Apple WWDC 2026 में क्या होगा बड़ा धमाका? iOS 27 से AI तक कई बड़े ऐलान तय
Apple WWDC 2026: Apple का सालाना WWDC अब सिर्फ कुछ ही दिनों दूर है और अभी से टेक जगत की नजरें इस बड़े इवेंट पर टिकी गई हैं। जिसमें ऐप्पल कई बड़ी घोषणा करने की तैयारी में है।
- Written By: सिमरन सिंह
Apple WWDC 2026 (Source. Apple)
Apple WWDC 2026 Updates and Launch: Apple का सालाना Worldwide Developers Conference (WWDC) अब सिर्फ कुछ ही दिनों दूर है और अभी से टेक जगत की नजरें इस बड़े इवेंट पर टिकी गई हैं। बता दें कि यह इवेंट 8 से 12 जून तक चलने वाला है। जिसमें Apple अपने सॉफ्टवेयर इकोसिस्टम से जुड़े कई बड़े अपडेट पेश कर सकता है। हालांकि, इस बार नए हार्डवेयर की उम्मीद करने वाले यूजर्स को निराशा हाथ लग सकती है, क्योंकि जानकारी में सामने आ रहा है कि इस बार कंपनी का पूरा फोकस सॉफ्टवेयर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर रहेगा।
iOS 27, iPadOS 27 और tvOS 27 से उठेगा पर्दा
जैसा की आप सभी को पता होगा कि पिछले साल Apple ने अपने ऑपरेटिंग सिस्टम्स के नामकरण में बड़ा बदलाव किया था और iOS 26, iPadOS 26 व tvOS 26 को सबके सामने रखा था। वहीं इस बार इन्हीं नाम को देखते हुए कंपनी iOS 27, iPadOS 27 और tvOS 27 को लॉन्च करने की तैयारी में है।
वहीं इस नई अपडेट्स को लेकर विशेषज्ञों का मानना है कि इसमें यूजर एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने के साथ-साथ AI आधारित फीचर्स पर खास ध्यान दिया जा रहा है। यह तो सभी जानते है कि Apple पिछले कुछ सालो से Apple Intelligence को लेकर काफी अलग-अलग रणनीति अपना रहा है लेकिन फिर भी Google Gemini और अन्य AI प्लेटफॉर्म्स की तुलना में कंपनी काफी पीछे है।
सम्बंधित ख़बरें
Airport पर Reel बनाना पड़ सकता है भारी, DGCA का बड़ा एक्शन, फोन जब्त से लेकर फ्लाइट बैन तक कार्रवाई
Motorola का नया स्मार्टफोन लॉन्च, 50MP सेल्फी कैमरा, 5200 निट्स डिस्प्ले और दमदार बैटरी ने बढ़ाई हलचल
कैंसर की पहचान अब होगी तुरंत, कुत्तों और AI का कमाल, सांस सूंघकर 90% तक सटीक रिजल्ट दे रही नई तकनीक
Google पर अब नहीं चलेगी हर चाल, दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले से कंपनियों में बढ़ी टेंशन
Siri को मिलेगा बड़ा अपग्रेड?
जानकारी में बताया जा रहा है WWDC 2026 में सबसे बड़ा अपडेट Siri और Apple Intelligence को लेकर दिखेगा। वहीं Apple पर लंबे समय से आरोप लगते रहे हैं कि Siri उतनी स्मार्ट नहीं बन पाई। जितना लोगों ने Apple से उम्मीद की थी। जिसको देखते हुए माना जा रहा है कि कंपनी इस बार Siri को अधिक सक्षम बनाने, AI फीचर्स को बेहतर करने और यूजर्स को अधिक स्मार्ट अनुभव देने के लिए कई बड़े बदलावों की घोषणा कर सकती है। साथ ही पिछले साल पेश किए गए Liquid Glass इंटरफेस में भी कुछ सुधार देखने को मिल सकते हैं।
नए Apple TV और HomePod Mini की उम्मीद कम
वैसे तो देखा गया है कि Apple कई बार WWDC के दौरान हार्डवेयर सरप्राइज भी दे चुका है, लेकिन इस बार ऐसा होने की उम्मीद काफी कम है। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि अगली पीढ़ी का Apple TV 4K और HomePod Mini काफी समय से तैयार हैं, लेकिन Apple Intelligence से जुड़ी चुनौतियों के कारण उसके लॉन्च को अभी के लिए रोक दिया गया है।
ये भी पढ़े: Airport पर Reel बनाना पड़ सकता है भारी, DGCA का बड़ा एक्शन, फोन जब्त से लेकर फ्लाइट बैन तक कार्रवाई
iPhone 18 और फोल्डेबल iPhone का इंतजार बढ़ा
अगर आप उन लोगों में से है जो नए iPhone का इंतजार कर रहे हैं तो आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि Apple आमतौर पर नए iPhone सितंबर इवेंट में लॉन्च करता है और इस बार भी ऐसा ही होने वाला है। इसके साथ ही रिपोर्ट्स में सामने आया है कि कंपनी इस साल अपने पहले फोल्डेबल iPhone के साथ iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को पेश कर सकती है।
