OpenAI Dots AI एजेंट लॉन्च, अब AI खुद करता रहेगा काम, GPT-6.1 Sol भी आया, जानें क्या है फीचर्स

OpenAI DevDay 2026: OpenAI ने DevDay 2026 में AI एजेंट्स को लेकर कई बड़े ऐलान किए हैं। जिसमें Dots नाम के ऐसे एजेंट पेश किए हैं जिन्हें किसी खास लक्ष्य के लिए सेट किया जा सकता है।
OpenAI launches Dots AI agent autonomously GPT-6.1 Sol srs13
OpenAI का नया आविशकार Dots.Source. Social Media
Published on: 
Updated on: 

OpenAI Dots AI Agent: OpenAI ने 29 सितंबर को हुए DevDay 2026 में AI एजेंट्स को लेकर कई बड़े ऐलान किए हैं। बता दें कि कंपनी ने Dots नाम के ऐसे एजेंट पेश किए हैं जिन्हें किसी खास लक्ष्य के लिए सेट किया जा सकता है और जो यूजर की बातचीत खत्म होने के बाद भी काम जारी रख सकते हैं। वहीं Dots को अपना क्लाउड कंप्यूटर मिलता है जिस पर वे तय किए गए काम पूरे करने की दिशा में आगे बढ़ते हैं।

क्या हैं OpenAI के Dots AI एजेंट?

OpenAI ने इसको लेकर बताया है कि Dots को यूजर अपने लक्ष्य के हिसाब से सेट कर सकता है और जरूरी ऐप्स से कनेक्ट कर सकता है। ये एजेंट लगातार काम करने के लिए डिजाइन किए गए हैं और जुड़े हुए ऐप्स तथा अपने क्लाउड कंप्यूटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। कंपनी ने यह भी बताया है कि Dots को अलग-अलग ऐप्स और टूल्स के साथ इस्तेमाल करने की सुविधा दी जा रही है।

लेकिन हर काम Dots को अपने आप करने की अनुमति नहीं होगी। यूजर यह तय कर सकता है कि एजेंट को कौन से काम करने की इजाजत है और किन कामों के लिए उसकी मंजूरी जरूरी होगी।

संवेदनशील काम यूजर के कंट्रोल में

बताया जा रहा है कि Dots का एक अहम पहलू इसका यूजर कंट्रोल है। एजेंट को काम सौंपने के साथ यूजर उसके लिए नियम और परमिशन तय कर सकता है। जिसका सीधा मतलब है कि AI को हर तरह का काम बिना अनुमति करने की खुली छूट नहीं दी जाती। OpenAI एंटरप्राइज यूजर्स के लिए Specialist Dots का प्रीव्यू भी कर रहा है। ये किसी संगठन में खास जिम्मेदारियों के लिए बनाए जा सकते हैं। वहीं कंपनी ने Microsoft के साथ इन एजेंट्स को Agent 365 के जरिए मैनेजमेंट और सिक्योरिटी सिस्टम से जोड़ने की योजना भी बताई है।

OpenAI launches Dots AI agent autonomously GPT-6.1 Sol srs13
Podcast कैसे शुरू करें? बिना महंगे सेटअप के ऐसे शुरू करें अपना शो, जानें पूरी Step-by-Step Guide

GPT-6.1 Sol की कीमत 5 गुना कम

DevDay पर OpenAI ने GPT-6.1 Sol भी लॉन्च किया। कंपनी ने बताया है कि यह मॉडल जटिल कोडिंग, कंप्यूटर इस्तेमाल और प्रोफेशनल कामों में GPT-6 Astra के करीब क्षमता देने के लिए तैयार किया गया है लेकिन इसकी कीमत कम रखी गई है। ऐसे में आधिकारिक API कीमत $2 प्रति 10 लाख इनपुट टोकन और $10 प्रति 10 लाख आउटपुट टोकन है। इसके मुकाबले GPT-6 Astra की कीमत क्रमशः $10 और $50 से भी हो रहा है।

ChatGPT में भी कई नए बदलाव

OpenAI ने टीमों के लिए ChatGPT Space और डेवलपर्स के लिए नए टूल्स की भी घोषणा की है। Agents API में कंप्यूटर इस्तेमाल की क्षमता जोड़ी गई है जिससे एजेंट सॉफ्टवेयर के इंटरफेस के जरिए काम कर सकते हैं। कंपनी ने Slack और Microsoft Teams इंटीग्रेशन, Sign in with ChatGPT और OpenAI Marketplace से जुड़े अपडेट भी पेश किए हैं।

OpenAI launches Dots AI agent autonomously GPT-6.1 Sol srs13
Apple Fitness Band: Whoop को टक्कर देने की तैयारी? Apple के नए फिटनेस बैंड की सामने आई जानकारी
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com