बिजली बिल से परेशान? ये 3 छोटी आदतें बदलते ही आधा हो सकता है खर्च, आज से ही अपनाएं
Electricity Saving Tips: मोबाइल चार्ज होने के बाद प्लग ऑन ही रहने से, टीवी को सिर्फ रिमोट से बंद करने से या वाई-फाई को रातभर चालू छोड़ने से क्या फर्क पड़ता है। लेकिन छोटी चीजोंं से बिजली बिल बढ़ता है।
- Written By: सिमरन सिंह
Electricity (Source. Freepik)
How to Reduce Electricity Bills: अक्सर हम सोचते हैं कि मोबाइल चार्ज हो जाने के बाद प्लग ऑन ही रहने से, टीवी को सिर्फ रिमोट से बंद करने से या वाई-फाई को रातभर चालू छोड़ देने से क्या फर्क पड़ता है। लेकिन सच इससे बिल्कुल उल्टा है। ये छोटी-छोटी लापरवाहियां हर महीने आपके बिजली बिल को धीरे-धीरे बढ़ाती रहती हैं।
स्टैंडबाय मोड पर भी डिवाइस लगातार बिजली खपत करते रहते हैं, जिसे “वैंपायर लोड” कहा जाता है। Uttar Pradesh Power Corporation Limited (UPPCL) ने हाल ही में X पर पोस्ट शेयर कर बताया है कि कैसे आप कुछ आसान आदतें बदलकर बिजली और पैसे दोनों की बचत कर सकते हैं।
वाई-फाई राउटर: रात में बंद करना क्यों है जरूरी?
घर में लगा वाई-फाई राउटर आमतौर पर 24 घंटे चलता रहता है। लेकिन जब आप सोने जाते हैं, उस समय इसे बंद करना समझदारी भरा कदम हो सकता है। इससे दो बड़े फायदे मिलते हैं,
सम्बंधित ख़बरें
26 साल की उम्र में एक दिन में 77 करोड़ की कमाई, IIT कानपुर के इस AI Entrepreneur के दावे ने मचा दिया तहलका
बेंगलुरु ट्रिपल मर्डर केस में AI की एंट्री, हत्या की साजिश से सबूत मिटाने तक चैटबॉट से ली सलाह
AI ने बदली करोड़ों की नौकरी की तस्वीर, अब Software Engineer नहीं, Electrician बन रहे सबसे महंगे प्रोफेशनल
क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर, JioHotstar पर लाइव देख सकेंगे The Hundred 2026, Star Sports पर भी होगा प्रसारण
- पहला, अनावश्यक बिजली की खपत रुकती है जिससे आपका बिजली बिल कम हो सकता है।
- दूसरा, राउटर की लाइफ बढ़ती है और ओवरहीटिंग की समस्या भी कम होती है।
चार्जिंग के बाद स्विच ऑफ न करना पड़ सकता है भारी
हम में से ज्यादातर लोग मोबाइल या लैपटॉप चार्ज होने के बाद केवल केबल निकाल लेते हैं, लेकिन मेन स्विच बंद करना जरूरी नहीं समझते। यही आदत धीरे-धीरे बिजली की बर्बादी का कारण बनती है। डिवाइस के फुल चार्ज होते ही न सिर्फ उसे हटाएं, बल्कि मेन स्विच भी बंद करें। इससे न केवल बिजली की बचत होगी, बल्कि चार्जर (एडॉप्टर) ओवरहीट होने से बचेगा और शॉर्ट सर्किट का खतरा भी कम होगा।
ये भी पढ़े: 50 रुपये का लालच, 500 रुपये का नुकसान, नया UPI Scam कर रहा है लोगों को कंगाल
TV को सिर्फ रिमोट से बंद करना क्यों गलत है?
टीवी को रिमोट से ऑफ करने के बाद भी वह पूरी तरह बंद नहीं होता, बल्कि स्टैंडबाय मोड में रहता है और बिजली खपत करता रहता है। अगर आप रोजाना टीवी को मेन स्विच से बंद करते हैं, तो यह छोटी-सी आदत महीने और साल में आपके बिजली बिल को कम करने में बड़ा योगदान दे सकती है।
इन आदतों से मिलेगी डबल बचत
सिर्फ ये तीन डिवाइस ही नहीं, बल्कि घर के बाकी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी अगर बिना जरूरत मेन स्विच से ऑन रहते हैं, तो उन्हें तुरंत बंद करने की आदत डालें। इससे न सिर्फ बिजली की बचत होगी बल्कि आपकी जेब पर भी बोझ कम पड़ेगा।
