Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 21 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Apple यूजर्स को बड़ा झटका, Music और Apple One सब्सक्रिप्शन हुए महंगे, अब हर महीने चुकाने होंगे ज्यादा पैसे

Apple Price Hike: Apple Music या Apple One का आप भी इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए यह जानकारी भारी पड़ सकती है। मैक, मैकबुक और आईपैड की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब Apple में इनकी कीमत भी बढ़ रही है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: Jul 20, 2026 | 04:39 PM

Apple Music and Apple One (Source. Apple)

Follow Us
Follow Us:

Apple Price Hike On Music And One: Apple Music या Apple One का आप भी इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए यह जानकारी भारी पड़ सकती है। बता बता दें कि मैक, मैकबुक और आईपैड की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब Apple ने भारत में अपने Apple Music और Apple One सब्सक्रिप्शन प्लान भी महंगे कर दिए हैं। जिसके बाद नई कीमतें कंपनी के सभी प्लेटफॉर्म पर लागू हो चुकी हैं और इनका असर नए के साथ-साथ मौजूदा सब्सक्राइबर्स पर भी पड़ेगा। इसको लेकर खास बात यह है कि इंडिविजुअल, स्टूडेंट और फैमिली, तीनों तरह के प्लान अब पहले से ज्यादा महंगे हो गए हैं।

Apple Music के लिए अब देने होंगे ज्यादा पैसे

Apple Music के बारे में बताए तो इसमें इंडिविजुअल प्लान की मासिक कीमत 119 रुपये से बढ़ाकर 139 रुपये कर दी गई है। वहीं स्टूडेंट प्लान अब 59 रुपये की जगह 69 रुपये प्रति माह में मिलेगा। इसके साथ ही सबसे बड़ा झटका फैमिली प्लान लेने वाले यूजर्स को लगा है। इसकी कीमत 179 रुपये से बढ़कर 229 रुपये प्रति माह हो गई है। वहीं इस प्लान के तहत एक ही परिवार के 6 सदस्य अलग-अलग म्यूजिक लाइब्रेरी, पर्सनलाइज्ड रिकमेंडेशन और अपनी-अपनी प्लेलिस्ट का लाभ उठा सकते हैं।

Apple One भी हुआ महंगा

Apple Music के अलावा Apple One बंडल की कीमतों में भी बदलाव किए गए है। बता दें कि अब इंडिविजुअल प्लान के लिए 175 रुपये की जगह 195 रुपये प्रति माह देने होंगे। वहीं फैमिली प्लान की कीमत 365 रुपये से बढ़कर 445 रुपये हो गई है। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी प्रीमियम प्लान में हुई है जिसकी कीमत अब 499 रुपये के बजाय 595 रुपये प्रति माह हो गई है। इसके साथ ही Apple One की खासियत यह है कि इसमें एक ही सब्सक्रिप्शन के तहत Apple Music, Apple TV+, Apple Arcade और iCloud जैसी कई सेवाएं मिलती हैं। जिसमें यूजर्स अपनी जरूरत के अनुसार स्टोरेज और अन्य सुविधाओं में बदलाव भी कर सकते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp पर अनजान नंबरों से आने वाली कॉल से हैं परेशान? तुरंत ऑन करें यह सीक्रेट फीचर, स्पैम कॉल से भी राहत

Poco M8 Power की लॉन्चिंग हुई कन्फर्म, 8000mAh बैटरी के साथ मचा सकता है तहलका, Flipkart ने दिया बड़ा संकेत

फोन में रखा यह गैरकानूनी कंटेंट पहुंचा सकता है जेल, दिल्ली पुलिस ने 10 लोगों को किया गिरफ्तार

भीषण गर्मी से बचाएगा ह्यूमन फ्रिज, जापान ने बनाया ऐसा अनोखा केबिन, सिर्फ 5 मिनट में मिलेगी राहत

ये भी पढ़े: भीषण गर्मी से बचाएगा ह्यूमन फ्रिज, जापान ने बनाया ऐसा अनोखा केबिन, सिर्फ 5 मिनट में मिलेगी राहत

हार्डवेयर के बाद अब सर्विस भी महंगी

देखा जा रहा है कि हाल ही में Apple ने भारत समेत कई देशों में Mac, MacBook, iPad, Apple TV और HomePod जैसे हार्डवेयर प्रोडक्ट्स की कीमतें भी बढ़ाई थीं। कंपनी ने इसके पीछे वैश्विक स्तर पर मेमोरी की कमी और बढ़ती कंपोनेंट लागत को वजह बताया था। वहीं अब सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी से साफ है कि Apple अपने प्रोडक्ट्स और डिजिटल सर्विसेज दोनों में प्राइस अपडेट की रणनीति अपना रहा है। ऐसे में अगर आप Apple की सेवाओं का नियमित इस्तेमाल करते हैं तो नए बिल के लिए पहले से थोड़ा ज्यादा बजट तैयार रखना होगा।

Apple music and apple one subscriptions have become more expensive apple price hike

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 20, 2026 | 04:39 PM

Topics:  

  • Apple
  • Tech News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.