भारत में लॉन्च हुआ Black+Decker का पहला 4K Google Smart TV, खास फीचर्स से होगा भरपूर
यह A1 सीरीज का हिस्सा है और Android 14 पर आधारित है। यह स्मार्ट टीवी MEMC, DSC और Dolby Vision जैसी एडवांस डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जो शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस प्रदान करता है।
- Written By: सिमरन सिंह
Black+Decker 4K Google Smart TV शानदार फीचर्स के साथ लॉन्च हो चुकी है। (सौ. X)
नवभारत टेक डेस्क: Black+Decker ने Indkal टेक्नोलॉजी के साथ साझेदारी करते हुए भारतीय बाजार में अपना पहला 4K Google Smart TV लॉन्च किया है। यह A1 सीरीज का हिस्सा है और Android 14 पर आधारित है। यह स्मार्ट टीवी MEMC, DSC और Dolby Vision जैसी एडवांस डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जो शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस प्रदान करता है।
डिजाइन और फीचर्स
Black+Decker 4K Google TV A1 सीरीज में फ्रेमलेस डिजाइन दिया गया है, जो मेटल फिनिश और यूनिबॉडी कंस्ट्रक्शन के साथ आता है। इसमें प्रीमियम पॉलीकार्बोनेट स्टैंड का उपयोग किया गया है। 65-इंच मॉडल में A+ Grade VA पैनल दिया गया है, जो HDR10, HLG और Dolby Vision को सपोर्ट करता है। इसके साथ 4K अपस्केलिंग और डायनैमिक सिग्नल कैलिब्रेटर की सुविधा भी मिलती है।
टीवी में 120Hz रिफ्रेश रेट और 36W का साउंड आउटपुट मिलता है, जो बेहतरीन ऑडियो-वीडियो अनुभव देता है। इसमें AI पिक्चर ऑप्टेमाइजेशन और Google वॉयस असिस्टेंट जैसे फीचर्स मौजूद हैं।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
थर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
ऐप्स और कनेक्टिविटी
यह टीवी Netflix, Prime Video, Disney+ Hotstar और YouTube जैसे प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए डुअल बैंड Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.2, HDMI 2.1 पोर्ट, USB 3.0 और USB 2.0 पोर्ट जैसी सुविधाएं दी गई हैं। DynamIQ Dual AI प्रोसेसर इसकी परफॉर्मेंस को और बेहतर बनाता है।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
कीमत और उपलब्धता
Black+Decker का यह स्मार्ट टीवी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों पर उपलब्ध है। इस सीरीज का बेस मॉडल 32-इंच स्क्रीन साइज के साथ ₹11,999 में आता है, जबकि 65-इंच 4K मॉडल की कीमत ₹47,999 रखी गई है।
