- Hindi News »
- Technology »
- Apple Removed 14 Dangerous Crypto Trading Apps Took A Big Step Regarding The Safety Of Users
Apple ने हटाए 14 खतरनाक क्रिप्टो ट्रेडिंग ऐप्स, यूजर्स की सुरक्षा को लेकर उठाया बड़ा कदम
दक्षिण कोरिया की फाइनेंशियल सर्विस कमीशन (FSC) की चेतावनी के बाद उठाया गया, जिसमें इन ऐप्स को उपयोगकर्ताओं की वित्तीय सुरक्षा और गोपनीयता के लिए खतरा बताया गया था।
- Written By: सिमरन सिंह

एप्पल (सौ. Design)
नवभारत टेक डेस्क: Apple ने अपने App Store से 14 खतरनाक क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग ऐप्स को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। यह कदम दक्षिण कोरिया की फाइनेंशियल सर्विस कमीशन (FSC) की चेतावनी के बाद उठाया गया, जिसमें इन ऐप्स को उपयोगकर्ताओं की वित्तीय सुरक्षा और गोपनीयता के लिए खतरा बताया गया था। इससे पहले Google भी ऐसे ही 17 ऐप्स को अपने Play Store से डिलीस्ट कर चुका है।
बिना लाइसेंस के कर रहे थे संचालन
FSC के अनुसार, ये ऐप्स बिना किसी अधिकृत लाइसेंस के संचालित हो रहे थे और इन पर भरोसा करना निवेशकों के लिए गंभीर जोखिम बन सकता था। आयोग ने कुल 22 ऐसे क्रिप्टो प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है, जिनमें से 17 विदेशी एक्सचेंज हैं।
भारत में पहले से ही बैन हैं ये ऐप्स
गौरतलब है कि इनमें से कई ऐप्स पहले ही भारत में प्रतिबंधित किए जा चुके हैं। इन बैन किए गए ऐप्स में Binance, KuCoin, Huobi, Kraken, Gate.io, Bitstamp, MEXC Global, Bittrex और Bitfinex जैसे बड़े नाम शामिल हैं। ये ऐप्स अब न तो Google Play Store और न ही Apple App Store पर भारत में उपलब्ध हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Fake WhatsApp से खाते से उड़ सकते हैं पैसे, आम लोगों की जमा पूंजी पर खतरा
Redmi Note 15 SE vs Redmi Note 15 कौन सा बेहतर, 20 हजार में कौन सा खरीदे
दिनभर की स्पैम कॉल से टेंशन खत्म, TRAI का DND ऐप करेगा नंबर ब्लॉक
iPhone यूजर्स ध्यान दें, साइड में दिखने वाली ये लाइन नहीं है डिजाइन, काम जानकर चौंक जाएंगे
डेटा लीक और फ्रॉड का खतरा
FSC ने चेतावनी दी है कि इन ऐप्स के पास न तो कोई रेगुलेटरी निगरानी है और न ही कोई एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग सिस्टम। इसका मतलब है कि यदि कोई यूजर इन प्लेटफॉर्म्स पर निवेश करता है और धोखाधड़ी का शिकार होता है, तो उसे कोई कानूनी संरक्षण नहीं मिलेगा। साथ ही, इन ऐप्स से व्यक्तिगत डेटा लीक होने का खतरा भी गंभीर है।
Apple द्वारा हटाए गए प्रमुख ऐप्स में शामिल हैं:
- KuCoin
- MEXC
- Phemex
- BitTrue
- BitGloba
- CoinW
- CoinEX
अन्य ऐप्स मिलाकर कुल 14
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
iPhone यूजर्स के लिए चेतावनी
यदि आपने इन ऐप्स को पहले से डाउनलोड किया हुआ है, तो उन्हें तुरंत डिलीट कर दें। विशेषज्ञों का मानना है कि ये ऐप्स निजी जानकारी चुराकर फर्जी निवेश योजनाओं के जरिए भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा सकते हैं। “बिना लाइसेंस क्रिप्टो ऐप्स यूजर्स के लिए बड़े खतरे का संकेत हैं। निवेश से पहले प्लेटफॉर्म की वैधता जांचना जरूरी है।” — FSC प्रवक्ता
Apple removed 14 dangerous crypto trading apps took a big step regarding the safety of users
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Cuba के जेल से बाहर आएंगे 2,010 कैदी; अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच सरकार का फैसला, जानें क्या हैं इसके मायने?
Apr 03, 2026 | 03:44 PMतमिलनाडु चुनाव के लिए BJP की लिस्ट जारी, कुल 27 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान; पूर्व राज्यपाल को भी मिला टिकट
Apr 03, 2026 | 03:33 PM‘धुरंधर 2’ की आंधी पर कुब्रा सैत का रिएक्शन, बोलीं- हर बार रिएक्ट करना जरूरी नहीं
Apr 03, 2026 | 03:32 PMUmesh Yadav ने अपनी पत्नी के साथ महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, भस्म आरती में भी हुए शामिल
Apr 03, 2026 | 03:30 PMPalghar में चलती बस में बुजुर्ग महिला के गहने उड़ाने वाली ‘गैंग’ गिरफ्तार, पुलिस ने 2.38 लाख का माल किया बरामद
Apr 03, 2026 | 03:29 PMपुणे-नासिक हाईवे पर तमाशा कलाकारों पर हमला, महिला कलाकारों से छेड़छाड़; चार आरोपी गिरफ्तार
Apr 03, 2026 | 03:29 PM‘चुम्मा लेला राजा जी’ के लिए अक्षरा सिंह की मेहनत रंग लाई, रिहर्सल वीडियो हुआ वायरल
Apr 03, 2026 | 03:19 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM














