

Nothing Phone Offer: Nothing ने अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो में नया बदलाव किया है। जिसमें कंपनी ने इस साल की शुरुआत में लॉन्च की गई Nothing Phone 4a Series में अब नए RAM वेरिएंट पेश कर दिया हैं। इसकी खास बात यह है कि अब ग्राहकों को पहले से कम RAM वाले विकल्प भी देखने को मिलने वाले है। जिससे फोन खरीदने के लिए एक नया प्राइस ऑप्शन उपलब्ध हो गया है। ऐसे में कंपनी ने Nothing Phone 4a और Nothing Phone 4b के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च किए हैं।
Nothing Phone 4a का नया 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 39,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। वहीं Nothing Phone 4b का 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल 35,999 रुपये में मिलेगा। वहीं दोनों स्मार्टफोन को ग्राहक Flipkart के जरिए खरीद सकते है। Nothing Phone 4b पहले से 8GB+128GB और 8GB+256GB वेरिएंट में उपलब्ध है जिनकी कीमत क्रमशः 39,999 रुपये और 40,999 रुपये है। दूसरी ओर Nothing Phone 4a को 8GB+128GB, 8GB+256GB और 12GB+256GB कॉन्फिगरेशन में भी खरीदा जा सकता है।
बता दें कि नए 6GB RAM वेरिएंट में फीचर्स के स्तर पर कोई बदलाव नहीं किया गया है। Nothing Phone 4a में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। गेमिंग के दौरान 2500Hz तक का टच सैंपलिंग रेट मिलता है और स्क्रीन पर Corning Gorilla Glass 7i की सुरक्षा दी गई है।
फोन में 5400mAh की बैटरी दी गई है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 7s Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलता है। फोन डुअल-सिम कनेक्टिविटी के साथ आता है और Android 16 पर आधारित Nothing OS 4.1 पर काम करता है
Nothing Phone 4b में 6.7 इंच का Full HD+ Samsung Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह स्क्रीन 120Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। फोन को पावर देने के लिए 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 6 Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलता है। जिसका सीधा मतलब है कि नए RAM वेरिएंट में भी कंपनी ने हार्डवेयर फीचर्स से समझौता नहीं किया है। ऐसे में कम RAM और कम कीमत वाले विकल्प की तलाश कर रहे ग्राहकों के लिए ये नए मॉडल एक अतिरिक्त विकल्प बनते हैं।