Elon Musk ने बढ़ाई Netflix-Hotstar की परेशानी! इस टीवी ऐप पर देखें सकते है फिल्म और शो
Elon Musk भी Netflix, Amazon Prime, Hotstar की तरह जल्द एक OTT ऐप को लेकर आने वाले है। अब तक की मिली जानकारी के मुताबिक Elon Musk का ये नया टीवी ऐप बाकी ओटीटी ऐप की तरह ही होने वाला है।
- Written By: सिमरन सिंह
X TV App (सौ. Design)
X TV App. Elon Musk भी Netflix, Amazon Prime, Hotstar की तरह जल्द एक OTT ऐप को लेकर आने वाले है। अब तक की मिली जानकारी के मुताबिक Elon Musk का ये नया टीवी ऐप बाकी ओटीटी ऐप की तरह ही होने वाला है। जिसको आप X से कंट्रोल कर पाएंगे। जो अपने यूजर्स के लिए नए एक्सपीरिएंस के साथ कई फायदें भी लेकर आएगा।
Android TV को लेकर अनांउसमेंट
Elon Musk ने बताया है कि Android TV के X TV App का बीटा वर्जन जारी कर दिया है। इश बीटा वर्जन में एलजी, अमेजन फायर टीवी, गूगल टीवी डिवाइस के लिए ही लाइव किया गया है। वहीं इसकी लॉन्चिंग डेट की बात करे तो जानकारी के मुताबिक अभी तक इस की डेट को सामने नहीं लाया गया है। X TV के बारे में बताए तो इसमें यूजर्स को कई फायदें मिलने वाले है। जिसके बारें में जानकारी लॉन्च से कुछ समय पहले दी जाएगी।
इस X TV ऐप के बारे में बताए तो ये नया ओटीटी स्ट्रीमिंग ऐप नया बदलाव लेकर लाएगा। वहीं ये X स्ट्रीम सर्विस टीवी है जो की हर एक इंटरनेट यूजर के लिए उपलब्ध होगा। जिसके बाद आप अपने पसंद के लाइव चैनल, न्यूज, खेल, मूवी, म्यूजिक और मौसम के बारे में सारी जानकारी ले सकेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
CG High Court Recruitment: 8वीं, 10वीं और 12वीं पास के लिए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में भर्ती, 62 हजार तक सैलरी
यह लगातार प्रताड़ना का मामला…महिला के ऑनलाइन उत्पीड़न पर कोर्ट ने आरोपी को जमानत देने से किया इनकार
Ashadha Amavasya: आषाढ़ अमावस्या की रात इन 4 स्थानों पर जलाएं दीप, कहते हैं पूर्वज स्वयं देते हैं आशीर्वाद
20-30 करोड़ और मंत्री पद का ऑफर! उमर अब्दुल्ला ने BJP पर लगाए सनसनीखेज आरोप, जम्मू-कश्मीर की राजनीति में भूचाल
ये भी पढ़े: September में दिखेगा अंतरिक्ष का अद्भुत नजारे, अपनी आंखों से देख पाएंगे ये ग्रह
X TV ऐप पर मिलेगी ये सुविधाएं
X TV पर मिलने वाली सुविधा की बात करें तो इसमें रीप्ले की सुविधा के साथ क्लाउड स्टोरेज में 72 घंटे तक के शो स्टोर किया जा सकते है। साथ ही ऐप के माध्यम से 100 घंटे तक की मुफ्त DVR रिकॉर्डिंग की सुविधा भी देखने को मिलेगी।
ये भी पढ़े: Mukesh Ambani ने जीता यूजर्स का दिल, 130 रुपए से भी कम में रोज मिलेगा 1GB डेटा
सब्सक्रिप्शन प्लान से ऐप करें शुरू
मिली जनकारी के मुताबिक X TV ऐप को इस्तेमाल करने के लिए अपका सब्सक्रिप्शन लेना जरूरी है। लेकर अभी तक इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि ऐप की कीमत का खुलासा लॉन्च डेट पर ही किया जाएगा।
