Google Messages में आने वाला बड़ा अपडेट, ग्रुप चैट होगी और भी मजेदार!
जिससे ग्रुप चैट का अनुभव पहले से भी बेहतर होने वाला है। रिपोर्ट्स के अनुसार, जल्द ही एक यूनिक लिंक और QR कोड फीचर पेश किया जाएगा, जिससे नए यूजर्स को ग्रुप में जोड़ना पहले से भी आसान हो जाएगा।
- Written By: सिमरन सिंह
Google Messages में आया नया फीचर। (सौ. Freepik)
नवभारत टेक डेस्क: गूगल अपने मैसेजिंग ऐप Google Messages में नए फीचर्स जोड़ने की तैयारी में है, जिससे ग्रुप चैट का अनुभव पहले से भी बेहतर होने वाला है। रिपोर्ट्स के अनुसार, जल्द ही एक यूनिक लिंक और QR कोड फीचर पेश किया जाएगा, जिससे नए यूजर्स को ग्रुप में जोड़ना पहले से भी आसान हो जाएगा।
क्या होगा नया?
9To5Google की रिपोर्ट के मुताबिक, यह नया फीचर Google Messages के बीटा वर्जन (20250331_02_RC00) में देखा गया है। इसमें खासतौर पर ग्रुप इनवाइट लिंक और QR कोड की सुविधा दी जाएगी, जिससे यूजर्स किसी ग्रुप में सीधे स्कैन करके शामिल हो सकेंगे।
- ये लिंक और QR कोड सीमित समय के लिए ही वैलिड रहेगा और कुछ दिनों के बाद अपने आप निष्क्रिय हो जाएगा।
- यूजर्स कभी भी इनवाइट लिंक को रीसेट कर सकेंगे, जिससे ग्रुप की प्राइवेसी बनी रहेगी।
- इस फीचर का उद्देश्य सिर्फ पर्सनल और प्राइवेट ग्रुप्स को ज्यादा सिक्योर बनाना है।
Google Messages में और क्या नए फीचर्स मिलेंगे?
गूगल केवल इनवाइट लिंक फीचर ही नहीं, बल्कि कई और नए ग्रुप चैट फीचर्स भी लाने की तैयारी में है, जिससे चैटिंग का अनुभव और बेहतर हो जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
Netflix ने 6 साल बाद लौटाया Free Trial, नए यूजर्स को मिल रहा 0 रुपये में सब्सक्रिप्शन, ऐसे करें चेक
WhatsApp Username फीचर पर सरकार की सख्ती, Meta ने भेजा जवाब, अब IT मंत्रालय करेगा बड़ी जांच
Truecaller पर सख्ती की तैयारी, सरकार के रडार पर आए Call Management Apps, जरूरी नंबर को भी बता रहा स्पैम
WhatsApp पर आया Meta Business Agent, अब AI करेगा ग्राहकों से बात, बुकिंग से लेकर सेल तक संभालेगा पूरा काम
1. मेंशन फीचर
- यूजर्स अब ग्रुप चैट में किसी भी मेंबर को “@मेंशन” कर सकेंगे, जिससे बातचीत और ज्यादा इंटरैक्टिव हो जाएगी।
2. स्नूज़ नोटिफिकेशन फीचर
- अब यूजर्स ग्रुप चैट के नोटिफिकेशन को अस्थायी रूप से बंद कर सकेंगे।
- यह ऑप्शन 1 घंटे, 8 घंटे, 24 घंटे और हमेशा (Always) के लिए उपलब्ध होगा।
- जब कोई यूजर नोटिफिकेशन स्नूज़ करेगा, तो ग्रुप के अन्य सदस्यों को इसकी कोई सूचना नहीं मिलेगी, जिससे प्राइवेसी भी बनी रहेगी।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
नए अपडेट से ग्रुप चैट का अनुभव होगा और भी बेहतर
गूगल के इन नए फीचर्स के आने से Google Messages पर ग्रुप चैट पहले से ज्यादा स्मूथ और एडवांस हो जाएगी। खासतौर पर यूनिक लिंक और QR कोड फीचर ग्रुप मैनेजमेंट को बेहद आसान बना देगा।
नया अपडेट
अगर आप Google Messages का इस्तेमाल करते हैं, तो यह नया अपडेट आपके ग्रुप चैटिंग अनुभव को और भी आसान और मजेदार बना देगा। आने वाले हफ्तों में यह फीचर सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा सकता है।
