Airtel के एक रिचार्ज में दो सिम को मिलेगा फायदा, डेटा के साथ मिलेगी फ्री कॉलिंग
अगर आप पोस्टपेड यूजर हैं, तो एयरटेल के फैमिली प्लान्स से आपको और भी अधिक लाभ मिल सकता है। आज हम बात करेंगे एयरटेल के 699 रुपये के फैमिली प्लान के बारे में, जो खासतौर पर परिवार के सदस्यों को एक साथ जोड़ने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
- Written By: सिमरन सिंह
Airtel का एक ऐसा प्लान जो एक बार में ही दो सिम को फायदा देता है। (सौ. Design)
नवभारत टेक डेस्क: Airtel अपने ग्राहकों के लिए कई तरह के रिचार्ज प्लान्स पेश करता है। इसमें प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों तरह की सर्विसेस शामिल हैं, लेकिन अगर आप पोस्टपेड यूजर हैं, तो एयरटेल के फैमिली प्लान्स से आपको और भी अधिक लाभ मिल सकता है। आज हम बात करेंगे एयरटेल के 699 रुपये के फैमिली प्लान के बारे में, जो खासतौर पर परिवार के सदस्यों को एक साथ जोड़ने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
699 रुपये का फैमिली प्लान: सबसे सस्ता और सुविधाजनक
Airtel का 699 रुपये वाला फैमिली प्लान कंपनी का सबसे सस्ता फैमिली रिचार्ज प्लान है। इस प्लान में आप दो कनेक्शन का उपयोग कर सकते हैं, यानी आप एक कनेक्शन पर खुद का इस्तेमाल कर सकते हैं और दूसरा कनेक्शन अपने परिवार के सदस्य को दे सकते हैं। इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल और STD कॉलिंग की सुविधा मिलती है, जिससे आप बिना किसी चिंता के कॉल कर सकते हैं।
डेटा और अन्य लाभ
इस रिचार्ज प्लान में कुल 105GB डेटा मिलता है। इसमें प्राइमरी यूजर को 75GB और सेकेंडरी यूजर को 30GB डेटा मिलता है। सबसे खास बात यह है कि एयरटेल इस प्लान में डेटा रोलओवर की सुविधा भी देता है, जिसका मतलब है कि यदि आपके पास डेटा बचता है, तो आप उसे अगले महीने इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, इस प्लान में आपको 200GB का डेटा रोलओवर भी मिलता है, जिससे आपकी इंटरनेट सुविधा लगातार बनी रहती है।
सम्बंधित ख़बरें
Jio-Airtel-Vi यूजर्स के लिए बड़ी खबर, अब नेटवर्क और इंटरनेट शिकायतों पर तुरंत होगा एक्शन, TRAI ला रहा नया नियम
Airtel ने चुपचाप बढ़ाई कीमत, अब 84 दिन वाला प्लान पड़ेगा महंगा
अब सस्ते होंगे मोबाइल रिचार्ज, बिना डाटा वाले प्लान अनिवार्य, मिडिल क्लास को मिलेगा सीधा फायदा
सिर्फ 48 रुपये में IPL देखें, Airtel यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, मिलेगा डबल फायदा
SMS, OTT और सब्सक्रिप्शन लाभ
इस रिचार्ज प्लान के साथ 100 SMS प्रतिदिन की सुविधा भी मिलती है। यदि आप अतिरिक्त SMS भेजते हैं, तो लोकल और STD SMS के लिए 10 पैसे प्रति SMS और रोमिंग में 25 पैसे प्रति SMS का चार्ज लागू होगा। इसके अलावा, इस प्लान में OTT प्लेटफॉर्म्स के सब्सक्रिप्शन भी शामिल हैं। आपको Amazon Prime मोबाइल का 6 महीने का सब्सक्रिप्शन और Disney+ Hotstar मोबाइल का एक साल का एक्सेस मिलता है। इसके साथ ही, Airtel Xstream Play का तीन महीने का एक्सेस भी आपको मुफ्त में मिलता है।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
