फ्री में ठीक हो जाएगा iPhone, Apple ने यूजर्स के लिए लॉन्च किया नया प्रोग्राम
Apple ने iPhone 14 Plus के लिए फ्री सर्विस प्रोग्राम को सभी के सामने पेश किया है, जिसके तहत iPhone 14 Plus को फ्री में रिपेयर कराया जा सकता है। हालांकि, इसके लिए कुछ चीजें हैं जो आपको माननी होंगी।
- Written By: सिमरन सिंह
iPhone 14 Plus को आप फ्री में ठीक करा सकते है। (सौ. Design)
नवभारत डिजिटल डेस्क. आप भी iPhone 14 Plus का इस्तेमाल करते हैं और उसके खराब होने से आप परेशान हो गए हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर आ गई है। Apple ने iPhone 14 Plus के लिए फ्री सर्विस प्रोग्राम को सभी के सामने पेश किया है, जिसके तहत iPhone 14 Plus को फ्री में रिपेयर कराया जा सकता है। हालांकि, इसके लिए कुछ चीजें हैं जो आपको माननी होंगी।
iPhone 14 Plus में आ रही दिक्कत
Apple ने अपने iPhone 14 Plus के लिए फ्री सर्विस प्रोग्राम को पेश किया है, क्योंकि iPhone 14 Plus के कैमरे के साथ एक दिक्कत का सामना लंबे समय से करना पड़ रहा है। यूजर्स इससे काफी ज्यादा परेशान हो गए हैं, जो एक मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट है, जिसके कारण कैमरा प्रीव्यू नहीं दिखता है।
ये भी पढ़े: Google पर आपकी ये डिटेल्स होती हैं सेव, इस तरीके से करें चेक
सम्बंधित ख़बरें
Shehbaz Sharif के परिवार को बड़ी राहत! भ्रष्टाचार के केस में बेटी-दामाद हुए बरी, अदालत ने आरोपों को किया खारिज
सीजफायर बेअसर! समुद्र में जारी है जहाजों पर हमला, अमेरिका ने ईरान पर मढ़ा युद्ध भड़काने का आरोप
Aaj Ka Rashifal 6 May 2026: कन्या राशि पर होगी गणेश जी की विशेष कृपा! किन्हें रहना होगा सतर्क ये भी जानिए
Pakistan Maulana Murder: खैबर पख्तूनख्वा में मौलाना की हत्या, लोग सड़कों पर उतरे, हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग
आपका भी फोन फ्री में हो सकता है रिपेयर
iPhone 14 Plus के कुछ यूजर्स कैमरे में आ रही दिक्कत से काफी परेशान हैं और Apple ने अपने स्टोर पेज पर iPhone 14 Plus के लिए फ्री सर्विस प्रोग्राम को डाल दिया है। सपोर्ट पेज पर जाकर आपको अपने फोन का IMEI नंबर डालना है और चेक करना है कि इस प्रोग्राम के तहत आपका फोन रिपेयर होगा या नहीं। यदि आपने पहले ही सर्विस सेंटर पर जाकर पैसे देकर फोन को रिपेयर करवा दिया है, तो आपको रिफंड भी मिलेगा। इस प्रोग्राम के तहत सिर्फ वही iPhone 14 Plus रिपेयर होंगे जो 10 अप्रैल 2023 से 28 अप्रैल 2024 के बीच मैन्युफैक्चर्ड किए गए हैं।
