अब नहीं दिखेगा बच्चों को गलत कंटेंट, Instagram का बड़ा बदलाव, परिवारों की होगी टेंशन खत्म
Instagram Safety Update: डिजिटल समय में हर माता-पिता की सबसे बड़ी चिंता अपने बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे Instagram का इस्तेमाल अब बड़ों के अलावा बच्चे भी कर रहे है।
- Written By: सिमरन सिंह
Instagram (Source. Design)
Online Safety for Kids: आज के डिजिटल समय में हर माता-पिता की सबसे बड़ी चिंता अपने बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे Instagram का इस्तेमाल अब सिर्फ बड़े ही नहीं, बल्कि कम उम्र के बच्चे भी तेजी से कर रहे हैं। ऐसे में बच्चों की मेंटल हेल्थ और उनकी सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे। इसी को ध्यान में रखते हुए इंस्टाग्राम ने एक बड़ा और अहम सेफ्टी अपडेट जारी किया है, जो खासतौर पर टीनएजर्स के लिए डिजाइन किया गया है।
क्या है Instagram का नया सेफ्टी अपडेट?
नई गाइडलाइंस के तहत अब 18 साल से कम उम्र के बच्चों को उनके फीड में खतरनाक और संवेदनशील कंटेंट नहीं दिखेगा। इस कदम के पीछे Meta का उद्देश्य साफ है टीनएजर्स को ऑनलाइन खतरों से बचाना।
अब मार-पीट, न्यूडिटी, ड्रग्स और खतरनाक स्टंट से जुड़े वीडियो या पोस्ट बच्चों के सामने कम दिखाई देंगे। इतना ही नहीं, अगर कोई टीनएजर ऐसे कंटेंट को खुद सर्च भी करता है, तो एल्गोरिदम उसे छुपाने या सीमित करने का काम करेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Netflix ने 6 साल बाद लौटाया Free Trial, नए यूजर्स को मिल रहा 0 रुपये में सब्सक्रिप्शन, ऐसे करें चेक
WhatsApp Username फीचर पर सरकार की सख्ती, Meta ने भेजा जवाब, अब IT मंत्रालय करेगा बड़ी जांच
रील देखकर समझा अमीर, गाड़ी में मोबाइल बांधकर ट्रेस किया घर व उड़ाए 5.50 लाख; नागपुर में 2 चोर गिरफ्तार
नवभारत विशेष: कैसे रुक पाएंगे नाबालिगों से हो रहे यौन अपराध?
लिमिटेड कंटेंट सेटिंग से बढ़ेगी सुरक्षा
Instagram ने एक नया “लिमिटेड कंटेंट” फीचर भी लॉन्च किया है, जो डिफॉल्ट रूप से बच्चों के अकाउंट में एक्टिव रहेगा। इस फीचर के जरिए:
- अनजान लोगों से बातचीत सीमित होगी
- कमेंट्स पर कंट्रोल रहेगा
- ऑनलाइन बुलिंग और फ्रॉड के खतरे कम होंगे
सबसे खास बात यह है कि इन सेटिंग्स को बच्चे खुद नहीं बदल पाएंगे। किसी भी बदलाव के लिए माता-पिता की अनुमति जरूरी होगी।
कानूनी दबाव के बाद आया बड़ा फैसला
कंपनी का यह कदम अचानक नहीं है। Meta पर अमेरिका के न्यू मैक्सिको और लॉस एंजिल्स जैसे शहरों में कानूनी दबाव बना हुआ था, जहां बच्चों की मेंटल हेल्थ को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगे थे। बढ़ती चिंताओं के बीच यह अपडेट एक बड़ा सुधार माना जा रहा है।
ये भी पढ़े: अब बिना पढ़े समझें दुनिया की हर भाषा, X का नया AI फीचर करेगा सब कुछ ऑटोमैटिक
आगे भी होंगे सुधार
मेटा ने अपने ब्लॉग में साफ कहा है कि “जैसे 13+ फिल्मों में कभी-कभी आपत्तिजनक सीन दिख जाते हैं, वैसे ही इंस्टाग्राम पर भी कुछ चीजें दिख सकती हैं।” हालांकि कंपनी लगातार सिस्टम को बेहतर बनाने पर काम कर रही है ताकि बच्चों को सुरक्षित अनुभव मिल सके।
क्यों है यह अपडेट जरूरी?
आज के समय में जब बच्चे घंटों सोशल मीडिया पर बिताते हैं, ऐसे में यह अपडेट न सिर्फ उनकी सुरक्षा बढ़ाएगा बल्कि माता-पिता को भी राहत देगा। यह कदम डिजिटल दुनिया को बच्चों के लिए थोड़ा और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल है।
