बिजली बिल से परेशान? ये 3 छोटी आदतें बदलते ही आधा हो सकता है खर्च, आज से ही अपनाएं

Electricity Saving Tips: मोबाइल चार्ज होने के बाद प्लग ऑन ही रहने से, टीवी को सिर्फ रिमोट से बंद करने से या वाई-फाई को रातभर चालू छोड़ने से क्या फर्क पड़ता है। लेकिन छोटी चीजोंं से बिजली बिल बढ़ता है।
electricity bills 3 small habits could cut your expenses in half Electricity
Electricity (Source. Freepik)
Published on
Updated on

How to Reduce Electricity Bills: अक्सर हम सोचते हैं कि मोबाइल चार्ज हो जाने के बाद प्लग ऑन ही रहने से, टीवी को सिर्फ रिमोट से बंद करने से या वाई-फाई को रातभर चालू छोड़ देने से क्या फर्क पड़ता है। लेकिन सच इससे बिल्कुल उल्टा है। ये छोटी-छोटी लापरवाहियां हर महीने आपके बिजली बिल को धीरे-धीरे बढ़ाती रहती हैं।

स्टैंडबाय मोड पर भी डिवाइस लगातार बिजली खपत करते रहते हैं, जिसे "वैंपायर लोड" कहा जाता है। Uttar Pradesh Power Corporation Limited (UPPCL) ने हाल ही में X पर पोस्ट शेयर कर बताया है कि कैसे आप कुछ आसान आदतें बदलकर बिजली और पैसे दोनों की बचत कर सकते हैं।

वाई-फाई राउटर: रात में बंद करना क्यों है जरूरी?

घर में लगा वाई-फाई राउटर आमतौर पर 24 घंटे चलता रहता है। लेकिन जब आप सोने जाते हैं, उस समय इसे बंद करना समझदारी भरा कदम हो सकता है। इससे दो बड़े फायदे मिलते हैं,

  • पहला, अनावश्यक बिजली की खपत रुकती है जिससे आपका बिजली बिल कम हो सकता है।
  • दूसरा, राउटर की लाइफ बढ़ती है और ओवरहीटिंग की समस्या भी कम होती है।

चार्जिंग के बाद स्विच ऑफ न करना पड़ सकता है भारी

हम में से ज्यादातर लोग मोबाइल या लैपटॉप चार्ज होने के बाद केवल केबल निकाल लेते हैं, लेकिन मेन स्विच बंद करना जरूरी नहीं समझते। यही आदत धीरे-धीरे बिजली की बर्बादी का कारण बनती है। डिवाइस के फुल चार्ज होते ही न सिर्फ उसे हटाएं, बल्कि मेन स्विच भी बंद करें। इससे न केवल बिजली की बचत होगी, बल्कि चार्जर (एडॉप्टर) ओवरहीट होने से बचेगा और शॉर्ट सर्किट का खतरा भी कम होगा।

TV को सिर्फ रिमोट से बंद करना क्यों गलत है?

टीवी को रिमोट से ऑफ करने के बाद भी वह पूरी तरह बंद नहीं होता, बल्कि स्टैंडबाय मोड में रहता है और बिजली खपत करता रहता है। अगर आप रोजाना टीवी को मेन स्विच से बंद करते हैं, तो यह छोटी-सी आदत महीने और साल में आपके बिजली बिल को कम करने में बड़ा योगदान दे सकती है।

इन आदतों से मिलेगी डबल बचत

सिर्फ ये तीन डिवाइस ही नहीं, बल्कि घर के बाकी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी अगर बिना जरूरत मेन स्विच से ऑन रहते हैं, तो उन्हें तुरंत बंद करने की आदत डालें। इससे न सिर्फ बिजली की बचत होगी बल्कि आपकी जेब पर भी बोझ कम पड़ेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com