सावधान! साइबर अपराधियों का नया तरीका, केवल 1 रुपये में खाली हो रहा खाता
Protection From Cyber Fraud: साइबर अपराधियों मेहनत की कमाई हड़पने का नया तरीका खोज लाए है। अब OTP मांगने के बजाय केवल 1 रुपये भेजने से ही आपका बैंक खाली हो सकता है. ऐसे में सावधानी जरूरी है।
- Written By: सिमरन सिंह
Cyber Fraud जो आपका दिमाग खराब कर देंगा। (सौ. AI)
Cyber crime Rs 1 fraud: साइबर अपराधियों ने लोगों की मेहनत की कमाई हड़पने का नया तरीका खोज लिया है। अब वे OTP मांगने के बजाय केवल 1 रुपये भेजने का झांसा देकर पूरा बैंक खाता साफ कर रहे हैं। कई लोग इस जाल में फंसकर अपनी जीवनभर की जमा पूंजी गंवा चुके हैं।
कैसे देते हैं ठग धोखा?
साइबर विशेषज्ञ और CO रामनगर सुमित पांडे ने बताया कि ये अपराधी बेहद प्रशिक्षित होते हैं। वे बीमा पॉलिसी, किराया, ATM या सिम एक्टिवेशन जैसे बहाने बनाकर फोन करते हैं। इसके बाद वे कहते हैं कि “सिर्फ एक रुपये भेज दीजिए ताकि ट्रांजेक्शन चेक हो सके।” जैसे ही पीड़ित 1 रुपये UPI या नेट बैंकिंग से ट्रांसफर करता है, ठग उसके मोबाइल नंबर और खाते की महत्वपूर्ण जानकारी निकाल लेते हैं। इसके जरिए वे आसानी से पेमेंट ऐप, OTP और मोबाइल पर नियंत्रण हासिल कर लेते हैं।
जवान और व्यापारी बने शिकार
- पहला केस: 10 अगस्त को रामनगर में सेना के एक जवान को बीमा पॉलिसी एक्टिवेशन के नाम पर फोन आया। ठग ने जवान से पहले 1 रुपये भेजने को कहा। जैसे ही रुपये भेजे गए, कुछ ही देर में 57 हजार रुपये खाते से गायब हो गए।
- दूसरा केस: बनबसा निवासी एक व्यापारी के पास ऑनलाइन ऑर्डर के बहाने कॉल आया। भुगतान के लिए ठग ने कहा कि “पेमेंट नहीं हो रहा, आप 1 रुपये डालकर देखें।” व्यापारी ने रुपये भेजे और तुरंत 29 हजार रुपये खाते से उड़ा लिए गए।
पुलिस की चेतावनी
हल्द्वानी कोतवाली के TP अग्रवाल ने बताया कि पुलिस लगातार लोगों को जागरूक कर रही है। “हम विशेष अभियान चला रहे हैं, लेकिन खाता सुरक्षित रखना लोगों की सतर्कता पर ही निर्भर करता है।”
सम्बंधित ख़बरें
जन धन, आधार और UPI का कमाल, डिजिटल भुगतान में देश ने रचा इतिहास; 2 करोड़ से बढ़कर 24,162 करोड़ हुआ ट्रांजैक्शन
मजदूर के नाम पर बैंक खाता खुलवाकर ऑनलाइन धोखाधड़ी, शिरजगांव कसबा में मामला दर्ज
नासिक में अंतर-राज्यीय ऑनलाइन सट्टेबाजी का भंडाफोड़, 5 सटोरिये गिरफ्तार, भारी मात्रा में गैजेट्स बरामद
नागपुर में इतवारी के अनाज कारोबारी से 9.97 लाख की साइबर ठगी, बैंक अधिकारी बनकर भेजा था फर्जी APK लिंक
ये भी पढ़े: Mark Zuckerberg vs Mark Zuckerberg: Meta पर वकील का अजीबोगरीब मुकदमा
ठगी से बचाव के उपाय
- किसी भी अनजान व्यक्ति को रुपये या दस्तावेज न भेजें।
- संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें, ये खतरनाक ऐप या वेबसाइट तक ले जा सकते हैं।
- किसी भी बैंक, बीमा या सर्विस प्रोवाइडर से आए अनुरोध को पहले आधिकारिक रूप से जांचें।
- हमेशा टू-स्टेप वेरिफिकेशन का इस्तेमाल करें।
- अपने पेमेंट ऐप्स को अपडेट रखें और मजबूत पासवर्ड का प्रयोग करें।
ध्यान दें
साइबर अपराधियों से बचने का सबसे प्रभावी तरीका जागरूकता और सतर्कता है। याद रखें, “आपका बैंक खाता आपकी सावधानी से ही सुरक्षित है।”
