क्या आपका TV भी चुपके से सुन रहा है आपकी बातें? नई रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
Smart TV Privacy: Smart TV इस्तेमाल करने वालों के लिए एक चौंकाने वाली चेतावनी सामने आई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि Smart TV आपकी निजी बातचीत रिकॉर्ड कर रहा है?
- Written By: सिमरन सिंह
Smart TV वाले हो जाए सावधान। (सौ. Pixabay)
Smart Gadget Privacy: Smart TV इस्तेमाल करने वालों के लिए एक चौंकाने वाली चेतावनी सामने आई है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के बाद यह सवाल तेज़ी से उठने लगा है क्या आपका Smart TV आपकी निजी बातचीत रिकॉर्ड कर रहा है? पुलिस ने भी अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि अगर इन फीचर्स का गलत इस्तेमाल हुआ तो आपकी निजी जानकारी गंभीर खतरे में पड़ सकती है। ऐसे में यह समझना ज़रूरी है कि यह तकनीक काम कैसे करती है और उससे भी ज़रूरी इसे बंद कैसे किया जाए।
कैसे आपका Smart TV रिकॉर्ड कर सकता है आपकी आवाज़?
कई बड़ी कंपनियां अपने Smart TV में माइक्रोफोन, वॉइस असिस्टेंट और ट्रैकिंग फीचर्स प्रदान करती हैं। कंपनी का दावा होता है कि इनका उद्देश्य आपकी आवाज़ पहचानकर कंटेंट रिकमेंड करना है। लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि यही फीचर्स घर के माहौल और आपकी निजी बातचीत को भी सुन सकते हैं, जो प्राइवेसी के लिए गंभीर खतरा है।
क्या Smart TV सच में सुनता है आपकी बातचीत?
- अगर आपके TV में वॉइस असिस्टेंट, वॉइस कमांड या ऑलवेज-ऑन माइक्रोफोन है, तो जवाब है “हां”।
- ये माइक्रोफोन सिर्फ तब सक्रिय नहीं होते जब आप “ओके TV” या “हैलो” जैसे कमांड बोलते हैं, बल्कि बैकग्राउंड में चल रही आवाज़ें भी रिकॉर्ड कर सकते हैं।
- कई कंपनियां इन ऑडियो क्लिप्स को अपने सर्वर पर भेजती हैं और दावा करती हैं कि इससे वॉइस रिकग्निशन टेक्नोलॉजी बेहतर होती है।
- इतना ही नहीं, TV आपकी व्यूइंग हिस्ट्री, चैनल, ऐप यूसेज, लोकेशन, IP ऐड्रेस और डिवाइस ID तक का डेटा इकट्ठा कर सकता है, जिसे बाद में विज्ञापन कंपनियों और डेटा ब्रोकर को बेचा जा सकता है।
ACR टेक्नोलॉजी: Smart TV का सबसे बड़ा खतरा
ACR यानी Automatic Content Recognition वह फीचर है जिसे विशेषज्ञ Smart TV में सबसे खतरनाक मानते हैं। यह आपकी स्क्रीन पर चल रही हर चीज़ को स्कैन करता है चाहे आप OTT देख रहे हों, YouTube चला रहे हों या केबल TV। ACR हर फ्रेम को पहचानकर कंपनी के डेटाबेस से मिलान करता है और आपके TV का IP ऐड्रेस व लोकेशन डेटा भी कैप्चर करता है। यही वजह है कि कंपनियां ट्रैक कर लेती हैं कि आप क्या, कब और कहां देख रहे हैं। इसी खतरे को देखते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने भी लोगों को अपनी प्राइवेसी सेटिंग्स की समीक्षा करने की सलाह दी है।
सम्बंधित ख़बरें
Google I/O 2026 में आज होगा लॉन्च, Android 17 से लेकर AI Glasses तक, सुंदर पिचाई कर सकते हैं कई बड़े ऐलान
BSNL का 599 वाला प्लान मचा रहा धूम, 70 दिन तक नहीं पड़ेगी रिचार्ज की जरूरत, मिलेगा 210GB Data
Instagram के नए Instants फ़ीचर से हुए परेशान? इस आसान तरीके से करें बंद
अकेले घूमने वालों के लिए ये 4 Safety Gadgets बन सकते हैं लाइफसेवर, अब सफर में नहीं होगी टेंशन
ये भी पढ़े: Instagram ने बदला Hashtag का गेम! क्या अब सिर्फ 3 ही Hashtags लग पाएंगे? जानें पूरा मामला
आवाज़ रिकॉर्ड होने से कैसे बचें? अपनाएं ये उपाय
- TV में वॉइस कंट्रोल और वॉइस असिस्टेंट फीचर तुरंत ऑफ करें।
- ACR और पर्सनलाइजेशन फीचर को बंद कर दें।
- TV देखने के बाद उसे वाई-फाई से डिस्कनेक्ट रखें।
- कैमरा और माइक्रोफोन को फिज़िकली कवर करें।
प्राइवेसी आज की सबसे कीमती चीज़ है, और Smart गैजेट्स के दौर में सतर्क रहना बेहद जरूरी।
