AI models की जंग: ChatGPT-5 ने जीता भरोसा, Gemini Deep Think ने भी किया प्रभावित
AI usability: AI मॉडल्स का रोज़मर्रा के कामों में इस्तेमाल किया जाना उनके बारे में कई बातें बताता है। हाल ही में एक टेक यूज़र ने कई AI Tools का एक साथ इस्तेमाल किया और उनके फर्क को जाना।
- Written By: सिमरन सिंह
AI Battel में कौन सबसे आगे। (सौ. Design)
AI model comparison: टेक दुनिया में बेंचमार्क टेस्ट भले ही अहम माने जाते हों, लेकिन असली मायने तब सामने आते हैं जब इन AI मॉडल्स का रोज़मर्रा के कामों में इस्तेमाल किया जाता है। हाल ही में एक टेक यूज़र ने Grok 4, Grok 4 Heavy, Gemini 2.5 Pro, Gemini Deep Think, ChatGPT-5 और ChatGPT-5 Thinking जैसे मॉडल्स को परखा और पाया कि असली फर्क usability में है।
बिज़नेस के लिए कौन सा AI सबसे भरोसेमंद
यूज़र ने बताया कि एक बिज़नेस ओनर के तौर पर उनका मकसद सिर्फ टेस्टिंग नहीं, बल्कि ऐसा टूल ढूंढना था जो समय बचाए, अलग-अलग लोगों पर निर्भरता कम करे और भरोसेमंद तरीके से काम पूरा करे। इस मामले में ChatGPT-5 ने बाज़ी मारी। यह न केवल ZIP फाइल को आसानी से अनज़िप कर सका, बल्कि उसके अंदर के कोड का विश्लेषण कर सुधार के सुझाव भी दिए। वहीं, Grok 4 ZIP फाइल्स पर फेल हो गया और Gemini फाइल्स खोलने में सक्षम था, लेकिन ज्यादा फाइल्स होने पर गड़बड़ा गया।
क्वांटम फिजिक्स के सवालों पर हुई असली परीक्षा
टेस्टिंग यहीं तक सीमित नहीं रही। यूज़र के एक दोस्त, जो क्वांटम फिजिक्स के प्रोफेसर हैं, ने AI मॉडल्स को बेहद जटिल और रिसर्च-लेवल सवाल पूछे, ऐसे सवाल जिनके जवाब इंटरनेट पर उपलब्ध नहीं थे। खास बात यह थी कि सवाल में एक ज़रूरी जानकारी जानबूझकर छोड़ दी गई थी, ताकि देखा जा सके कि मॉडल उस कमी को पहचान पाता है या नहीं।
सम्बंधित ख़बरें
AI ने छीनी 4,800 कर्मचारियों की नौकरी! Microsoft की बड़ी छंटनी के पीछे क्या है असली वजह?
ChatGPT से सीखें AI, 30 दिन में बदल जाएगी आपकी Working Style, OpenAI ने लॉन्च किया खास Learning Plan
सिंहस्थ कुंभ की सुरक्षा में AI और GPS का पहरा, नासिक पुलिस की हाईटेक तैयारी
Meta का बड़ा AI धमाका, बिना Coding मिनटों में बनाएं गेम, लॉन्च हुआ Pocket App, जानें क्यों मच रही है चर्चा
ChatGPT-5 Thinking और Gemini Deep Think ने मारी बाज़ी
इस चुनौती में केवल ChatGPT-5 Thinking और Gemini Deep Think ही ऐसे मॉडल साबित हुए जिन्होंने गायब जानकारी को पहचानकर उस खाली जगह को भरने की कोशिश की। Grok 4 इस स्तर पर टिक नहीं पाया और सवाल की गहराई समझने में चूक गया।
ये भी पढ़े: पाकिस्तान में कौन है सोशल मीडिया का बादशाह? YouTube, Instagram, Facebook कौन आगे
असली क्षमता बेंचमार्क से नहीं, असली चुनौतियों से पता चलती है
इस अनुभव ने साबित किया कि किसी भी AI मॉडल की असली क्षमता सिर्फ मानक परीक्षणों से नहीं, बल्कि जटिल और रियल-टाइम समस्याओं से परखी जाती है। खासकर जब बात कोडिंग, डाटा एनालिसिस या आउट-ऑफ-द-बॉक्स सोच की हो, तो ChatGPT-5 और Gemini Deep Think जैसे मॉडल्स सबसे आगे निकलते हैं। इससे ये भी साबित होता है कि सवालों के अनुसार सभी AI की अपनी खासियत है।
