मोबाइल का रंग बदलते ही बदल सकती है किस्मत? जानिए कौन सा कलर दिलाएगा पैसा और सफलता
Mobile Color Astrology: मोबाइल सिर्फ एक गैजेट नहीं, बल्कि हमारी लाइफस्टाइल और पर्सनैलिटी का अहम हिस्सा बन चुका है। ऐसे में फोन खरीदते हुए या उसका कवर लेते हुए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
- Written By: सिमरन सिंह
Mobile Color (Source. Freepik)
Which Mobile Color is Auspicious: आज के समय में मोबाइल सिर्फ एक गैजेट नहीं, बल्कि हमारी लाइफस्टाइल और पर्सनैलिटी का अहम हिस्सा बन चुका है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके मोबाइल का रंग और उसका कवर आपकी किस्मत और ऊर्जा पर असर डाल सकता है? ज्योतिष के अनुसार, हर रंग किसी न किसी ग्रह और राशि से जुड़ा होता है, जो आपके जीवन में सकारात्मक या नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।
मोबाइल के रंग का ज्योतिष से क्या है कनेक्शन?
ज्योतिष शास्त्र में रंगों का महत्व हमेशा से ही विशेष रहा है। माना जाता है कि सही रंग का चुनाव करने से व्यक्ति के जीवन में सफलता, शांति और समृद्धि आ सकती है। अलग-अलग रंग अलग-अलग ग्रहों से जुड़े होते हैं, जो आपके अंदर की ऊर्जा को प्रभावित करते हैं।
कौन सा रंग क्या देता है फल?
- सफेद या सिल्वर: यह रंग चंद्रमा और शुक्र ग्रह से जुड़ा माना जाता है। दोनो ही रंग शांति, पवित्रता और आकर्षण का प्रतीक है। इस रंग का मोबाइल रखने से आपकी पर्सनैलिटी में निखार देखने को मिलता है।
- गोल्ड या पीला: यह दोनों ही रंग सूर्य और गुरु ग्रह से संबंधित है, जो धन, आत्मविश्वास और सफलता का प्रतीक माना गए है। खासकर प्रोफेशनल लोगों के लिए यह रंग बेहद लाभकारी हो सकता है।
- काला या डार्क ब्लू: यह रंग शनि ग्रह से जुड़ा होता है। यह दोनो गंभीरता, स्थिरता और प्रोफेशनल सोच को दर्शाता है। हालांकि कुछ मान्यताओं में इसे सावधानी के साथ चुनने की सलाह भी दी जाती है।
- लाल: यह रंग मंगल ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। यह ऊर्जा, जोश और प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने वाला माना जाता है।
- हरा या लाइम: यह रंग बुध ग्रह से जुड़ा है, जो बुद्धिमत्ता और कम्युनिकेशन स्किल्स को बेहतर बनाने में मदद करता है।
- ग्रे या स्मोकी ग्रे: यह रंग राहु से संबंधित है, जो अचानक सफलता और क्रिएटिविटी से जुड़ा माना जाता है।
फोन कवर और वॉलपेपर से भी बदल सकती है किस्मत
सिर्फ मोबाइल का रंग ही नहीं, बल्कि उसका कवर और वॉलपेपर भी आपकी ऊर्जा को प्रभावित कर सकते हैं। अगर इसको भी सोच समझ कर लगाया जाए तो जीवन पर प्रभाव पड़ता है।
सम्बंधित ख़बरें
बिजली बिल से परेशान? ये 3 छोटी आदतें बदलते ही आधा हो सकता है खर्च, आज से ही अपनाएं
50 रुपये का लालच, 500 रुपये का नुकसान, नया UPI Scam कर रहा है लोगों को कंगाल
ChatGPT का क्रेज: भारत टॉप 5 में, जानिए कैसे बदल रही है आपकी जिंदगी
अब भारत बनेगा मोबाइल हब, सरकार ला रही नई स्कीम, रोजगार और कमाई का बड़ा मौका
- अगर आप अपने लकी कलर का कवर इस्तेमाल करते हैं, तो यह आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है।
- वॉलपेपर में सूरज, कमल, स्वास्तिक या ॐ जैसे शुभ चिन्ह लगाने से मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।
ये भी पढ़े: बिजली बिल से परेशान? ये 3 छोटी आदतें बदलते ही आधा हो सकता है खर्च, आज से ही अपनाएं
जन्म तारीख के हिसाब से चुनें सही रंग
ज्योतिष के अनुसार, जिन लोगों का जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, उनके लिए सफेद या सिल्वर रंग का मोबाइल बेहद शुभ माना जाता है। यह रंग उनकी ऊर्जा को संतुलित करता है और सफलता के रास्ते खोलता है। जिससे भविष्य में होने वाला काम आसान होता है और रास्ते में किसी तरह की परेशानी भी नहीं आती।
सोच-समझकर चुनें Mobile Color
इन सभी चीजों को जानने के बाद अगली बार जब आप नया मोबाइल खरीदें या कवर बदलें, तो सिर्फ ट्रेंड नहीं बल्कि अपनी किस्मत और ऊर्जा का भी ध्यान रखें। सही रंग का चुनाव आपके जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है और एक गलत रंग बनते हुए काम को भी बिगाड़ देता है।
