Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Microsoft का भारत में सबसे बड़ा AI दांव, 2026 तक खुलेगा विशाल डेटा सेंटर, AI मार्केट में बढ़ेगी टक्कर

Microsoft AI India: माइक्रोसॉफ्ट भी बड़ा दाव खेलने के लिए तैयार है। कंपनी ने साफ तौर पर बतया है कि भारत को वह सिर्फ बड़ा मार्केट के तौर पर नहीं देखता बल्कि AI और क्लाउड टेक्नोलॉजी का ग्लोबल हब बनाएगी।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: May 21, 2026 | 12:22 PM

Microsoft Data Center (Source. Freepik)

Follow Us
Close
Follow Us:

Microsoft Data Center 2026: भारत में AI की ताकत लगातार बढ़ रही है ऐसे में अब Microsoft भी बड़ा दाव खेलने के लिए तैयार है। कंपनी ने साफ तौर पर बतया है कि भारत को वह सिर्फ बड़ा मार्केट के तौर पर नहीं देखता बल्कि AI और क्लाउड टेक्नोलॉजी का ग्लोबल हब बनाने के रूप में देखता है और अपनी इसी रणनीति के तहत माइक्रोसॉफ्ट 2026 के मध्य तक भारत में अपना सबसे बड़ा डेटा सेंटर शुरू कर देंगा।

Azure और Copilot AI की भारत में जबरदस्त डिमांड

इकनॉमिक टाइम्स ने अनी रिपोर्ट में बताया है कि माइक्रोसॉफ्ट इंडिया और साउथ एशिया के प्रेसिडेंट पुनीत चंडोक ने बताया कि देश में Azure Cloud Services और 30 डॉलर प्रति महीने वाले Copilot 365 AI असिस्टेंट की मांग तेजी से बढ़ रही है। भारत में ज्यादातर कंपनियां तेजी से AI टूल्स अपना रही हैं ताकि काम आसान, तेज और ज्यादा स्मार्ट हो सकें। जानकारी में बताया जा रहा है कि भारत में 1 बिलियन से ज्यादा इंटरनेट यूजर्स और बड़ी संख्या में मौजूद टेक टैलेंट को देखते हुए माइक्रोसॉफ्ट इसे AI सर्विसेज के लिए बेहद अहम मार्केट मान कर चल रहा है। यही वजह है कि कंपनी लगातार अपनी पकड़ को देश में मजबूत करने में लगी हुई है।

1.45 लाख करोड़ रुपये के निवेश से हलचल

जैसा की आपको पता ही होगा की पिछले साल ही माइक्रोसॉफ्ट ने साल के आखिर में भारत में लगभग 17.5 बिलियन डॉलर यानी भारतीय रुपये में करीब 1,45,000 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की थी। जिसको एशिया में कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा निवेश माना जा रहा है। इसके साथ ही 2025 की शुरुआत में करीब 3 बिलियन डॉलर यानी भारतीय रुपये में लगभग 24,900 करोड़ रुपये के अतिरिक्त निवेश का भी ऐलान हुआ था।

सम्बंधित ख़बरें

8 हजार लोगों की छंटनी के बाद कर्मचारियों को जुकरबर्ग का भरोसा, कहा- इस साल नहीं होगी और बड़े स्तर की कटौती

Acer का नया AI Laptop लॉन्च, Intel Core Ultra 7, 32GB RAM और Copilot+ फीचर्स के साथ मचा सकता है धूम

चीन में इंसानों की नौकरी खा जाएंगे Robots? 2035 तक फैक्ट्रियों में दिख सकते हैं 2.4 करोड़ Humanoid Machines

Instagram पर छाया ChatGPT का नया AI जादू, Anime Selfie से Cinematic Photos तक, भारत में मची दीवानगी

वहीं इस प्लान के अनुसार ही अब हैदराबाद में नया डेटा सेंटर तैयार किया जा रहा है। देखा तो यह भी जा रहा है कि इस शहर में कंपनी पहले से ही काफी मजबूती से बनी हुई है लेकिन अब AI डेटा सेंटर के आने से यह मौजूदगी और भी ज्यादा बढ़ जाएंगी।

ये भी पढ़े: Acer का नया AI Laptop लॉन्च, Intel Core Ultra 7, 32GB RAM और Copilot+ फीचर्स के साथ मचा सकता है धूम

हैदराबाद बनेगा Microsoft का AI पावरहाउस

इसको लेकर प्रेसिडेंट पुनीत चंडोक का कहना है कि कंपनी डेटा सेंटर प्रोजेक्ट को तेजी से आगे बढ़ा रही है। जिसमें उनका कहना है कि हैदराबाद में तैयार होने वाला डेटा सेंटर माइक्रोसॉफ्ट की सबसे बड़ी फैसिलिटी में से एक बन जाएगा। लेकिन अभी तक इस सेंटर की कुल क्षमता को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है।

भविष्य को देखते हुए बताया जा रहा है कि नई AI क्षमता का फायदा देश में तेजी से बढ़ रहे कस्टमर बेस को मिलेगा। वहीं भारत के अंदर माइक्रोसॉफ्ट Copilot का इस्तेमाल करने वाली कंपनियों में Infosys, Cognizant और Tata Consultancy Services जैसी बड़ी IT कंपनियां हैं, जिनके पास करीब 50,000 लाइसेंस मौजूद हैं।

AI रेस में भारत बना सबसे बड़ा हथियार

भविष्य की नई तस्वीर के रूप में AI सेक्टर में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच माइक्रोसॉफ्ट का यह कदम बड़ा अहम दाव माना जा रहा है। वहीं Microsoft की तरह ही Alphabet और Amazon जैसी कंपनियां भी भारत में AI और क्लाउड कारोबार को तेजी से बढ़ाने में लगी हुई है। ऐसे में यह मानना की आने वाले सालों में भारत ग्लोबल AI इंडस्ट्री बन जाएगा गलत नहीं होगा।

Microsoft biggest ai bet in india massive data center to open by 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 21, 2026 | 12:22 PM

Topics:  

  • AI
  • Hyderabad
  • Microsoft

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.