8 हजार लोगों की छंटनी के बाद कर्मचारियों को जुकरबर्ग का भरोसा, कहा- इस साल नहीं होगी और बड़े स्तर की कटौती
Meta Layoffs Update : Meta CEO मार्क जुकरबर्ग ने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया है कि इस साल कंपनी में और बड़े स्तर पर छंटनी नहीं होगी। कंपनी AI पर फोकस बढ़ाने के लिए बड़े बदलाव कर रही है।
- Written By: हितेश तिवारी
Meta CEO मार्क जुकरबर्ग (फोटो - गूगल इमेज)
Meta Restructuring : Meta में हाल ही में बड़े स्तर पर हुई छंटनी के बाद कंपनी के मार्क जुकरबर्ग ने कर्मचारियों को बड़ा संदेश दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जुकरबर्ग ने कंपनी के आंतरिक मेमो में कहा कि इस साल और बड़े स्तर पर कंपनी-व्यापी छंटनी की उम्मीद नहीं की जा रही है।
यह बयान ऐसे समय आया है जब Meta ने अपने कर्मचारियों के लगभग 10 प्रतिशत हिस्से को प्रभावित करने वाली बड़ी पुनर्गठन प्रक्रिया शुरू की है। कंपनी ने हजारों कर्मचारियों को हटाने के साथ अपने कई विभागों में बदलाव किए हैं।
छंटनी के बाद जुकरबर्ग का कर्मचारियों को बड़ा संदेश
रिपोर्ट्स के अनुसार Meta लगभग 8,000 नौकरियों में कटौती कर चुकी है और करीब 6,000 खाली पदों को फिलहाल भरने की योजना भी नहीं है। हालांकि दूसरी तरफ कंपनी करीब 7,000 कर्मचारियों को नई AI भूमिकाओं में स्थानांतरित करने की तैयारी कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत संपादकीय: बाल यौन शोषण वाले विज्ञापनों पर केंद्र सख्त, मेटा को एक हफ्ते का अल्टीमेटम
एक AI पोस्ट और सीधी गिरफ्तारी! ओडिशा में सोशल मीडिया यूजर पर पुलिस का बड़ा एक्शन
SSC Delhi Police Constable 2025 Final Answer Key: फाइनल आंसर-की और मार्क्स जारी, इस तारीख तक करें डाउनलोड
UPSSSC Cane Supervisor Recruitment 2026: यूपी में गन्ना पर्यवेक्षक के 1182 पदों पर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू
जुकरबर्ग ने कर्मचारियों से कहा कि AI का दौर तकनीकी दुनिया के लिए बेहद महत्वपूर्ण समय है और जो कंपनियां इसमें आगे निकलेंगी, वे आने वाली पीढ़ियों की दिशा तय करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि AI आज के समय की सबसे प्रभावशाली तकनीकों में से एक है।
ये खबर भी पढ़ें : UPSC Civil Service 2027: सिविल सेवा परीक्षा की तारीखों का ऐलान, 23 मई को होगा एग्जाम, देखें पूरा शड्यूल
AI आधारित बदलावों के चलते नौकरी को लेकर चिंता
अपने संदेश में जुकरबर्ग ने स्वीकार किया कि कंपनी कर्मचारियों के साथ संवाद को लेकर उतनी स्पष्ट नहीं रही, जितनी होनी चाहिए थी। उन्होंने नौकरी गंवाने वाले कर्मचारियों के योगदान के लिए आभार भी जताया।
Meta के अलावा कई अन्य बड़ी टेक कंपनियां भी AI आधारित बदलावों के चलते अपने कार्य ढांचे में बदलाव कर रही हैं। हाल के महीनों में कई कंपनियों ने लागत कम करने और AI पर ज्यादा निवेश करने के लिए कर्मचारियों की संख्या में कटौती की है। टेक इंडस्ट्री में बढ़ते Artificial intelligence प्रभाव के कारण कई कर्मचारियों के बीच नौकरी को लेकर चिंता भी बढ़ रही है।
