आंध्र प्रदेश में बनेगा 1,000 करोड़ का नया AI+ परिसर, शिक्षा क्षेत्र में बदलाव
भारत की शैक्षणिक संस्था बिरला प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान (BITS), पिलानी अब शिक्षा के क्षेत्र में एक नया अध्याय जोड़ने जा रही है। जो भविष्य में सभी के लिए नया सवेरा लेकर आएगा।
- Written By: सिमरन सिंह
Bits पिलानी सिर्फ नए परिसर तक ही सीमित नहीं। (सौ. Bits)
भारत की अग्रणी शैक्षणिक संस्था बिरला प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान (BITS), पिलानी अब शिक्षा के क्षेत्र में एक नया अध्याय जोड़ने जा रही है। BITS पिलानी के कुलाधिपति और बिरला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिरला ने घोषणा की है कि संस्थान ₹1,000 करोड़ के निवेश से आंध्र प्रदेश के अमरावती में एक अत्याधुनिक AI+ परिसर स्थापित करेगा।
दो चरणों में होगा 7,000 छात्रों का नामांकन
बिरला के अनुसार, यह नया परिसर 35 एकड़ भूमि में फैला होगा और इसमें AI, मशीन लर्निंग, नवाचार और रणनीति जैसे उन्नत क्षेत्रों में स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रम चलाए जाएंगे। परियोजना को दो चरणों में पूरा किया जाएगा और उम्मीद की जा रही है कि यह परिसर 2027 तक चालू हो जाएगा। कुल मिलाकर यहां लगभग 7,000 छात्रों का नामांकन किया जाएगा।
भौतिक ढांचे और रिसर्च पर भी भारी निवेश
BITS पिलानी सिर्फ नए परिसर तक ही सीमित नहीं रह रहा, बल्कि वह अपने मौजूदा भौतिक ढांचे को भी ₹1,219 करोड़ के निवेश से उन्नत करने जा रहा है। यह निवेश संस्थान की दीर्घकालिक अनुसंधान एवं विकास क्षमताओं को मजबूती देगा। कुलपति वी. रामगोपाल राव ने बताया कि यह पहल शोध, नवाचार और वैश्विक प्रतिस्पर्धा को ध्यान में रखते हुए की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में 35 दिन में मिले 6,111 नए टीबी मरीज, AI ने 11,091 गांवों को बताया संवेदनशील
iPhone खरीदना पड़ सकता है महंगा, iPhone 18 Pro में 20,000 रुपये तक की बढ़ोतरी के संकेत
6000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुए AI+ के दो धांसू 5G फोन, कीमत जानकर हो जाएगा खुश
AI ने बढ़ाई मुसीबत, सस्ते स्मार्टफोन हो रहे गायब, Nothing ने बंद किया अपना पॉपुलर फोन, अब पड़ेगा महंगा
लॉन्च हुआ BITS पिलानी डिजिटल प्लेटफॉर्म
संस्थान ने BITS Pilani Digital नाम से अपना खुद का एजुकेशन टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म भी लॉन्च किया है, जो पूरी तरह से उद्योग-केंद्रित कार्यक्रमों पर आधारित है। राव के अनुसार, अगले 5 वर्षों में यह प्लेटफॉर्म 11 डिग्री और 21 सर्टिफिकेट कोर्स समेत कुल 32 कार्यक्रम शुरू करेगा।
ये भी पढ़े: Meta की AI वॉर शुरू: 1600 करोड़ के पैकेज पर हायरिंग, OpenAI और Google को टक्कर
बिरला का विजन: शिक्षार्थियों तक पहुंचे नवाचार
बिरला ने कहा, “ये प्रयास केवल पैमाने के बारे में नहीं हैं, बल्कि एक परिवर्तनकारी पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण के बारे में भी हैं जो शिक्षार्थियों को सशक्त बनाए, नवाचार को बढ़ावा दे और समावेशी विकास को आगे बढ़ाए।” उन्होंने आगे यह भी जोड़ा, “यह सिर्फ़ एक एड-टेक प्लेटफ़ॉर्म नहीं है, बल्कि यह BITS पिलानी की उत्कृष्टता और नवाचार का विस्तार है, जो देशभर के घरों और समुदायों तक पहुंचता है।”
2030 तक शीर्ष 5 भारतीय और वैश्विक टॉप 100 संस्थानों में पहुंचने का लक्ष्य
BITS पिलानी का लक्ष्य है कि वह 2030 तक भारत के टॉप 5 और दुनियाभर के टॉप 100 शैक्षणिक संस्थानों की सूची में शामिल हो। इसके लिए संस्थान शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार और तकनीक में नए मानक स्थापित कर रहा है।
