-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Amazing 5g Smartphones Launched This Week Know Full Details Along With Price And Features
इस हफ्ते धमाकेदार 5G स्मार्टफोन लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स के साथ पूरी डिटेल
- Written By: सिमरन सिंह
भारतीय बाजार में 8 अप्रैल से लेकर 11 अप्रैल 2025 तक कई नए 5G स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहे हैं। इनकी कीमत 10,000 रुपये से लेकर 25,000 रुपये तक होगी और इनमें दमदार फीचर्स की भरमार होगी।

Smartphone लेने के लिए ये हफ्ता होगा बेस्ट। (सौ. Design)
नवभारत टेक डेस्क: अगर आप कम कीमत में एक नया और ब्रांडेड 5G स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यह सप्ताह आपके लिए खास साबित हो सकता है। भारतीय बाजार में 8 अप्रैल से लेकर 11 अप्रैल 2025 तक कई नए 5G स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहे हैं। इनकी कीमत 10,000 रुपये से लेकर 25,000 रुपये तक होगी और इनमें दमदार फीचर्स की भरमार होगी।
Lava ला रहा है स्टाइलिश और बजट-फ्रेंडली 5G फोन
भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड Lava 8 अप्रैल को अपना नया 5G फोन लॉन्च करने वाला है, जिसका नाम Lava Bold 5G हो सकता है। उम्मीद की जा रही है कि यह फोन 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 64MP का प्राइमरी कैमरा जैसे प्रीमियम फीचर्स के साथ आएगा। इसकी संभावित कीमत 11,000 रुपये के करीब हो सकती है, जो बजट सेगमेंट के लिए एक आकर्षक विकल्प बनाती है।
Realme के दो नए स्मार्टफोन 9 अप्रैल को होंगे लॉन्च
Realme 9 अप्रैल को दो नए 5G डिवाइस – Narzo 80x 5G और Narzo 80 Pro 5G लॉन्च करने जा रहा है। Narzo 80x एक अफोर्डेबल और परफॉर्मेंस ओरिएंटेड फोन होगा, जबकि Pro वर्जन खासतौर पर गेमिंग लवर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसमें हाई-परफॉर्मेंस प्रोसेसर, बेहतर कूलिंग सिस्टम, और 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
7000mAh बैटरी वाला Moto G77 Power इस दिन होगा लॉन्च, कीमत जानकर मिडिल क्लास हो जाएगा खुश
Samsung की बढ़ेगी टेंशन, Apple का पहला Foldable iPhone Ultra करेगा एंट्री, जानिए किसमें मिलेगा ज्यादा दम?
Oppo का नया धमाका, AI Key से लेकर 50MP कैमरा तक मिलेंगे तगड़े फीचर्स, Reno 16 Series की लॉन्च डेट आई सामने
11,000mAh बैटरी वाला धांसू 5G फोन लॉन्च, Honor X80 Pro Max ने मचाया तहलका, मिल रहे हैरान करने वाले फीचर्स
Vivo V50e: प्रीमियम कैमरा और डिस्प्ले का अनुभव
Vivo 10 अप्रैल को अपना नया स्मार्टफोन Vivo V50e भारतीय बाजार में उतारेगा। लगभग 27,000 रुपये की कीमत में आने वाला यह फोन उत्तम कैमरा क्वालिटी और बेहतरीन डिस्प्ले अनुभव देने का वादा करता है। अगर आप कैमरा प्रेमी हैं तो यह डिवाइस आपके लिए शानदार हो सकता है।
iQOO के दो पावरफुल स्मार्टफोन 11 अप्रैल को होंगे लॉन्च
iQOO Z10 और iQOO Z10x 11 अप्रैल को भारतीय बाजार में दस्तक देंगे। iQOO Z10 में 7300mAh की बड़ी बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग जैसे दमदार फीचर्स होंगे। वहीं, Z10x एक बजट में हाई परफॉर्मेंस फोन होगा, जिसमें पावरफुल प्रोसेसर, लंबा बैटरी बैकअप और स्टाइलिश डिजाइन देखने को मिलेगा।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
आपके लिए बेहतरीन मौका
अगर आप इस वक्त नया 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो यह सप्ताह आपके लिए एक सुनहरा अवसर है। चाहे आपको कम कीमत में एक भरोसेमंद फोन चाहिए या मिड-रेंज में दमदार फीचर्स वाला डिवाइस – इस हफ्ते के नए लॉन्च में से आप अपनी जरूरत और पसंद के हिसाब से बेस्ट फोन चुन सकते हैं।
Amazing 5g smartphones launched this week know full details along with price and features
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बारिश बनेगी आफत! अगले 5 दिन इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए कहीं आपका राज्य भी तो नहीं
Jul 08, 2026 | 06:20 AMBirthday Horoscope 08 July 2026: जन्मदिन वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल? जानें पूरे वर्ष का भविष्यफल
Jul 08, 2026 | 06:10 AMAirtel का 22 जुलाई वाला मैसेज असली है या फर्जी? वायरल इनविटेशन को लेकर सामने आई पूरी सच्चाई
Jul 08, 2026 | 04:16 AMAaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














