Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 7 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

AI लोगों की नौकरी छीनने का जरिया नहीं बनना चाहिए, भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार की बड़ी चेतावनी

AI Security: AI आज हर क्षेत्र में तेजी से अपनी जगह बना रहा है। जिसमें अब बैंकिंग से लेकर हेल्थकेयर और शिक्षा तक AI काम करने के तरीके बदल रहा है। लेकिन इसके जितने फायदा है उतना ही नुकसान है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: Aug 07, 2026 | 09:53 PM

V. Anantha Nageswaran (Source. Social Media)

Follow Us
Follow Us:

AI Jobs: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आज हर क्षेत्र में तेजी से अपनी जगह बना रहा है। जिसमें अब बैंकिंग से लेकर हेल्थकेयर और शिक्षा तक AI काम करने के तरीके बदल रहा है। लेकिन जितनी तेजी से इसका इस्तेमाल बढ़ रहा है उतनी ही तेजी से इससे जुड़े सुरक्षा और नैतिकता के सवाल भी सामने आ रहे हैं। इसी बीच भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंत नागेश्वरन ने AI को लेकर अहम चेतावनी दी है। उनका कहना है कि भारत को खासकर फाइनेंशियल सेक्टर में AI की सुरक्षा और बचाव को लेकर अधिक सक्रिय होने की जरूरत है ताकि तकनीक का लाभ तो मिले लेकिन उससे जुड़े जोखिमों को भी समय रहते रोका जा सके।

सुरक्षा के लालच में फायदे नहीं, संतुलन जरूरी

बता दें कि नई दिल्ली में आयोजित ASSOCHAM के तीसरे फिनटेक फेस्टिवल के दौरान मास्टरकार्ड के साउथ एशिया डिवीजन प्रेसिडेंट और इंडिया कंट्री कॉर्पोरेट ऑफिसर गौतम अग्रवाल के साथ बातचीत में नागेश्वरन ने कहा, “हमें AI की सुरक्षा और बचाव के मामले में बहुत एक्टिव रहना होगा। मुझे लगता है कि अभी भारतीय और वैश्विक दोनों नजरियों से सुरक्षा और बचाव पर ध्यान देना जरूरी है क्योंकि टेक्नोलॉजी से मिलने वाले फायदों के लालच में हमें वह नहीं खोना चाहिए जो हमारे पास पहले से है।” इसके साथ ही उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि AI आधारित सिस्टम में इंसानों की भूमिका पूरी तरह खत्म नहीं होनी चाहिए। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय में मानवीय निगरानी और जवाबदेही बनाए रखना बेहद जरूरी है।

बैंकिंग सेक्टर में AI बनेगा बड़ा सहायक

मुख्य आर्थिक सलाहकार ने इसको लेकर कहा कि AI बैंक और वित्तीय संस्थानों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकता है। इसकी मदद से बैंक यह बेहतर तरीके से आकलन कर सकेंगे कि किस ग्राहक को लोन देना सुरक्षित होगा और किन मामलों में डिफॉल्ट की आशंका अधिक है। इससे वित्तीय जोखिमों की पहचान पहले ही की जा सकेगी और नुकसान को कम करने में मदद मिलेगी। लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि AI का इस्तेमाल केवल दक्षता बढ़ाने तक सीमित रहना चाहिए न कि कर्मचारियों की जगह लेने के लिए।

सम्बंधित ख़बरें

AI वाला स्कूटर भारत में लॉन्च, 165Km की रेंज, 100+ स्मार्ट फीचर्स और 99,999 रुपए की कीमत ने मचाई हलचल

अब Snapchat पर मिलेगी सरकार, विदेश मंत्रालय का बड़ा डिजिटल दांव, युवाओं तक पहुंचने के लिए बदली पूरी रणनीति

सोचते ही स्क्रीन पर लिख जाएगा मैसेज, AI कंपनी पढ़ेगी आपका दिमाग, बदले में दे रही ₹5,200 तक की रकम

बच्चों की सुरक्षा में लापरवाही META को पड़ी भारी! US कोर्ट ने लगाया ₹5,000 करोड़ का जुर्माना, बदलाव के आदेश

ये भी पढ़े: अब Snapchat पर मिलेगी सरकार, विदेश मंत्रालय का बड़ा डिजिटल दांव, युवाओं तक पहुंचने के लिए बदली पूरी रणनीति

AI भेदभाव या नौकरी छीनने का माध्यम नहीं बनना चाहिए

इस मामले पर नागेश्वरन ने कहा कि यह सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है कि AI किसी व्यक्ति को अवसरों से वंचित करने, भेदभाव करने या लोगों को नौकरी से बाहर करने का माध्यम न बने। उनका मानना है कि आने वाले दो दशक भारत के लिए पहले से कहीं ज्यादा चुनौतीपूर्ण होंगे और ऐसे समय में सरकार व निजी क्षेत्र दोनों को तकनीक के साथ जिम्मेदारी भी निभानी होगी।

वहीं विशेषज्ञों का मानना है कि AI भविष्य की अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव बन सकता है लेकिन इसके लिए मजबूत सुरक्षा ढांचा, पारदर्शी नियम और इंसानी निगरानी को समान महत्व देना होगा।

Ai should not become a means to take away people jobs ai security

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 07, 2026 | 09:53 PM

Topics:  

  • AI
  • Artificial Intelligence
  • Banking System
  • Tech News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.