भीषण गर्मी से बचाएगा ह्यूमन फ्रिज, जापान ने बनाया ऐसा अनोखा केबिन, सिर्फ 5 मिनट में मिलेगी राहत

Human Refrigerator Japan: हर साल रिकॉर्ड तोड़ गर्मी और हीटवेव लोगों के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही है। इसी को देखते हुए अब एक ऐसा फ्रिज आ गया है जो इंसानों को ठंडा करने के लिए तैयार किया गया है।
Human Refrigerator to provide relief from scorching heat Japan creation
Human Refrigerator (Source. Social Media)
Updated on

Human Refrigerator For Global Warming: हर साल रिकॉर्ड तोड़ गर्मी और हीटवेव लोगों के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही है। इसी को देखते हुए अब एक ऐसा फ्रिज आ गया है जो इंसानों को ठंडा करने के लिए तैयार किया गया है। वहीं इस अलग और अनोखे विचार को जापान ने नई तस्वीर दे दी। बता दें कि जापानी वैज्ञानिकों ने एक खास ह्यूमन रेफ्रिजरेटर तैयार किया है जो भीषण गर्मी में काम करने वाले लोगों को महज 5 मिनट में ठंडक पहुंचाने का दावा करता है। इसको लेकर बताया जा रहा है कि यह डिवाइस 5 से 10 मिनट के भीतर शरीर का तापमान तेजी से कम कर देता है जिससे हीटस्ट्रोक का खतरा भी घट सकता है।

किसने बनाया और किसके लिए है यह खास डिवाइस?

इस अनोखे उपकरण को जापानी कंपनी TRUSCO Nakayama Corporation ने विकसित किया है। जिसका आधिकारिक नाम डो रेमन बॉक्स रखा गया है। इसे खास तौर पर कंस्ट्रक्शन साइट, फैक्ट्री, गोदाम और तेज धूप में लंबे समय तक काम करने वाले मजदूरों व कर्मचारियों के लिए डिजाइन किया गया है। वहीं बढ़ती गर्मी और हीटवेव के बीच यह तकनीक वर्कप्लेस सेफ्टी को बेहतर बनाने की दिशा में अहम कदम के तौर पर देखी जा रही है।

कैसे काम करता है ह्यूमन फ्रिज?

इस फ्रिज की फीचर्स के बारे में जानकारी दें तो यह एक सिंगल-पर्सन स्टेनलेस स्टील केबिन है जिसमें यूजर को अंदर रखी कुर्सी पर बैठना होता है। वहीं केबिन के अंदर का तापमान करीब 15°C तक का होता है। इसके अलावा सिर, गर्दन और पीठ पर 5°C की ठंडी हवा के जेट ब्लास्ट छोड़े जाते हैं। वहीं इस तकनीक को लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में सिर और गर्दन की अहम भूमिका होती है। यही वजह है कि यह सिस्टम सामान्य एयर कंडीशनर की तुलना में शरीर को अधिक तेजी से ठंडा करता है। वहीं कंपनी का कहना है कि 5 से 10 मिनट का सेशन पर्याप्त होता है जबकि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसकी अधिकतम कूलिंग अवधि 20 मिनट तय की गई है।

फ्रोजन फूड वेंडिंग मशीन से मिला आइडिया

वहीं इस तकनीक को लेकर दिलचस्प बात यह है कि इसको बनाने का आइडिया फ्रोजन फूड वेंडिंग मशीन की कूलिंग प्रणाली से मिला था। बताया गया है कि इंजीनियरों ने उसी तकनीक को इंसानों के उपयोग के हिसाब से मॉडिफाई किया। जिसके बाद यह डिवाइस सामान्य 100-वोल्ट पावर सप्लाई पर चलने के लिए योग है और इसमें पहिए भी लगाए गए है। जिससे इसे आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा सकता है।

ग्लोबल वार्मिंग के दौर में क्यों है खास?

देखा जा रहा है कि दुनियाभर में बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग और लगातार बढ़ रहे तापमान के कारण हीटस्ट्रोक के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे समय में जापान का यह ह्यूमन फ्रिज सिर्फ एक अनोखा आविष्कार नहीं बल्कि उन लाखों लोगों के लिए राहत का जरिया बन सकता है जो रोजाना खुले आसमान के नीचे काम करते हैं। यदि यह तकनीक बड़े पैमाने पर अपनाई जाती है तो भविष्य में गर्मी से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं को कम करने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com