- Hindi News »
- Technology »
- Dragon Rule World Deepseek Going To Distribute For Free Tension Of Us Companies Increases
DeepSeek: ड्रैगन करेगा दुनिया पर राज! मुफ्त में बांटने जा रहा ये नई टेक्नोलॉजी, US कंपनियों की बढ़ी टेंशन
रिपोर्ट के अनुसार बिकवाली निवेशकों की बढ़ती चिंता को दर्शाती है कि कम क्षमता वाले चिप्स का उपयोग करके विकसित डीपसीक का किफायती AI मॉडल एनवीडिया कॉर्प, OpenAI और गूगल जैसी प्रौद्योगिकी दिग्गजों को प्रभावित कर सकता है।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय

डीपसीक, फोटो - सोशल मीडिया
नवभारत टेक डेस्क : चीन की एक बड़ी उपलब्धि ने अमेरिका और जापान समेत वैश्विक बाजारों में भारी उतार-चढ़ाव ला दिया है। दरअसल, चीन ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्टअप डीपसीक (DeepSeek) के अपने अभूतपूर्व उत्पाद रिलीज से तकनीक जगत को हिलाकर रख दिया है।
अमेरिका में नैस्डैक कॉन्ट्रैक्ट्स में भारी नुकसान के कारण अमेरिकी स्टॉक फ्यूचर्स में गिरावट आई और जापानी चिप निर्माता शेयरों में भारी बिकवाली हुई। दूसरी ओर, डीपसीक के तेजी से बढ़ने के कारण चीनी और हांगकांग के प्रौद्योगिकी शेयरों में तेजी देखी जा रही है, जिससे एनवीडिया और गूगल जैसी अमेरिकी तकनीकी दिग्गजों की तकनीक और भविष्य पर सवाल उठ रहे हैं।
एनवीडिया कॉर्प, ओपनएआई और गूगल जैसी कंपनियों के लिए बढ़ी टेंशन
अमेरिकी स्टॉक इंडेक्स फ्यूचर्स में गिरावट आई है, जिसमें एसएंडपी 500 फ्यूचर्स में 1 प्रतिशत और नैस्डैक 100 फ्यूचर्स में लगभग 1.9 प्रतिशत की गिरावट आई है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, बिकवाली निवेशकों की बढ़ती चिंता को दर्शाती है कि कम क्षमता वाले चिप्स का उपयोग करके विकसित डीपसीक का किफायती एआई मॉडल एनवीडिया कॉर्प, ओपनएआई और गूगल जैसी अमेरिकी प्रौद्योगिकी दिग्गजों के कारोबार को प्रभावित कर सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
भारत की बड़ी छलांग! दुनिया की सबसे बड़ी चिप कंपनी के साथ का टाटा का समझौता, बढ़ी चीन-अमेरिका की टेंशन?
आज देश के करोड़ों मोबाइल पर एक साथ बजेगा सायरन, सरकार कर रही है ये बड़ी टेस्टिंग, जानें क्या है पूरा मामला
AI की मदद से जिंदा हुआ बेटा, वीडियो में देख बुजुर्ग मां के चेहरे पर लौटी मुस्कान, VIDEO देख हो जाएंगे भावुक
भारत में ऑनलाइन गेमिंग पर कसेगा शिकंजा: 1 मई 2026 से लागू होंगे नए नियम, अब हर चाल पर होगी इस अथॉरिटी की नजर
कम लागत से पूरे अमेरिका को चौंकाना का किया है काम
फोर्ब्स की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन ने मात्र 5.6 मिलियन डॉलर की लागत से अपना AI मॉडल ‘डीपसीक’ विकसित करके पूरे अमेरिका में सबको चौंका दिया है। अमेरिकी AI मॉडल के विपरीत, डीपसीक बिना उच्च-स्तरीय हार्डवेयर के ओपन-सोर्स तकनीक पर निर्भर करता है।
टेक जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
डीपसीक की सफलता के कारण चीनी AI-लिंक्ड शेयरों में उछाल आया। शंघाई कंपोजिट में 0.2 प्रतिशत और हांगकांग के हैंग सेंग में 0.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई। दूसरी ओर, जापान में एडवांटेस्ट और डिस्को कॉर्प जैसे चिप निर्माताओं को उच्च-स्तरीय AI चिप्स की मांग में गिरावट के डर के कारण नुकसान उठाना पड़ा।
Dragon rule world deepseek going to distribute for free tension of us companies increases
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रोहित शर्मा की फिटनेस पर घमासान! BCCI के दावों के बीच MI के कोच का बड़ा बयान, दिया हैरान करने वाला ये बयान
May 23, 2026 | 06:30 PMIndian Navy: भारतीय नौसेना में ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, 12वीं पास तुरंत करें अप्लाई, जानें पूरा प्रॉसेस
May 23, 2026 | 06:28 PMजब एक अप्सरा ने खत्म कर दिया दो शक्तिशाली असुरों का आतंक, तिलोत्तमा की कहानी सुन चौंक जाएंगे आप
May 23, 2026 | 06:27 PMSummer Drink Recipe: क्या आपने ट्राई की केरल की पॉपुलर कुलुक्की शरबत? नोट करें रेसिपी
May 23, 2026 | 06:27 PMBakrid Fashion 2026: बकरीद पर इन एक्ट्रेस से ले सकती हैं इंस्पिरेशन, पहन कर आप भी ढाएंगी कयामत
May 23, 2026 | 06:25 PMCBSE ने जारी किया फेक अलर्ट, 2026 बोर्ड कॉपी री-इवैल्यूएशन रद्द होने की खबर निकली झूठी
May 23, 2026 | 06:22 PMमंत्री संजय शिरसाट का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार, कहा वे हमेशा सपनों की दुनिया में रहते हैं
May 23, 2026 | 06:15 PMवीडियो गैलरी

Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM














