Apple के केस के बाद फिर भिड़े Elon Musk और Sam Altman, X पर छिड़ी जुबानी जंग
Apple vs OpenAI: दुनिया की दो सबसे चर्चित AI हस्तियों एलन मस्क और OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन के बीच एक बार फिर जुबानी जंग तेज हो गई है। इस साल की शुरुआत में देखा जा रहा था।
- Written By: सिमरन सिंह
Apple vs OpenAI (Source. Navbharat Desk)
Apple vs OpenAI New Controversy: दुनिया की दो सबसे चर्चित AI हस्तियों एलन मस्क और OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन के बीच एक बार फिर जुबानी जंग तेज हो गई है। इस साल की शुरुआत में देखा जा रहा था कि दोनों के बीच कानूनी विवाद चल रहा है और अब Apple द्वारा OpenAI पर कथित तौर पर इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी चोरी का मुकदमा दायर किए जाने के बाद यह टकराव फिर चर्चा में आ गया है। बता दें कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दोनों ने एक-दूसरे पर तीखे तंज कसते हुए कई पोस्ट किए जिनकी अब टेक इंडस्ट्री में खूब चर्चा हो रही है।
Elon Musk ने फिर साधा निशाना
Social Media Post
Apple के मुकदमे की खबर सामने आने के बाद एलन मस्क ने X पर पोस्ट करते हुए “Scam Altman” लिखकर सैम ऑल्टमैन पर निशाना साधा। इसके बाद उन्होंने कहा, “वह स्कैमिंग को एक बिल्कुल नए लेवल पर ले जाता है।” ध्यान देने वाली बात यह है कि मस्क पहले भी कई बार ऑल्टमैन पर निवेशकों को गुमराह करने और OpenAI को गैर-लाभकारी संस्था से मुनाफा कमाने वाली कंपनी में बदलने के आरोप लगा चुके हैं। दोनों के बीच लंबे समय से AI के भविष्य और OpenAI की दिशा को लेकर मतभेद रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp ला रहा है शानदार ‘Birthday Reminder’ फीचर, अब कभी नहीं भूलेंगे अपनों का जन्मदिन; जानें कैसे करेगा काम
Meta AI Glasses से बढ़ी प्राइवेसी की चिंता, आपकी हर बात और हर कदम रखेंगे याद, जानिए कैसे करेंगे काम
IRCTC ला रहा नई टिकट बुकिंग वेबसाइट, अब नहीं होंगे लंबे कैप्चा और बार-बार डिटेल भरने की झंझट
Instagram ने चुपचाप हटाया AI फीचर, यूजर्स के विरोध के बाद Meta ने लिया बड़ा फैसला, अब भारत सरकार भी करेगी जांच
Sam Altman का पलटवार
एलन मस्क के बयान पर OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने भी तुरंत जवाब दिया। उन्होंने मस्क के स्पेस में डेटा सेंटर बनाने की योजना पर तंज कसते हुए लिखा, “होमबॉय, तुम ही हो जो पब्लिक मार्केट इन्वेस्टर्स को शॉर्ट-टर्म स्पेस डेटासेंटर बेच रहे हो।” इसके बाद मस्क ने भी अपने अंदाज़ में जवाब देते हुए लिखा, “हम उन्हें अगले साल उड़ाना शुरू करेंगे, अगर आपके पैरोल ऑफिसर ने मंजूरी दी तो शायद आप उनसे मिलने आ सकते हैं। एक ओपन सोर्स AI चैरिटी चुराने के बाद, आपने फिर एप्पल की सारी फोन टेक्नोलॉजी चुरा ली! वाह। आप आगे क्या करने का प्लान बना रहे हैं? इसे हराना मुश्किल है।”
homeboy you’re the one sellling public market investors on short-term space datacenters https://t.co/wTYSA4q3Qx — Sam Altman (@sama) July 11, 2026
ये भी पढ़े: Meta AI Glasses से बढ़ी प्राइवेसी की चिंता, आपकी हर बात और हर कदम रखेंगे याद, जानिए कैसे करेंगे काम
GPT-5.6 Sol को लेकर भी छिड़ी बहस
यह बात अब यहीं नहीं रुकी है। बता दें कि सैम ऑल्टमैन ने एक और पोस्ट में दावा किया कि OpenAI का नया GPT-5.6 Sol मॉडल फिलहाल दुनिया का सबसे बेहतर AI मॉडल में से एक है। उन्होंने मस्क पर कटाक्ष करते हुए लिखा, “बहुत सारे बेंचमार्क हैं जो बताते हैं कि 5.6 Sol अभी दुनिया का सबसे अच्छा मॉडल है लेकिन यह बताने का सबसे भरोसेमंद तरीका यह है कि एलन फिर से मेरे दीवाने हो गए हैं।” देखा जा रहा है कि AI इंडस्ट्री में एलन मस्क और सैम ऑल्टमैन की यह प्रतिद्वंद्विता नई नहीं है। हालांकि Apple के मुकदमे के बाद दोनों के बीच फिर शुरू हुई यह सार्वजनिक बहस आने वाले दिनों में AI सेक्टर की सबसे चर्चित घटनाओं में से एक बन सकती है।
