ChatGPT में अब दिखेंगे बिजनेस प्रोफाइल और AI एजेंट, कंपनियां सीधे ग्राहकों से कर सकेंगी बात

Businesses in ChatGPT: ChatGPT में बिजनेस और ऑनलाइन शॉपिंग के लिए भी उपयोगी प्लेटफॉर्म बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने Businesses in ChatGPT नाम का नया फीचर बीटा वर्जन लॉन्च किया है।
ChatGPT will now feature business profiles and AI agents communicate
Businesses in ChatGPT में क्या है अलग।Source. OpenAI
Published on: 
Updated on: 

Highlight:

  • कंपनी ने Businesses in ChatGPT नाम का नया फीचर बीटा वर्जन में लॉन्च किया है।

  • कंपनियां ChatGPT पर बिजनेस प्रोफाइल बना सकेंगी, प्रोडक्ट की जानकारी अपडेट कर सकेंगी और ग्राहकों से सीधे बातचीत के लिए अपना AI एजेंट भी तैयार कर सकेंगी।

  • ChatGPT के 1.2 अरब साप्ताहिक यूजर्स तक बिजनेस की पहुंच बढ़ाना है।

ChatGPT Business Hub: OpenAI ने ChatGPT को सिर्फ सवालों के जवाब देने वाला AI चैटबॉट नहीं बल्कि बिजनेस और ऑनलाइन शॉपिंग के लिए भी उपयोगी प्लेटफॉर्म बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। बता दें कि कंपनी ने Businesses in ChatGPT नाम का नया फीचर बीटा वर्जन में लॉन्च किया है। इसके जरिए कंपनियां ChatGPT पर अपना बिजनेस प्रोफाइल बना सकेंगी, प्रोडक्ट की जानकारी अपडेट कर सकेंगी और ग्राहकों से सीधे बातचीत के लिए अपना AI एजेंट भी तैयार कर सकेंगी।

वहीं OpenAI ने इसको लेकर बताया है कि इस पहल का मकसद ChatGPT के 1.2 अरब साप्ताहिक यूजर्स तक बिजनेस की पहुंच बढ़ाना है। कंपनी ने इसे ग्राहकों और व्यवसायों के बीच जुड़ाव का नया तरीका बताया है।

Business Hub से कंपनियां बना सकेंगी अपना प्रोफाइल

Businesses in ChatGPT का पहला हिस्सा Business Hub है। इसके जरिए कंपनियां ChatGPT पर अपने बिजनेस का प्रोफाइल क्लेम और वेरिफाई कर सकेंगी। इसके बाद वे कंपनी की जानकारी अपडेट करने के साथ प्रोडक्ट की कीमत और उपलब्धता जैसी डिटेल भी जोड़ सकती हैं।

इसमें कंपनियों को यह जानने का विकल्प भी मिलेगा कि ChatGPT पर उनका बिजनेस कितनी बार सामने आया और कितने यूजर्स ने उनकी वेबसाइट पर क्लिक किया। इसके अलावा Discovery Topics के जरिए उन विषयों की जानकारी मिलेगी जिनके जवाब में कंपनी की वेबसाइट का जिक्र हुआ है।

AI Agent से ग्राहक सीधे पूछ सकेंगे सवाल

इस नए फीचर का सबसे दिलचस्प हिस्सा Business Agents है। इसके जरिए योग्य कंपनियां अपना AI एजेंट तैयार कर सकते है। वहीं अगर ChatGPT के जवाब में किसी कंपनी का प्रोफाइल दिखाई देता है तो यूजर उस पर जाकर कंपनी के AI एजेंट से अलग बातचीत शुरू कर सकते है। वहीं उदाहरण के तौर पर देखे तो ग्राहक दो प्रोडक्ट की तुलना उनके फीचर्स और अपनी जरूरत के हिसाब से सही विकल्प के बारे में सवाल पूछ सकेंगे। कंपनियां अपने एजेंट को खास निर्देश और जानकारी भी दे सकेंगी ताकि वह उनके प्रोडक्ट और सेवाओं से जुड़े सवालों का जवाब दे सके।

ChatGPT will now feature business profiles and AI agents communicate
Digital Arrest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, WhatsApp को देना होगा जवाब, बैंक की लापरवाही पर मिलेगा ठगी का पैसा?

यूजर्स की प्राइवेसी का भी रखा जाएगा ध्यान

OpenAI ने बताया है कि Business Agent के साथ होने वाली बातचीत को स्पष्ट रूप से लेबल किया जाएगा। ये चैट यूजर की सामान्य ChatGPT बातचीत और AI के स्वतंत्र जवाबों से अलग रहने वाली है। वहीं कंपनी का कहना है कि यूजर्स की निजी बातचीत या Business Agent चैट कंपनियों के साथ साझा नहीं की जाएगी। बिजनेस को केवल तय सीमा पूरी होने पर एग्रीगेटेड इनसाइट्स मिलेंगी। कंपनियां अपने एजेंट को स्पॉन्सर भी कर सकते है हालांकि ऐसे विज्ञापन अलग से लेबल होंगे।

ChatGPT will now feature business profiles and AI agents communicate
Air Purifier कैसे करता है हवा साफ? HEPA फिल्टर से लेकर कार्बन टेक्नोलॉजी तक, खरीदने से पहले जानें जरूरी बातें

फिलहाल किन कंपनियों को मिलेगा फीचर?

Businesses in ChatGPT का बीटा रोलआउट दुनियाभर में शुरू हो गया है। योग्य कंपनियां ChatGPT उपलब्ध देशों में अपना बिजनेस क्लेम कर सकती हैं। लेकिन Business Agent की सुविधा फिलहाल अमेरिका में चुनिंदा ई-कॉमर्स और ऑनलाइन सर्विस कंपनियों के लिए उपलब्ध है। Shopify मर्चेंट भी अपना स्टोर Business Hub या Shopify एडमिन के जरिए कनेक्ट कर सकते हैं। जिसको कुल मिलाकर देखे तो OpenAI का यह कदम ChatGPT को बिजनेस डिस्कवरी और ग्राहकों से बातचीत के नए प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित करने की कोशिश है।