-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Technology »
- Ceo Sam Altman Impressed Chatgpt Pulse Feature Works Overnight Delivers Personalized Reports
ChatGPT Pulse Feature: टाइम मैनेजमेंट को आसान बनाने आया नया AI टूल
- Written By: सिमरन सिंह
ChatGPT latest update: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस Email, अपडेट्स और ढेरों नोटिफिकेशन्स पर काम कर रहा है। ऐसे में ChatGPT का नया फीचर रोज सुबह आपके लिए खास काम करेंगा।

ChatGPT का क्या है भविष्य। (सौ. Pixabay)
ChatGPT Pulse: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तेजी से हमारे रोज़मर्रा के कामों को बदल रहा है। Email, अपडेट्स और ढेरों नोटिफिकेशन्स के बीच अक्सर लोग जरूरी जानकारी मिस कर देते हैं। इसी समस्या का समाधान करते हुए OpenAI ने ChatGPT Pulse नामक नया फीचर लॉन्च किया है, जो यूज़र्स को हर सुबह पर्सनलाइज्ड ब्रीफिंग देगा।
कैसे काम करता है Pulse फीचर
ChatGPT Pulse पूरी तरह अलग तरीके से काम करता है। यह फीचर यूज़र की डेली चैट्स, मेमोरी, चैट हिस्ट्री और डायरेक्ट फीडबैक का विश्लेषण करता है। इसके बाद अगले दिन एक क्यूरेटेड विज़ुअल कार्ड के रूप में जरूरी जानकारी सामने लाता है। OpenAI के मुताबिक, यह फीड उन्हीं टॉपिक्स पर केंद्रित रहेगा, जिन पर यूज़र ज्यादा समय देता है। इसे एक तरह की सुबह की स्मार्ट ब्रीफिंग कहा जा सकता है, जो आपके दिनभर की प्राथमिकताओं को आसान बनाएगा।
जीमेल और गूगल कैलेंडर से होगा कनेक्ट
यह फीचर Gmail और Google Calendar से लिंक किया जा सकता है। यानी Pulse न सिर्फ अपडेट्स देगा, बल्कि आपकी मीटिंग प्लानिंग, रिमाइंडर सेट करने और आने वाली ट्रिप्स के सुझाव तक में मददगार साबित होगा।
सम्बंधित ख़बरें
14 लाख का AI रोबोट जो समझेगा आपके जज्बात, इंसानों जैसी त्वचा, याद रखेगा हर बात, देखकर रह जाएंगे हैरान
महाराष्ट्र में जाति सत्यापन के लिए AI और ब्लॉकचेन का होगा इस्तेमाल, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
Jio का बड़ा AI धमाका, अब सिर्फ Hey Jio बोलते ही बनेगी कॉल की Summary, अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं
Google का नया AI मॉडल मचाएगा तहलका, सिर्फ 4 सेकंड में तैयार होगी फोटो, कीमत भी रहेगी कम
सैम ऑल्टमैन ने की तारीफ
OpenAI ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर ChatGPT Pulse की जानकारी साझा की। कंपनी के CEO सैम ऑल्टमैन ने इसे अब तक का अपना पसंदीदा फीचर बताया। उनका कहना है कि “Pulse रातभर काम करेगा और सुबह यूज़र्स को उनकी हाल की चैट्स और एक्टिविटी के आधार पर पर्सनलाइज्ड अपडेट्स उपलब्ध कराएगा।”
यूज़र के पास रहेगा कंट्रोल
OpenAI ने यह स्पष्ट किया है कि इस फीचर में सुरक्षा जांच को प्राथमिकता दी गई है ताकि गलत या एडल्ट कंटेंट से बचा जा सके। साथ ही, यूज़र्स खुद भी अपने फीड को कस्टमाइज कर पाएंगे। इसके लिए Curate बटन या फीडबैक थंब आइकन का विकल्प दिया गया है।
किन यूज़र्स के लिए उपलब्ध
वर्तमान में ChatGPT Pulse केवल 200 डॉलर प्रति माह वाले Pro सब्सक्रिप्शन यूज़र्स को उपलब्ध है। इन यूज़र्स को ChatGPT ऐप में एक अलग टैब पर Pulse का आइकन मिलेगा। कंपनी का कहना है कि जल्द ही यह फीचर Plus मेंबर्स और बाद में सभी यूज़र्स के लिए रोल आउट किया जाएगा।
ध्यान दें
ChatGPT Pulse फीचर न सिर्फ टाइम मैनेजमेंट में मदद करेगा, बल्कि यूज़र्स को हर सुबह दिन की प्राथमिकताओं की स्मार्ट ब्रीफिंग देगा। आने वाले समय में यह फीचर डिजिटल लाइफ को और भी संगठित और स्मार्ट बनाने में अहम भूमिका निभा सकता है।
Ceo sam altman impressed chatgpt pulse feature works overnight delivers personalized reports
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
AIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:25 PMJC Bose University Recruitment 2026: गेस्ट फैकल्टी के 8 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
Jul 02, 2026 | 10:16 PMशिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Jul 02, 2026 | 10:15 PMरोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
Jul 02, 2026 | 10:10 PMकृषि कार्यों के लिए मिट्टी-मुरूम पर रॉयल्टी खत्म खेती सुधार, निर्माण कार्यों के लिए मुफ्त देने का निर्णय
Jul 02, 2026 | 10:09 PMछत्रपति संभाजीनगर में मदद मांगते-मांगते स्क्रैप कारोबारी का सड़क पर टूटा दम, CCTV फुटेज से मिले अहम सुराग
Jul 02, 2026 | 10:06 PMCCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
Jul 02, 2026 | 09:56 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














