सिमरन सिंह
जिम में वर्कआउट या रनिंग के दौरान म्यूजिक सुनना काफी लोगों की आदत है। लेकिन ज्यादा पसीना Headphones के लिए नुकसानदायक हो सकता है। जानिए इन्हें सुरक्षित रखने के आसान तरीके।
ज्यादा पसीने से Over-Ear Headphones के Ear Cushions में नमी पहुंच सकती है। इससे समय के साथ कुशन का मटेरियल खराब होने और बदबू आने की समस्या हो सकती है।
पसीने में मौजूद Salt Headphones के मेटल कनेक्टर्स और अंदर के इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स पर असर डाल सकता है। इससे आगे चलकर Charging या Sound से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
नए Headphones खरीदते समय सिर्फ Sound Quality न देखें। अगर इन्हें Workout के लिए इस्तेमाल करना है, तो उनकी Sweat और Water Resistance जरूर चेक करें।
Over-Ear Headphones को पसीने से बचाने के लिए Sweatproof Earpad Covers इस्तेमाल किए जा सकते हैं। इन्हें मौजूदा Ear Cushions के ऊपर लगाया जाता है और इस्तेमाल के बाद निकालकर साफ किया जा सकता है।
Silicone Covers नमी से बेहतर सुरक्षा दे सकते हैं। वहीं Knit Fabric Covers पसीना सोखने में मदद करते हैं और कई कवर Washable भी होते हैं। अपनी जरूरत के हिसाब से विकल्प चुन सकते हैं।
पसीने से भीगे Headphones को Workout के तुरंत बाद Bag या Case में न रखें। पहले Dry Towel या Tissue से उनकी सतह और मौजूद नमी को अच्छी तरह साफ करें।
अगर Headphones के Ear Cushions निकाले जा सकते हैं, तो उन्हें अलग करके साफ करें। जरूरत पड़ने पर Antibacterial Wipe का इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन अंदर नमी जाने से बचाएं।
सफाई के बाद Headphones और Cushions को ऐसी जगह रखें जहां हवा का अच्छा वेंटिलेशन हो। उन्हें पूरी तरह सूखने दें और गीले Headphones को तुरंत Case में बंद करने से बचें।
अगर आप खासतौर पर Workout के लिए ऑडियो डिवाइस खरीद रहे हैं, तो Wireless Earbuds पर भी विचार कर सकते हैं। कई मॉडल IP Rating के साथ आते हैं, जिससे Water और Sweat Resistance का अंदाजा मिलता है। वहीं Bone Conduction Headphones आवाज को Cheekbones के जरिए पहुंचाते हैं और कान को पूरी तरह बंद नहीं करते।