Elon Musk का फिर बदला X नाम! क्या है नया नाम और क्रिप्टो मीम कॉइन का लिंक?
बीते छह महीनों में मस्क ने तीसरी बार अपना नाम बदला है। इससे पहले वे ‘Kekius Maximus’ (दिसंबर 2024) और ‘Harry Bolz’ (फरवरी 2025) के नाम से पहचाने जा रहे थे। अब सवाल उठता है – आख़िर ‘Gorklon Rust’ का मतलब क्या है?
- Written By: सिमरन सिंह
Elon Musk X account का नाम क्यों बदला है। (सौ. X)
नवभारत टेक डेस्क: दुनिया के सबसे अमीर शख्स और X (पहले ट्विटर) के मालिक एलन मस्क एक बार फिर अपने अजीबो-गरीब नाम को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने अपना नया यूज़रनेम रखा है – ‘Gorklon Rust’, जिसे देखकर इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है। बीते छह महीनों में मस्क ने तीसरी बार अपना नाम बदला है। इससे पहले वे ‘Kekius Maximus’ (दिसंबर 2024) और ‘Harry Bolz’ (फरवरी 2025) के नाम से पहचाने जा रहे थे। अब सवाल उठता है – आख़िर ‘Gorklon Rust’ का मतलब क्या है?
क्या है ‘Gorklon Rust’ का मतलब?
इस नाम में छिपे हैं कई तकनीकी संकेत। ‘Gorklon’ शब्द का पहला हिस्सा ‘Grok’ से मेल खाता है — जो मस्क की AI कंपनी xAI द्वारा बनाया गया चैटबॉट है। वहीं, ‘klon’ से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह ‘clone’ की ओर इशारा करता है, यानी संभवतः यह Grok का एक क्लोन हो सकता है। दूसरी ओर, ‘Rust’ एक लोकप्रिय प्रोग्रामिंग भाषा है, जिसे xAI अपने तकनीकी ढांचे में उपयोग कर रहा है। ऐसे में पूरा नाम मस्क के किसी नए AI प्रयोग या मॉडल की ओर इशारा कर सकता है — “Rust में बना Grok का क्लोन।”
क्रिप्टोकरेंसी से भी हो सकता है कनेक्शन
कुछ इंटरनेट यूज़र्स का मानना है कि मस्क का यह नया नाम सिर्फ एक मज़ाक नहीं बल्कि एक सुनियोजित रणनीति हो सकता है। दरअसल, ‘Gork’ नाम का एक मीम कॉइन पहले से ही Solana ब्लॉकचेन पर मौजूद है। हाल ही में मस्क ने X पर ‘Gork’ नाम के एक अकाउंट को टैग भी किया था, जो आधिकारिक ‘Grok’ हैंडल से अलग है और मज़ाकिया जवाबों के लिए मशहूर है। इससे अटकलें लगाई जा रही हैं कि मस्क क्रिप्टो मार्केट को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Amazon Prime Day 2026 की तारीखें घोषित, 3 दिन तक मिलेगी भारी छूट, स्मार्टफोन-लैपटॉप खरीदने वालों का फायदा
AI की दुनिया में चीन का बड़ा कब्जा, DeepSeek ने मचाई धूम, Google Gemini और GPT 5.5 टॉप 10 से बाहर
Jio का बड़ा धमाका, भीड़ में भी मिलेगा सुपरफास्ट इंटरनेट, Premium 5G के साथ आए AI फीचर्स ने मचाई हलचल
सड़क पर चलते-चलते 35 सेकंड में खुल जाएगा अपराधियों का पूरा रिकॉर्ड, लॉन्च हुआ Abhigyan ऐप
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
Grok की प्रेरणा और अगला अपडेट
एलन मस्क ने जब AI चैटबॉट लॉन्च किया था, तब पहली बार ‘Grok’ शब्द का इस्तेमाल किया था। यह शब्द मशहूर साइंस फिक्शन किताब The Hitchhiker’s Guide to the Galaxy से लिया गया है, जिसका अर्थ होता है — किसी चीज़ को पूरी गहराई से समझना। अब तक Grok के तीन वर्जन आ चुके हैं और मस्क जल्द ही Grok 3.5 मॉडल लॉन्च करने वाले हैं।
