ChiChi Call वीडियो के नाम पर जाल, एक क्लिक में खाली हो सकता है अकाउंट, जानिए Ghost File स्कैम की पूरी सच्चाई
Ghost File Scam: ChiChi Call वायरल वीडियो जैसे पोस्ट तेजी से फैल रहे हैं। अगर आपकी फीड में भी किसी कथित लीक्ड वीडियो कॉल या स्कैंडल से जुड़ा लिंक दिखाई दे, तो जरा संभल जाएं।
- Written By: सिमरन सिंह
ChiChi Viral Video (Source. X)
ChiChi Viral Video Truth: सोशल मीडिया पर इन दिनों “ChiChi Call वायरल वीडियो” जैसे पोस्ट तेजी से फैल रहे हैं। अगर आपकी फीड में भी किसी कथित लीक्ड वीडियो कॉल या स्कैंडल से जुड़ा लिंक दिखाई दे, तो जरा संभल जाएं। साइबर विशेषज्ञों का कहना है कि यह कोई असली सनसनी नहीं, बल्कि एक सुनियोजित ऑनलाइन ठगी है, जिसे Ghost File स्कैम कहा जा रहा है।
किसे बनाया गया निशाना?
इस ट्रेंड में फिलीपींस की लाइफस्टाइल और ट्रैवल इन्फ्लुएंसर Vera Hill का नाम घसीटा जा रहा है, जिन्हें ऑनलाइन ChiChi के नाम से जाना जाता है। दावा किया जा रहा है कि उनका कोई निजी वीडियो लीक हुआ है। लेकिन किसी भी विश्वसनीय प्लेटफॉर्म पर ऐसा कोई असली वीडियो मौजूद नहीं है। विश्लेषकों के मुताबिक TikTok, Facebook, Telegram और Reddit पर घूम रहे कथित क्लिप या तो एडिटेड हैं या किसी और के वीडियो को भ्रामक तरीके से पेश किया गया है।
पुराना खेल, नया नाम
रिपोर्ट्स बताती हैं कि यही गिरोह पहले भी “Pinay Gold Medalist” जैसे फर्जी टैग का इस्तेमाल कर ऐसा ही स्कैम चला चुका है। यानी यह ठगी का नया तरीका नहीं, बल्कि पुरानी चाल का बदला हुआ रूप है।
सम्बंधित ख़बरें
Vivo का बड़ा धमाका, 75 घंटे बैटरी और 58dB Noise Cancellation वाले हेडफोन्स लॉन्च
Oura Ring 5 लॉन्च: अब उंगली में पहनी रिंग बताएगी हेल्थ का पूरा हाल, AI फीचर्स और नई तकनीक से लेंस
Apple का सबसे बड़ा AI दांव, नया Siri बनेगा ChatGPT जैसा स्मार्ट, iPhone यूजर्स चौंक जाएंगे
महंगे होते जा रहे Smartphones, AI फीचर्स, 5G और कैमरा क्वालिटी ने बढ़ाई आपकी जेब की टेंशन
कैसे काम करता है Ghost File स्कैम?
यह ठगी SEO प्वॉइजनिंग तकनीक पर आधारित होती है। स्कैमर्स इंटरनेट पर ऐसे ब्लॉग और वेबपेज भर देते हैं, जिनमें “ChiChi वीडियो कॉल फुल” जैसे कीवर्ड डाले जाते हैं। जैसे ही कोई यूजर लिंक पर क्लिक करता है, उसे नकली स्ट्रीमिंग पेज पर भेज दिया जाता है।
इसके बाद असली खतरा शुरू होता है:
- यूजर का IP एड्रेस कैप्चर किया जा सकता है।
- फर्जी Facebook एज वेरिफिकेशन लॉगिन पेज खुल सकता है।
- फिशिंग साइट पर रीडायरेक्ट कर लॉगिन डिटेल चुराई जा सकती है।
- “वीडियो देखने के लिए प्लगइन इंस्टॉल करें” का मैसेज दिखता है, जो असल में मैलवेयर होता है।
- यह मैलवेयर की-लॉगिंग के जरिए बैंकिंग पासवर्ड जैसी संवेदनशील जानकारी चुरा सकता है।
पहचानें खतरे के संकेत
अगर किसी लिंक पर क्लिक करते ही कई वेबसाइट खुलने लगें या अचानक लॉगिन पेज सामने आ जाए, तो तुरंत बाहर निकल जाएं। “प्लगइन इंस्टॉल करें” जैसे मैसेज को नजरअंदाज करें और किसी भी अनजान एक्सटेंशन को डाउनलोड न करें।
ये भी पढ़े: होली में फोन खराब तो पूरा बजट खराब, रंग और पानी से गैजेट्स बचाने के ये सस्ते और स्मार्ट उपाय जरूर जान लें
कानूनी जोखिम भी गंभीर
भारत में बिना सहमति के निजी या डीपफेक कंटेंट बनाना और फैलाना अपराध है। यह Information Technology Act, 2000 और Bharatiya Nyaya Sanhita के तहत दंडनीय हो सकता है। ऐसे वायरल वीडियो को शेयर करना भी आपको कानूनी मुसीबत में डाल सकता है।
क्या करें?
सनसनीखेज लिंक से दूरी बनाएं, जानकारी को विश्वसनीय स्रोत से जांचें और भ्रामक कंटेंट को आगे न बढ़ाएं। याद रखें हर वायरल चीज सच नहीं होती, कई बार वह सिर्फ एक डिजिटल जाल होती है।
