Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मोबाइल से चिपके रहने वालों के लिए आया जबरदस्त ब्रेक, यह चॉकलेट रैपर कर देगा फोन को पूरी तरह बंद

Mobile Signal Block: स्मार्टफोन जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। लेकिन अगर आप हर समय फोन अपने पास रखते हैं, तो यह खबर आपको सच में चौंका सकती है। क्योकि KitKat Break Mode Wrapper आपके फोन को बंद करेंगा

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: Apr 29, 2026 | 11:09 AM

KitKat Break Mode Wrapper (Source. Social Media/X)

Follow Us
Close
Follow Us:

KitKat Break Mode Wrapper: आज के दौर में स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। लेकिन अगर आप हर समय फोन अपने पास रखते हैं, तो यह खबर आपको सच में चौंका सकती है। मशहूर चॉकलेट ब्रांड KitKat ने एक ऐसा अनोखा रैपर लॉन्च किया है, जो आपके फोन को पूरी तरह दुनिया से काट सकता है। यानी अगर आपने गलती से भी अपना मोबाइल इसमें रख दिया, तो न कॉल आएगी, न इंटरनेट चलेगा और न ही कोई मैसेज मिलेगा।

क्या है यह नया ब्रेक मोड रैपर?

Nestlé के इस नए इनोवेशन को “ब्रेक मोड” रैपर कहा जा रहा है। यह कोई साधारण चॉकलेट पैकेजिंग नहीं, बल्कि एक खास टेक्नोलॉजी से बना रैपर है। इसका मकसद लोगों को डिजिटल दुनिया से थोड़ी देर का ब्रेक देना है। आज की तेज़-रफ्तार जिंदगी में लोग घंटों फोन में उलझे रहते हैं। ऐसे में यह रैपर एक अनोखा तरीका पेश करता है, जिससे आप कुछ समय के लिए पूरी तरह ऑफलाइन हो सकते हैं और असली दुनिया को महसूस कर सकते हैं।

फोन क्यों हो जाता है पूरी तरह ऑफलाइन?

जैसे ही आप अपने स्मार्टफोन को इस रैपर के अंदर रखते हैं, आपका फोन पूरी तरह ऑफलाइन हो जाता है। न कॉल, न मैसेज, न इंटरनेट सब कुछ तुरंत बंद। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि यह रैपर किसी भी नेटवर्क सिग्नल को अंदर आने ही नहीं देता। यानी बाहर की दुनिया से आपका कनेक्शन पूरी तरह कट जाता है और आपका फोन सिर्फ एक साधारण डिवाइस बनकर रह जाता है।

सम्बंधित ख़बरें

अब नहीं रखनी पड़ेगी आधार की कॉपी, Google Wallet में जुड़ा नया फीचर, काम होंगे तुरंत

परफेक्ट मैसेज बन सकता है मुसीबत, नया टूल डाल रहा जानबूझकर गलतियां, नया AI टूल करेंगा ये काम

अब इंसान नहीं, AI चला रहा कैफे, सस्ती कॉफी के साथ मिलेगा फ्यूचर का अनुभव, देखकर चौंक जाएंगे

अब नहीं चलेगा WhatsApp, 8 सितंबर से इन पुराने फोन पर बंद होगी सेवा, कहीं आपका मोबाइल तो नहीं लिस्ट में?

कैसे काम करती है यह टेक्नोलॉजी?

यह खास रैपर Faraday cage तकनीक पर आधारित है। यह एक ऐसा सिस्टम है, जो इलेक्ट्रोमैग्नेटिक सिग्नल को ब्लॉक कर देता है। जब मोबाइल या Wi-Fi सिग्नल इस रैपर से टकराते हैं, तो वे अंदर जाने के बजाय बाहर ही बिखर जाते हैं। इसी वजह से रैपर के अंदर रखा फोन किसी भी नेटवर्क से कनेक्ट नहीं हो पाता।

ये भी पढ़े: अब नहीं रखनी पड़ेगी आधार की कॉपी, Google Wallet में जुड़ा नया फीचर, काम होंगे तुरंत

क्यों बनाया गया यह खास रैपर?

कंपनी के अनुसार, इस प्रोडक्ट का मुख्य उद्देश्य लोगों को डिजिटल ओवरलोड से राहत देना है। Nestlé चाहती है कि लोग कुछ समय के लिए अपने फोन से दूरी बनाएं और अपने आसपास के माहौल का आनंद लें। यह सिर्फ एक मार्केटिंग स्टंट नहीं, बल्कि डिजिटल डिटॉक्स का एक नया और अनोखा तरीका है।

किन चीजों से बना है यह रैपर?

इस हाई-टेक रैपर को बनाने में कॉपर, पॉलिएस्टर और पॉलीप्रोपाइलीन जैसे खास मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। यही सामग्री इसे सिग्नल ब्लॉक करने की ताकत देती है। कंपनी का दावा है कि यह रैपर लगभग एक साल तक प्रभावी रह सकता है और बाद में इसे आसानी से रीसायकल भी किया जा सकता है।

Chocolate wrapper will completely shut down your device kitkat break mode wrapper

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 29, 2026 | 11:09 AM

Topics:  

  • Smartphone
  • Tech News
  • Technology

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.