वाटरप्रूफ फोन की क्या है पहचान
वाटरप्रूफ और वाटर रजिस्टेंट में बड़ा फर्क
वाटर रजिस्टेंट फोन हल्की बारिश या पानी की बूंदें झेल सकता है, लेकिन ज्यादा देर पानी में रखना जोखिम भरा हो सकता है।
वाटरप्रूफ का मतलब क्या होता है?
वाटरप्रूफ फोन तय गहराई तक पानी में रहने के लिए टेस्ट किए जाते हैं, फिर भी स्विमिंग पूल में लंबे समय तक इस्तेमाल से नुकसान हो सकता है।
IP रेटिंग क्या होती है?
फोन की सुरक्षा IP रेटिंग से तय होती है। IP का मतलब है Ingress Protection, जो धूल और पानी से सुरक्षा बताता है।
IP रेटिंग के दो नंबर क्या बताते हैं?
पहला नंबर (0-6) धूल से सुरक्षा दिखाता है, दूसरा नंबर (0-9) पानी से सुरक्षा को दर्शाता है।
IP68 रेटिंग का मतलब
IP68 फोन पूरी तरह डस्टप्रूफ होता है और करीब 1.5 मीटर गहरे पानी में 30 मिनट तक सुरक्षित रह सकता है।
IP69 किसके लिए होती है?
IP69 रेटिंग वाले फोन तेज प्रेशर और गर्म पानी को भी झेल सकते हैं, ये खासतौर पर कठिन हालात के लिए बनाए जाते हैं।
IPX8 रेटिंग क्या बताती है?
IPX8 में डस्ट टेस्ट नहीं होता, लेकिन फोन सीमित समय तक 1.5 मीटर गहरे पानी में सुरक्षित रह सकता है।
फोन को पानी में डालने से पहले सोचें
IP रेटिंग होने के बावजूद फोन को बार-बार पानी में इस्तेमाल करना नुकसानदेह हो सकता है, सावधानी ही सबसे अच्छी सुरक्षा है।

