स्मार्टफोन में लोकेशन ऑन रखने से बैटरी क्यों होती है तेजी से खत्म?
Google Maps Battery Consumption: फोन में लोकेशन के ऑन होने से क्या फर्क पड़ता है, क्या फोन की बैटरी पर इसका असर होता है, क्या हमको हमेशा लोकेशन को ऑन रखना चाहिए ऐसे सवाल कई लोगों के मन में आते है।
- Written By: सिमरन सिंह
फोन में location ऑन रखने से क्या होता है। (सौ. Freepik)
GPS Location Service In Phone: आज की डिजिटल लाइफस्टाइल में स्मार्टफोन केवल कॉलिंग या चैटिंग का जरिया नहीं रहा, बल्कि यह हमारी रोज़मर्रा की जरूरतों का अहम हिस्सा बन चुका है। चाहे नेविगेशन, ऑनलाइन पेमेंट, सोशल मीडिया या फिर फूड डिलीवरी हो, हर काम में स्मार्टफोन अहम भूमिका निभाता है। इन सभी सेवाओं में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला फीचर है लोकेशन सर्विस (GPS)। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लगातार लोकेशन ऑन रखने से फोन की बैटरी तेजी से खत्म हो सकती है? आइए विस्तार से समझते हैं।
GPS कैसे करता है काम?
स्मार्टफोन में मौजूद GPS (Global Positioning System) सैटेलाइट्स से सिग्नल लेकर आपकी लोकेशन ट्रैक करता है। इसके साथ ही यह मोबाइल नेटवर्क और Wi-Fi की मदद से लोकेशन को और अधिक सटीक व तेज़ बनाता है। यानी लोकेशन ऑन रहने पर फोन लगातार सैटेलाइट और नेटवर्क से डेटा एक्सचेंज करता है, और यही प्रक्रिया बैटरी की खपत बढ़ा देती है।
कितनी बैटरी खाता है लोकेशन फीचर?
लोकेशन ऑन रहने से बैटरी की खपत कई बातों पर निर्भर करती है:
सम्बंधित ख़बरें
Jio का बड़ा AI धमाका, अब सिर्फ Hey Jio बोलते ही बनेगी कॉल की Summary, अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं
अब 20 बार गलत PIN डालना पड़ेगा भारी, Google का नया सिक्योरिटी फीचर बढ़ाएगा सुरक्षा
OnePlus का सस्ता 5G फोन लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, 3 दिन का बैकअप और 3,000 तक की छूट, मिडिल क्लास हो जाएगा खुश
Google का नया AI मॉडल मचाएगा तहलका, सिर्फ 4 सेकंड में तैयार होगी फोटो, कीमत भी रहेगी कम
- आप कौन सा ऐप इस्तेमाल कर रहे हैं।
- फोन का प्रोसेसर कितना पावर-एफिशिएंट है।
- बैकग्राउंड में कितने ऐप्स GPS का उपयोग कर रहे हैं।
अगर आप Google Maps पर लगातार नेविगेशन कर रहे हैं, तो बैटरी का खर्च सबसे ज्यादा होता है। अनुमान है कि केवल एक घंटे में 6% से 15% तक बैटरी खत्म हो सकती है। वहीं, अगर लोकेशन किसी बैकग्राउंड ऐप जैसे वॉदर ऐप या फिटनेस ट्रैकर के लिए ऑन है, तो यह प्रति घंटे 1% से 3% तक बैटरी खर्च करता है। हाई-एंड स्मार्टफोन्स में यह खपत कुछ कम होती है क्योंकि उनमें GPS चिप और प्रोसेसर ज्यादा पावर-एफिशिएंट होते हैं।
किन परिस्थितियों में बैटरी ज्यादा खर्च होती है?
- यात्रा के दौरान या कमजोर नेटवर्क वाले क्षेत्रों में फोन को लगातार GPS सिग्नल पकड़ने पड़ते हैं।
- कई ऐप्स बैकग्राउंड में आपकी लोकेशन एक्सेस करते रहते हैं।
- लगातार लोकेशन अपडेट्स से बैटरी ड्रेनिंग तेज हो जाती है।
ये भी पढ़े: Dual vs Triple Camera स्मार्टफोन में क्या है अलग, दोनों में से कौन सा बेहतर?
बैटरी बचाने के लिए उपाय
यदि आप चाहते हैं कि लोकेशन ऑन रखने के बावजूद बैटरी ज्यादा न गिरे, तो ये टिप्स मदद कर सकते हैं:
- App Permissions पर नियंत्रण रखें और सिर्फ जरूरी ऐप्स को लोकेशन एक्सेस दें।
- लोकेशन को Always On की बजाय While Using App पर सेट करें।
- Wi-Fi के जरिए लोकेशन ट्रैकिंग करें, क्योंकि यह मोबाइल डेटा से ज्यादा पावर-एफिशिएंट है।
- जरूरत न होने पर लोकेशन को ऑफ कर दें।
ध्यान दें
लोकेशन सर्विस स्मार्टफोन का एक महत्वपूर्ण फीचर है, लेकिन यह बैटरी पर सीधा असर डालता है। सामान्य परिस्थितियों में यह बैकग्राउंड में कम बैटरी खाता है, जबकि नेविगेशन जैसे ऐप्स में खपत कई गुना बढ़ जाती है। इसलिए समझदारी इसी में है कि लोकेशन को केवल जरूरत पड़ने पर ही ऑन करें और ऐप परमिशन पर ध्यान दें। ऐसा करने से आपकी बैटरी ज्यादा समय तक चलेगी और फोन की परफॉर्मेंस भी बेहतर बनी रहेगी।
