Airtel का फ्री Perplexity Pro AI ऑफर हो रहा खत्म, अब देना पड़ सकता है 17,000 तक का चार्ज, तुरंत करें ये काम
Airtel Perplexity Pro AI Offer: आपने पिछले साल Airtel का Perplexity Pro AI का मुफ्त सब्सक्रिप्शन लिया था तो आपको इस नई जानकारी के बारे में पता होना चाहिए। जिसमें ध्यान ना देने पर आपके 17K कट जाएगे।
- Written By: सिमरन सिंह
Perplexity Pro AI (Source. Airtel)
Perplexity Pro AI Cancel: आपने पिछले साल Airtel के जरिए Perplexity Pro AI का मुफ्त सब्सक्रिप्शन लिया था तो आपको इस नई जानकारी के बारे में पता होना चाहिए। बता दें कि Airtel और AI कंपनी Perplexity की साझेदारी के तहत प्रीपेड, पोस्टपेड और ब्रॉडबैंड (Wi-Fi) ग्राहकों को करीब 17,000 तक की कीमत वाला 1 साल का Perplexity Pro सब्सक्रिप्शन मुफ्त दिया गया था। वहीं अब यह ऑफर अपनी अवधि पूरी करने जा रहा है और कई यूजर्स को रिन्यूअल से जुड़ा अलर्ट मिलने लगा है। यदि आप AI चैटबॉट की प्रीमियम सेवाएं जारी रखना चाहते हैं तो अब इसके लिए भुगतान करना पड़ सकता है। वहीं अगर आप किसी तरह का चार्ज नहीं देना चाहते तो समय रहते ऑटो-रिन्यूअल बंद करना जरूरी होगा।
Airtel भेज रहा है रिन्यूअल अलर्ट
बता दें कि जिन Airtel ग्राहकों ने इस फ्री ऑफर का लाभ लिया था उन्हें कंपनी की ओर से एक नोटिफिकेशन भेजा जा रहा है। इस संदेश में बताया गया है कि उनका Perplexity Pro का सालाना सब्सक्रिप्शन रिन्यू होने वाला है। साथ ही यह भी कहा गया है कि यदि यूजर सब्सक्रिप्शन जारी नहीं रखना चाहते हैं तो रिन्यूअल डेट से पहले ऑटो-रिन्यूअल कैंसिल कर दें ताकि भविष्य में किसी अतिरिक्त शुल्क से बचा जा सके।
ऐसे करें Perplexity Pro सब्सक्रिप्शन कैंसिल
यदि आपने पेमेंट डिटेल जोड़ रखी है और सब्सक्रिप्शन बंद करना चाहते हैं तो ये आसान स्टेप्स आपको अपनाने चाहिए:
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp Username फीचर पर सरकार सख्त, Telegram और Signal भी आए दायरे में, बदल सकते हैं मैसेजिंग ऐप्स के नियम
क्या बच्चों के लिए बंद हो जाएगा Social Media? 20 से ज्यादा देशों ने उठाया बड़ा कदम, भारत भी इसी राह पर है?
Apple के केस के बाद फिर भिड़े Elon Musk और Sam Altman, X पर छिड़ी जुबानी जंग
WhatsApp ला रहा है शानदार ‘Birthday Reminder’ फीचर, अब कभी नहीं भूलेंगे अपनों का जन्मदिन; जानें कैसे करेगा काम
- Perplexity ऐप खोलें।
- Profile सेक्शन में जाएं।
- All Settings पर क्लिक करें।
- Perplexity Pro वाले सेक्शन में Manage विकल्प चुनें।
- अगली स्क्रीन पर फिर से Manage पर टैप करें।
- अब Cancel Subscription विकल्प चुनें।
- कैंसिल करने का कारण चुनें या लिखें।
- Continue पर क्लिक करके प्रक्रिया आगे बढ़ाएं।
- फिर No Thanks, Cancel My Subscription चुनें।
- बिलिंग पीरियड कन्फर्म करें और आखिर में Cancel Subscription पर टैप कर दें।
ये भी पढ़े: WhatsApp Username फीचर पर सरकार सख्त, Telegram और Signal भी आए दायरे में, बदल सकते हैं मैसेजिंग ऐप्स के नियम
किन यूजर्स को चिंता करने की जरूरत नहीं?
जानकारी में बताया जा रहा है कि अगर आपने Perplexity Pro के लिए कभी अपना डेबिट/क्रेडिट कार्ड या अन्य पेमेंट डिटेल नहीं जोड़ी थी तो आपको किसी अतिरिक्त कार्रवाई की जरूरत नहीं है। ऐसे यूजर्स इस अलर्ट को नजरअंदाज कर सकते हैं। लेकिन जिन लोगों ने पेमेंट मेथड जोड़ रखा है उन्हें सलाह दी जाती है कि बिलिंग शुरू होने से पहले अपने Perplexity Pro अकाउंट में जाकर सब्सक्रिप्शन की स्थिति जरूर जांच लें। इसमें आप समय रहते ऑटो-रिन्यूअल बंद करने से अनचाहे चार्ज से बचा जा सकता है।
