घर बैठे बनाएं आयुष्मान कार्ड, अब नहीं लगानी होगी लाइन में घंटों लंबी कतार
Ayushman card बनवाना चाहते हैं और सरकारी दफ्तरों की लंबी कतारों से परेशान हैं, तो अब राहत की खबर है। आयुष्मान भारत योजना के तहत घर बैठे सिर्फ मोबाइल ऐप की मदद से आयुष्मान कार्ड बनाया सकते हैं।
- Written By: सिमरन सिंह
Ayushman card को घर पर बनवाए। (सौ. Design)
Ayushman card Apply Online: अगर आप भी अपने परिवार के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं और सरकारी दफ्तरों की लंबी कतारों से परेशान हैं, तो अब राहत की खबर है। आयुष्मान भारत योजना के तहत अब आप घर बैठे सिर्फ मोबाइल ऐप की मदद से आयुष्मान कार्ड बना सकते हैं। इसके लिए न एजेंट की जरूरत है, न ही किसी सर्टिफिकेट की दौड़भाग। कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके आप इस योजना का पूरा लाभ उठा सकते हैं।
क्या है आयुष्मान कार्ड?
आयुष्मान कार्ड भारत सरकार द्वारा 2018 में शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना (PM-JAY) का हिस्सा है। यह एक हेल्थ कार्ड है, जिसकी मदद से पात्र परिवारों को देश के किसी भी सरकारी या सूचीबद्ध प्राइवेट अस्पताल में हर साल ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलता है। यह खास तौर पर आर्थिक रूप से कमजोर तबके के लोगों के लिए है।
ऐसे बनाएं आयुष्मान कार्ड मोबाइल ऐप से
- सबसे पहले अपने फोन में Ayushman App डाउनलोड करें।
- ऐप खोलकर अपनी पसंदीदा भाषा का चयन करें।
- लॉगिन करने के बाद “Beneficiary” विकल्प पर क्लिक करें।
- मोबाइल नंबर और कैप्चा डालें।
- “Search for Beneficiary” पेज खुलेगा, जहां PM-JAY स्कीम चुनें।
- राज्य, जिला और आधार नंबर डालें।
- जिन सदस्यों का कार्ड नहीं बना होगा, उनके नाम के आगे Authenticate लिखा होगा।
- उस पर टैप कर आधार नंबर डालें, OTP से वेरिफिकेशन करें और फोटो क्लिक करें।
- सदस्य का मोबाइल नंबर और परिवार में संबंध भरें।
- e-KYC पूरी करके फॉर्म सबमिट करें।
- एक हफ्ते में वेरिफिकेशन के बाद कार्ड ऐप से डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़े: Gmail यूजर्स सावधान! Gemini AI के ज़रिए फैल रहा नया स्कैम, ऐसे बचें पासवर्ड
सम्बंधित ख़बरें
रूस में पहली बार हुई दो ह्यूमनॉइड रोबोट की शादी, AI से लीं कसमें और रोबोट डॉग बना Ring Bearer
Netflix ने 6 साल बाद लौटाया Free Trial, नए यूजर्स को मिल रहा 0 रुपये में सब्सक्रिप्शन, ऐसे करें चेक
WhatsApp Username फीचर पर सरकार की सख्ती, Meta ने भेजा जवाब, अब IT मंत्रालय करेगा बड़ी जांच
Truecaller पर सख्ती की तैयारी, सरकार के रडार पर आए Call Management Apps, जरूरी नंबर को भी बता रहा स्पैम
किन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत?
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- राशन कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
इसके अलावा, लेबर कार्ड, ई-श्रम कार्ड या कोई अन्य सरकारी पहचान पत्र भी पात्रता जांच के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं।
कैसे मिलेगा मुफ्त इलाज?
जब आयुष्मान कार्ड बन जाए, तो इलाज के लिए सिर्फ कार्ड दिखाकर संबंधित अस्पताल में जाएं। अस्पताल में मौजूद आयुष्मान मित्र आपकी पहचान और कार्ड वेरिफाई करेगा, जिसके बाद बिना कोई शुल्क या दस्तावेज दिए निःशुल्क इलाज की सुविधा मिलती है।
