BTS V बने Nothing Headphone (1) Pro के ग्लोबल एंबेसडर, ₹38 हजार के हेडफोन में मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

Nothing Headphone 1 Pro: Nothing ने Headphone (1) Pro को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। जिसमें K-Pop सुपरस्टार और BTS मेंबर V इसके Global Brand Ambassador बनाए गए है।
BTS V becomes the global ambassador for Nothing Headphones (1) Pro ₹38,000 headphones
V बने Nothing के Global Ambassador.Source. Social Media
Published on: 
Updated on: 

BTS V Nothing Ambassador: Nothing ने अपने नए प्रीमियम हेडफोन Headphone (1) Pro को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। बता दें कि कंपनी ने K-Pop सुपरस्टार और BTS मेंबर V (Kim Taehyung) को अपने नए ऑडियो प्रोडक्ट का Global Brand Ambassador बनाया है। वहीं Seoul में शूट की गई इस कैंपेन में V के स्टाइल और क्रिएटिव एक्सप्रेशन को Nothing के डिजाइन और टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया गया है।

कंपनी का इसको लेकर कहना है कि यह कैंपेन “spotlighting the experimentation and versatility of authentic expression.” पर फोकस करता है। Nothing ने इस पार्टनरशिप को V की म्यूजिक कल्चर में मौजूदगी और कंपनी की डिजाइन-केंद्रित इंजीनियरिंग का तकनीकी उत्कृष्टता का जश्न बताया है।

V बोले- नए चैप्टर का हिस्सा बनने को एक्साइटेड हूं

Headphone (1) Pro के ग्लोबल कैंपेन का हिस्सा बनने पर V ने कहा, "मैं 'Nothing' के साथ इस नए और साहसी अध्याय का हिस्सा बनने को लेकर उत्साहित हूँ, Headphone (1) Pro का डिज़ाइन क्रिएटिव अभिव्यक्ति पर आधारित है और मैं हमारी साथ की यात्रा को लेकर उत्सुक हूँ।"

BTS V पहले भी Celine, Cartier, Coca-Cola Korea, Compose Coffee, TIRTIR और Snow Peak जैसे कई इंटरनेशनल ब्रांड्स के साथ काम कर चुके हैं। Nothing के CEO Carl Pei ने V की क्रिएटिविटी की तारीफ करते हुए कहा, "V में बिना डरे एक्सपेरिमेंट करने की आदत है," और बताया कि कंपनी को Headphone (1) Pro के लिए उनकी क्रिएटिव सोच बिल्कुल सही लगी।

₹38 हजार की कीमत, भारत में लॉन्च अभी साफ नहीं

Nothing Headphone (1) Pro के बारे में बताए तो इसकी अमेरिका में कीमत $399 यानी करीब ₹38,400 है। वहीं भारत में इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट अभी सामने नहीं आई है। लेकिन प्रोडक्ट को Nothing की India वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। इसका पिछला मॉडल Headphone (1) भारत में ₹21,999 में लॉन्च हुआ था। ऐसे में Pro मॉडल के भारत आने पर इसकी कीमत प्रीमियम सेगमेंट में रहने की उम्मीद है। वहीं कंपनी ने अभी भारतीय कीमत की पुष्टि नहीं की है।

BTS V becomes the global ambassador for Nothing Headphones (1) Pro ₹38,000 headphones
बच्चे का Instagram अकाउंट चेक करना है? सीधे नहीं कर पाएंगे Login, Meta ने बनाए ये नियम

Triple Driver से लेकर 46dB ANC तक, फीचर्स हैं खास

Headphone (1) Pro में Triple-Driver Setup दिया गया है। इसमें 40mm Dynamic Driver के साथ Precision Dynamic Driver और Treble के लिए xMEMS Driver मिलता है। कंपनी के मुताबिक, इसका Active Noise Cancellation (ANC) 46dB तक नॉइज कम कर सकता है। वहीं हेडफोन में कुल 10 माइक्रोफोन, Transparency Mode और कॉल के लिए चार-माइक्रोफोन एल्गोरिदम दिया गया है। इसके अलावा Dynamic Spatial Audio के साथ Head Tracking फीचर भी मिलता है। यूजर्स को Standard, Live House, Club और Concert Hall जैसे ऑडियो मोड मिलते हैं।

इसमें एक खास Studio Mode भी दिया गया है जो Metropolis Studios के Studio B की साउंड एक्सपीरियंस को रीक्रिएट करने की कोशिश करता है। हेडफोन में Hi-Res Audio सपोर्ट के साथ AAC, SBC, LDAC और LC3 जैसे कोडेक्स भी मिलते हैं।

डिजाइन में Nothing का वही अंदाज, लेकिन ज्यादा प्रीमियम

डिजाइन के मामले में Headphone (1) Pro Nothing के ट्रांसपेरेंट और अलग लुक को बरकरार रखता है। इसमें Scratch-Resistant Glass, Titanium और Aluminium Frame का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी ने ईयरकप की पैडिंग को मोटा किया है जबकि हेडबैंड को पिछली पीढ़ी की तुलना में 10% ज्यादा चौड़ा बनाया गया है।

हेडफोन को IP52 रेटिंग भी मिली है। ऐसे में Nothing ने नए मॉडल में बेहतर ANC, Spatial Audio, Triple Drivers और ज्यादा प्रीमियम बिल्ड के जरिए अपने फ्लैगशिप ऑडियो प्रोडक्ट को अपग्रेड किया है।

BTS V becomes the global ambassador for Nothing Headphones (1) Pro ₹38,000 headphones
Nothing Phone 4a और 4b पर बड़ा अपडेट, अब कम RAM में भी खरीद सकेंगे ये फोन, कीमत जानकर चौंक जाएंगे
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com