कॉलिंग के दौरान फोन का इंटरनेट क्यों करना चाहिए बंद? सरकार ने दी चेतावनी, जानिए वजह
डिजिटल युग में स्मार्टफोन का इस्तेमाल अच्छी तरह से हो रहा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कॉलिंग के दौरान इंटरनेट ऑन रखना आपकी प्राइवेसी के लिए खतरनाक हो सकता है?
- Written By: सिमरन सिंह
Cyber सुरक्षा के लिए सरकार का नियम। (सौ. Freepik)
आज के डिजिटल युग में हर कोई स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहा है और उसे अच्छी तरह से चलाना भी जानता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कॉलिंग के दौरान इंटरनेट ऑन रखना आपकी प्राइवेसी के लिए खतरनाक हो सकता है? हैरानी की बात ये है कि 90% लोगों को इस अहम जानकारी की भनक तक नहीं होती। अब इस मुद्दे पर खुद सरकार ने भी चेतावनी जारी की है।
सरकार की साइबर चेतावनी
भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत काम करने वाली Cyber Dost नाम की साइबर सुरक्षा जागरूकता संस्था ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक चेतावनी पोस्ट की है। इसमें एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कॉलिंग के दौरान मोबाइल डाटा ऑन रखने से आपकी बातें लीक हो सकती हैं।
ऐप्स सुन सकते हैं आपकी बातें
वीडियो में साफ दिखाया गया है कि कैसे फोन में इंटरनेट ऑन होने पर कुछ एप्लिकेशन आपके माइक्रोफोन को एक्सेस कर सकते हैं और आपकी निजी बातचीत को सुन सकते हैं। इसका मतलब है कि आपकी प्राइवेसी खतरे में पड़ सकती है। इसलिए कॉलिंग करते वक्त मोबाइल इंटरनेट को बंद करना बेहद जरूरी है।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Flipkart GOAT Sale आज रात से शुरू, VIP यूजर्स की होगी मौज, iPhone 17 पर मिलेगी भारी छूट
14 लाख का AI रोबोट जो समझेगा आपके जज्बात, इंसानों जैसी त्वचा, याद रखेगा हर बात, देखकर रह जाएंगे हैरान
Samsung की बढ़ेगी टेंशन, Apple का पहला Foldable iPhone Ultra करेगा एंट्री, जानिए किसमें मिलेगा ज्यादा दम?
Android 16 लॉन्च: अब नोटिफिकेशन में ही मिलेगी फूड डिलीवरी और कैब की लाइव जानकारी
Google Chrome में माइक्रोफोन एक्सेस करें ब्लॉक
- अगर आप नहीं चाहते कि कोई एप्लिकेशन आपके माइक्रोफोन का दुरुपयोग करे, तो आप Google Chrome में जाकर इसे ब्लॉक कर सकते हैं:
- सबसे पहले Google Chrome ओपन करें।
- ऊपर दाईं ओर थ्री डॉट्स पर टैप करें।
- Settings में जाएं और Site Settings पर क्लिक करें।
- वहां Microphone Access का ऑप्शन मिलेगा, उसे Block कर दें।
साइबर क्राइम से जुड़ी मदद के लिए हेल्पलाइन
अगर कभी आपके या आपके जानने वाले किसी व्यक्ति के साथ साइबर क्राइम की घटना हो जाए, तो तुरंत नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके शिकायत दर्ज करें।
