अब सरकारी सर्टिफिकेट मिलेंगे घर बैठे WhatsApp से, दिल्ली सरकार की नई पहल
Driving License by WhatsApp: ड्राइविंग लाइसेंस, मैरिज सर्टिफिकेट या बर्थ सर्टिफिकेट बनवाना है तो अब दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं होगी। दिल्ली सरकार WhatsApp से ही ये काम कर देंगी।
- Written By: सिमरन सिंह
WhatsApp से होगे सरकारी बड़े काम। (सौ. Freepik)
WhatsApp Governance: अगर आपको ड्राइविंग लाइसेंस, मैरिज सर्टिफिकेट या बर्थ सर्टिफिकेट बनवाना है तो अब दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं होगी। दिल्ली सरकार एक ऐसी डिजिटल पहल पर काम कर रही है, जिससे ये सभी काम WhatsApp के जरिए घर बैठे पूरे किए जा सकेंगे। इस योजना को “WhatsApp Governance” नाम दिया गया है।
WhatsApp से बनेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट्स
इस नई सर्विस के तहत मैरिज सर्टिफिकेट, ड्राइविंग लाइसेंस, जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate) और जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) समेत कई सरकारी डॉक्यूमेंट्स के लिए लोग सीधे WhatsApp से अप्लाई कर पाएंगे। न केवल आवेदन, बल्कि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और डाउनलोड की सुविधा भी इसी प्लेटफॉर्म से मिलेगी। सरकार का मानना है कि इससे लोगों को लंबी कतारों और विभागीय चक्कर से राहत मिलेगी और भ्रष्टाचार पर भी रोक लगेगी।
कैसे काम करेगा WhatsApp Governance?
इस प्लेटफॉर्म पर एक AI-पावर्ड चैटबॉट तैयार किया जाएगा, जो हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा। यह चैटबॉट यूजर्स को आवेदन प्रक्रिया से लेकर डॉक्यूमेंट अपलोड करने तक हर स्टेप पर गाइड करेगा। शुरुआत में इस पर 25 से 30 सरकारी सेवाएं जोड़ी जाएंगी और बाद में इसे अन्य विभागों से भी लिंक किया जाएगा। इसके साथ ही इसे दिल्ली के ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल से भी इंटीग्रेट किया जाएगा ताकि बेहतर कोऑर्डिनेशन हो सके।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार सख्त, लॉन्च पर लगाई रोक, नोटिस भेजकर तीन दिन में मांगा जवाब
‘सरकार के पास सबूत है, तो आरोप साबित करे’, जेल में बंद उमर खालिद मामले पर बोले शशि थरूर; सरकार पर उठाए सवाल
नवभारत विशेष: क्लाउड सीडिंग कहीं बिगाड़ न दे इकोसिस्टम, दिल्ली में कृत्रिम वर्षा की तैयारी
LPG Price Today: 1 जुलाई को एलपीजी सिलेंडर हुआ 183.50 रुपये सस्ता, जानिए ताजा रेट
ये भी पढ़े: Reliance AGM 2025: जियो ने पेश किया वॉयस-इनेबल्ड सर्च असिस्टेंट RIYA, कैसे करेगा काम?
कैसे होगा इस्तेमाल?
हालांकि अभी इस पहल की लॉन्चिंग डेट का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन लॉन्च होते ही इसका इस्तेमाल बेहद आसान होगा। यूजर को बस चैटबॉट पर “Hi” मैसेज करना होगा, जिसके बाद एक डिजिटल फॉर्म मिलेगा। फॉर्म भरने और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अटैच करने के बाद इसे अपलोड कर देना होगा। इसके बाद आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और संबंधित सर्टिफिकेट सीधे ऑनलाइन उपलब्ध हो जाएगा।
लोगों को मिलेगी बड़ी राहत
दिल्ली सरकार की यह पहल आम जनता के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है। इससे समय की बचत होगी, सरकारी कामकाज में पारदर्शिता आएगी और नागरिकों को घर बैठे ही तमाम सरकारी सेवाओं का लाभ मिलेगा।
