WhatsApp पर अनजान नंबरों से आने वाली कॉल से हैं परेशान? तुरंत ऑन करें यह सीक्रेट फीचर, स्पैम कॉल से भी राहत
WhatsApp दुनिया का सबसे लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप बन चुका है। लेकिन इस पर आने वाले अनजान कॉल से लोगों को खतरा होता है, ऐसे में आप वॉट्सऐप का Silence Unknown Callers फीचर ऑन कर सकते है।
- Written By: सिमरन सिंह
Silence Unknown Callers (Source. Navbharat Desk)
Silence Unknown Callers Feature On WhatsApp: WhatsApp आज के समय में दुनिया का सबसे लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप बन चुका है। जिससे चैटिंग और वीडियो कॉलिंग के अलावा भी कई काम हो सकते है। इसके अलावा कंपनी लगातार ऐसे फीचर्स भी जोड़ रही है जो यूजर्स की सुरक्षा और प्राइवेसी को बेहतर बनाते हैं। ऐसे में अगर आप भी WhatsApp पर बार-बार आने वाली अनजान नंबरों की कॉल से परेशान रहते हैं तो आपके लिए एक खास फीचर मौजूद है। जानकारी के लिए बता दें कि Silence Unknown Callers नाम का यह फीचर अनजान नंबरों से आने वाली कॉल को अपने आप साइलेंट कर देता है। इससे आपका फोन बार-बार नहीं बजेगा और आप स्पैम या स्कैम कॉल से काफी हद तक बच सकते हैं।
क्यों जरूरी है यह फीचर?
आज के समय को देखते हुए जिसमें साइबर ठगी के कई मामले WhatsApp कॉल के जरिए भी सामने आ रहे हैं। जिसमें कई बार स्कैमर्स अनजान नंबर से कॉल करके लोगों को झांसे में लेने की कोशिश करते हैं। ऐसे में अगर Silence Unknown Callers फीचर ऑन रहता है तो इन नंबरों से आने वाली कॉल बिना रिंग किए साइलेंट हो जाती है। लेकिन कॉल पूरी तरह गायब नहीं होती। अगर किसी अनजान नंबर से कॉल आती है तो उसकी जानकारी आपको Calls टैब में मिल जाएगी जिससे जरूरत पड़ने पर आप बाद में नंबर चेक कर सकते हैं।
WhatsApp में ऐसे करें Silence Unknown Callers ऑन
इस फीचर को Android और iPhone दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Poco M8 Power की लॉन्चिंग हुई कन्फर्म, 8000mAh बैटरी के साथ मचा सकता है तहलका, Flipkart ने दिया बड़ा संकेत
फोन में रखा यह गैरकानूनी कंटेंट पहुंचा सकता है जेल, दिल्ली पुलिस ने 10 लोगों को किया गिरफ्तार
Apple यूजर्स को बड़ा झटका, Music और Apple One सब्सक्रिप्शन हुए महंगे, अब हर महीने चुकाने होंगे ज्यादा पैसे
भीषण गर्मी से बचाएगा ह्यूमन फ्रिज, जापान ने बनाया ऐसा अनोखा केबिन, सिर्फ 5 मिनट में मिलेगी राहत
- इसे ऑन करने के लिए सबसे पहले WhatsApp खोलें।
- इसके बाद Android यूजर्स थ्री-डॉट मेन्यू पर टैप करें और Settings में जाएं।
- फिर Privacy सेक्शन खोलें और नीचे स्क्रॉल करके Calls विकल्प पर जाएं।
- यहां आपको Silence Unknown Callers का ऑप्शन मिलेगा।
- इसे ऑन करते ही यह फीचर बैकग्राउंड में एक्टिव हो जाएगा।
इसके सात ही iPhone में इस फीचर को ऑन करने के लिए
- Settings में जाए
- Privacy को चुने
- उसमें Calls में जाकर विकल्प को सक्रिय कर लें।
ये भी पढ़े: Poco M8 Power की लॉन्चिंग हुई कन्फर्म, 8000mAh बैटरी के साथ मचा सकता है तहलका, Flipkart ने दिया बड़ा संकेत
स्पैम और स्कैम कॉल से बचने का आसान तरीका
देखा गया है कि साइबर अपराधी अक्सर कॉल रिसीव होते ही लोगों को फर्जी ऑफर, बैंक अपडेट या KYC के नाम पर ठगने की कोशिश करते हैं। ऐसे में अनजान कॉल को साइलेंट करना एक आसान लेकिन प्रभावी सुरक्षा कदम साबित हो सकता है। लेकिन अगर किसी जरूरी व्यक्ति का नया नंबर हो तो उसकी मिस्ड कॉल आपको कॉल लॉग में दिखाई दे जाएगी। ऐसे में अगर आप WhatsApp का इस्तेमाल रोज करते हैं तो अपनी डिजिटल सुरक्षा बढ़ाने के लिए इस फीचर को तुरंत ऑन कर लेना एक समझदारी भरा फैसला हो सकता है।
