-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Technology »
- Turn Phone Into Universal Remote In Minutes Control Your Tv Ac And Music System
स्मार्टफोन बना आपका पावरफुल रिमोट: अब TV से लेकर AC तक होगा कंट्रोल
- Written By: सिमरन सिंह
Android TV Remote: डिजिटल युग में स्मार्टफोन सिर्फ कॉल करने या सोशल मीडिया इस्तेमाल करने का साधन नहीं जेब में रखा एक मिनी-कंप्यूटर है, जो घर के तमाम डिजिटल डिवाइसों को भी कंट्रोल कर सकता है।

Smartphone से करें घर को कंटरोल। (सौ. Samsung)
TV control from phone: आज के डिजिटल युग में स्मार्टफोन सिर्फ कॉल करने या सोशल मीडिया इस्तेमाल करने का साधन नहीं रह गया है। यह अब आपकी जेब में रखा एक मिनी-कंप्यूटर है, जो घर के तमाम डिजिटल डिवाइसों को भी कंट्रोल कर सकता है। सही ऐप्स इंस्टॉल करके आप अपने फोन को एक पावरफुल रिमोट में बदल सकते हैं। चाहे टीवी हो, एसी, म्यूजिक सिस्टम या स्मार्ट होम डिवाइस, सब कुछ अब आपकी उंगलियों के इशारों पर होगा।
टीवी और सेट-टॉप बॉक्स कंट्रोल करना हुआ आसान
स्मार्टफोन के जरिए टीवी और डीटीएच सेट-टॉप बॉक्स कंट्रोल करना अब बेहद आसान हो गया है। आजकल कई फोनों में IR ब्लास्टर (Infrared Sensor) फीचर मिलता है, जिसकी मदद से आपका फोन सीधे टीवी या डीटीएच का रिमोट बन जाता है। इसके लिए किसी यूनिवर्सल रिमोट ऐप को डाउनलोड करना होता है। Xiaomi और Vivo जैसे ब्रांड्स में यह फीचर पहले से मौजूद है।
अगर आपके फोन में IR ब्लास्टर नहीं है, तो भी चिंता की बात नहीं। आप Wi-Fi बेस्ड स्मार्ट टीवी ऐप्स डाउनलोड कर सकते हैं, जिनकी मदद से टीवी को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। वहीं, अगर आपके पास Android TV, Amazon Fire Stick, Chromecast या Apple TV है, तो आपके फोन में बस संबंधित ऐप (Google TV, Fire TV Remote या Apple TV Remote) इंस्टॉल होना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
Flipkart GOAT Sale आज रात से शुरू, VIP यूजर्स की होगी मौज, iPhone 17 पर मिलेगी भारी छूट
14 लाख का AI रोबोट जो समझेगा आपके जज्बात, इंसानों जैसी त्वचा, याद रखेगा हर बात, देखकर रह जाएंगे हैरान
Samsung की बढ़ेगी टेंशन, Apple का पहला Foldable iPhone Ultra करेगा एंट्री, जानिए किसमें मिलेगा ज्यादा दम?
WhatsApp का नया फीचर बना चिंता की वजह, सरकार की रोक के बाद कंपनी ने सभी सवालों का दिया जवाब
गेमिंग कंट्रोलर के रूप में स्मार्टफोन
सिर्फ टीवी और एसी ही नहीं, आपका फोन अब गेमिंग कंट्रोलर की तरह भी काम कर सकता है। कुछ खास ऐप्स की मदद से फोन को गेमपैड की तरह यूज़ करके आप पीसी या टीवी पर आसानी से गेम खेल सकते हैं।
एसी और इलेक्ट्रॉनिक्स का आसान कंट्रोल
IR ब्लास्टर वाले स्मार्टफोन सिर्फ टीवी ही नहीं बल्कि एयर कंडीशनर, स्मार्ट फैन, प्रोजेक्टर और साउंड सिस्टम जैसे डिवाइसों को भी कंट्रोल कर सकते हैं। कई ऐप्स में डिवाइस का ब्रांड सेलेक्ट करते ही आपका फोन उसी डिवाइस का रिमोट बन जाता है।
ये भी पढ़े: ऑनलाइन गेमिंग एप्स पर सरकार का बड़ा कदम, पैसे से जुड़े सभी गेम होंगे बैन
म्यूजिक सिस्टम और स्मार्ट स्पीकर्स
ब्लूटूथ स्पीकर्स और स्मार्ट स्पीकर्स भी अब आपके फोन से सीधे कंट्रोल किए जा सकते हैं। Sony Music Center, Bose Connect और JBL ऐप्स की मदद से फोन वॉल्यूम, प्ले/पॉज और ट्रैक बदलने का काम आसानी से करता है।
स्मार्ट होम डिवाइस कंट्रोल
आजकल घरों में स्मार्ट बल्ब, स्मार्ट प्लग और स्मार्ट कैमरा का चलन बढ़ रहा है। इन्हें भी आप अपने फोन से ही कंट्रोल कर सकते हैं। Google Home और Alexa ऐप की मदद से लाइट ऑन-ऑफ करना, रंग बदलना या कैमरा का लाइव फीड देखना अब पहले से आसान हो गया है। स्मार्टफोन अब सिर्फ एक फोन नहीं, बल्कि आपका स्मार्ट रिमोट भी बन चुका है, जो हर डिवाइस पर फुल कंट्रोल देता है।
Turn phone into universal remote in minutes control your tv ac and music system
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














