होली में फोन खराब तो पूरा बजट खराब, रंग और पानी से गैजेट्स बचाने के ये सस्ते और स्मार्ट उपाय जरूर जान लें
Holi Gadget Protection: मार्च का महीना आते ही बसंत की खुशबू और होली का उत्साह चारों ओर छा जाता है। रंग, गुलाल, पानी की बौछारें और दोस्तों के साथ मस्ती यही इस त्योहार की पहचान है।
- Written By: सिमरन सिंह
Holi Products (Source. Design)
How To Protect Your Phone During Holi: मार्च का महीना आते ही बसंत की खुशबू और होली का उत्साह चारों ओर छा जाता है। रंग, गुलाल, पानी की बौछारें और दोस्तों के साथ मस्ती यही इस त्योहार की पहचान है। देश ही नहीं, विदेशों से भी लोग भारत आकर इस रंगीन उत्सव का हिस्सा बनते हैं। खूबसूरत तस्वीरें, रील्स और यादगार पल कैद करने के लिए हर किसी के हाथ में स्मार्टफोन या कैमरा जरूर होता है। लेकिन जरा-सी लापरवाही आपका महंगा फोन या कैमरा खराब कर सकती है। रंग और पानी अगर चार्जिंग पोर्ट या कैमरा लेंस में घुस जाएं, तो मरम्मत में हजारों रुपये खर्च हो सकते हैं। ऐसे में जश्न के साथ सुरक्षा भी जरूरी है।
iPhone और स्मार्टफोन के लिए कैमरा लेंस प्रोटेक्टर
अगर आप शानदार फोटो लेना चाहते हैं, तो कैमरा लेंस की सुरक्षा सबसे जरूरी है। मजबूत लेकिन पतला लेंस ग्लास प्रोटेक्टर आपके फोन को खरोंच, धूल और पानी से बचाता है। खास बात यह है कि इससे फोटो की क्वालिटी दिन हो या रात, प्रभावित नहीं होती। फ्लैश भी बिना रुकावट काम करता है। इसको आप Flipkart से मात्र 223 रुपये में खरीद सकते है।
सम्बंधित ख़बरें
स्मार्टफोन बाजार को बड़ा झटका, 6 साल में पहली बार इतनी गिरी बिक्री, जानिए क्यों नहीं खरीद रहे लोग नए फोन
Airtel के Unlimited 5G की खुली पोल? हॉटस्पॉट नहीं चलेगा, 300GB लिमिट पर भी उठे सवाल
OnePlus का बड़ा फैसला, अब यूरोप और अमेरिका में नहीं लॉन्च होंगे नए फोन, जानिए कंपनी ने क्यों बदली रणनीति
Meta AI का बड़ा फैसला, अगर बच्चा AI से करेगा सुसाइड की बात, तो माता-पिता को तुरंत मिलेगा सीक्रेट अलर्ट
क्रॉसबॉडी फोन स्ट्रैप: भीड़ में भी सुरक्षित
होली के जश्न में भीड़ और धक्का-मुक्की आम बात है। ऐसे में फोन गिरने या चोरी होने का खतरा बढ़ जाता है। क्रॉसबॉडी फोन स्ट्रैप आपके मोबाइल को शरीर से सुरक्षित बांध देता है, जिससे आप निश्चिंत होकर रंगों में मस्ती कर सकते हैं। इसको आप कई Shopping Sites से खरीद सकते है, जिसकी कीमत 1000 से 1200 के बीच में होती है।
वॉटरप्रूफ फोन केस: पानी और रंग से पूरी सुरक्षा
अगर आप पानी वाले गुब्बारों की मस्ती में शामिल होने वाले हैं, तो वॉटरप्रूफ फोन केस जरूर इस्तेमाल करें। इससे आपका फोन पूरी तरह सुरक्षित रहेगा और आप बिना डर के फोटो और वीडियो बना पाएंगे। इसको आप Flipkart से मात्र 205 रुपये में खरीद सकते है।
ये भी पढ़े: सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले सोच लें, यह AI टूल बिना लोकेशन टैग के भी ढूंढ लेता है आपका घर
कैमरा लेंस प्रोटेक्टर: फोटोग्राफर्स के लिए जरूरी
जो लोग प्रोफेशनल कैमरा लेकर होली की रंगीन तस्वीरें कैद करना चाहते हैं, उनके लिए कैमरा लेंस प्रोटेक्टर बेहद जरूरी है। यह लेंस को रंग, धूल और खरोंच से बचाता है और परफॉर्मेंस भी बरकरार रखता है। इसको आप Flipkart से मात्र 367 रुपये में खरीद सकते है।
ये भी पढ़े: सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले सोच लें, यह AI टूल बिना लोकेशन टैग के भी ढूंढ लेता है आपका घर
एंटी-थेफ्ट और वॉटरप्रूफ बैकपैक
अगर आप होली के दौरान यात्रा कर रहे हैं, तो एंटी-थेफ्ट बैकपैक बेहतर विकल्प है। इसमें छिपी हुई जेबें और टेक्नोलॉजी कम्पार्टमेंट आपके सामान को सुरक्षित रखते हैं। वहीं वॉटरप्रूफ बैग आपके गैजेट्स को पानी से बचाने में मदद करता है। एडजस्टेबल स्ट्रैप के साथ इसे बैकपैक या क्रॉसबॉडी स्टाइल में इस्तेमाल किया जा सकता है। होली का मजा तभी पूरा है, जब आपका फोन और कैमरा सुरक्षित रहे। थोड़ी-सी सावधानी से आप हजारों रुपये के नुकसान से बच सकते हैं और बेफिक्र होकर रंगों का आनंद ले सकते हैं। इस खास बैग को mokobara की साइट से मात्र 4,999 रुपये में ले सकते है।
