-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Technology »
- Are You Also Getting Calls From 6225 Numbers On Whatsapp Then This Is News For You The Government Has Taken This Big Step
क्या आपको भी व्हाट्सप्प पर +62,+25 नंबर से कॉल आ रहे हैं तो ये खबर हैं आपके लिए, सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम
- Written By: मनोज पांडे

File Photo
दिल्ली: अनजान अंतरराष्ट्रीय नंबरों से व्हॉट्सएप पर अवांछित (स्पैम) कॉल के मामले में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्रालय संदेश ऐप को नोटिस भेजेगा। सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यूज़र्स की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी मंच की है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ‘डिजिटल नागरिकों’ की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए डिजिटल मंच जिम्मेदार और जवाबदेह हैं।
व्हाट्सप्प को नोटिस भेजेगी सरकार
उन्होंने कहा कि सरकार कथित दुरुपयोग या उपयोगकर्ताओं की निजता के कथित उल्लंघन के हर मामले का जवाब देगी। मंत्री का बयान ऐसे समय में बहुत महत्वपूर्ण है जब भारत में भारी संख्या में व्हॉट्सएप यूज़र्स की ओर से पिछले कुछ दिन में स्पैम अंतरराष्ट्रीय कॉल आने की शिकायतों में भारी उछाल आया है। व्हॉट्सएप के कई यूज़र्स ने सोशल मीडिया मंच ट्विटर पर शिकायत की है कि ऐसे अनचाहे कॉल में से अधिकतर नंबर इंडोनेशिया (+62), वियतनाम (+84), मलेशिया (+60), केन्या (254) और इथोपिया (+251) के हैं। चंद्रशेखर ने बृहस्पतिवार को कहा कि मंत्रालय ने इस मामले को संज्ञान में लिया है और इस संबंध में व्हॉट्सएप को नोटिस भेजेगा।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp पर लगी फोटो और खाते से उड़ गए 7.8 करोड़, पूर्व PM के बेटे के साथ हुआ ऐसा साइबर फ्रॉड
WhatsApp पर आया Lockdown PDF तो तुरंत हो जाएं सावधान, एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
WhatsApp पर किसने किया ब्लॉक…किसका इंटरनेट स्लो, Meta AI खोलेगा सारे राज, बस फाॅलो करें ये आसान सी ट्रिक
WhatsApp का हरा रंग अब जाएगा बदल, अपनी पसंद से चुनें नया कलर और आइकन
पब्लिक अफेयर्स फोरम ऑफ इंडिया (पीएएफआई) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम से इतर उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि मंत्रालय इसका संज्ञान ले रहा है और उन्हें नोटिस भेजेगा। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार स्मार्टफोन में पहले से मौजूद ऐप की अनुमति के लिए दिशानिर्देश तय करने पर विचार कर रही है। मंत्री ने कहा कि यह स्पष्ट है कि यूज़र्स की सुरक्षा एवं भरोसा सुनिश्चित करने के लिए मंच जिम्मेदार है।(एजेंसी)
Are you also getting calls from 6225 numbers on whatsapp then this is news for you the government has taken this big step
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘विशाल’ बनकर दो हिंदू युवतियों से शादी के मामले में गरमाई सियासत, महिला आयोग और हिंदू संगठन ने उठाए सवाल
Jul 02, 2026 | 08:18 PMसंभाजीनगर: 2740 करोड़ की जल योजना अफसर–ठेकेदार टकराव से अटकी, महापौर ने इसकी रिपोर्ट CM को भेजने का किया ऐलान
Jul 02, 2026 | 08:17 PMलातूर में दो किसानों ने की खुदकुशी, सरकार चुप क्यों? विजय वडेट्टीवार ने सदन में उठाया कृषि संकट का मुद्दा
Jul 02, 2026 | 08:10 PMअमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
Jul 02, 2026 | 08:06 PMतय हो गई वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की तारीख… इस स्टार खिलाड़ी की जगह मिलेगा मौका, इंग्लैंड खेमे में दहशत!
Jul 02, 2026 | 07:58 PM30 की उम्र के बाद महिलाएं आखिर क्यों खाने लगी हैं ये ‘चमत्कारी’ देसी लड्डू? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Jul 02, 2026 | 07:52 PMST महामंडल के 11 अधिकारियों का तत्काल निलंबन, कार्य में गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई
Jul 02, 2026 | 07:50 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














