल्फी कैमरा शामिल है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 5G, 4G, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, GPS, NFC और USB Type-C पोर्ट शामिल हैं। दोनों मॉडल्स का साइज 162.78×77.22×8.31mm है और वजन क्रमशः 207g और 208g है। सुरक्षा के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।
Oppo k13 turbo pro price india launch availacility specifications features
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Bullet Train Project ने पकड़ी रफ्तार, देश की पहली अंडर सी टनल के लिए मशीनों ने संभाला मोर्चा
May 23, 2026 | 07:44 PMबांद्रा पूर्व की सियासी जंग: किरीट सोमैया को दिखे बांग्लादेशी, तो जीशान को मासूम… महायुति में तालमेल की कमी?
May 23, 2026 | 07:31 PMबिना टिकट यात्रा पर रेलवे सख्त, गोंदिया स्टेशन पर टिकट जांच अभियान, 545 यात्रियों पर कार्रवाई
May 23, 2026 | 07:19 PMगोंदिया में 3 जून से चलेगा बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान, नगर परिषद का सख्त फैसला, अतिक्रमणकारियों को चेतावनी
May 23, 2026 | 07:15 PMअंजनगांव सुर्जी में 2 एकड़ में 10 क्विंटल मूंग का उत्पादन, युवा किसान दर्शन बर्हाणपुरे का प्रयोग सफल
May 23, 2026 | 07:06 PMभीषण गर्मी में पावर कट से हाहाकार, योगी सरकार के एक्शन से बिजली विभाग में हड़कंप! दो अधिकारियों पर गिरी गाज
May 23, 2026 | 07:05 PMविनेश फोगाट की बड़ी जीत, दिल्ली हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अयोग्य घोषित करने के फैसले पर WFI को लगाई फटकार
May 23, 2026 | 06:44 PMवीडियो गैलरी

Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM














