Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 9 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बरसात में AC चलाएं सही मोड पर, बिजली बिल होगा कूलर जितना कम!

Air Conditioner Tips: बारिश के मौसम में उमस को कम करने के लिए और बिल को कम करने के लिए AC का कौन सा मोड सही रहेगा, जो लोगों के लिए सही हो और उनकी जेब पर भी भारी न हो।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: Jul 24, 2025 | 02:25 AM

AC के लिए सही मोड। (सौ. Pixabay)

Follow Us
Follow Us:

Air Conditioner Tips: बारिश का मौसम देशभर में लोगों के दिलों को खुश कर रहा है। इस मौसम में लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है, लेकिन उमस ने भी लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। ऐसे में कूलर से ज्यादा लोग एयर कंडीशनर (AC) की ओर जा रहे हैं, क्योंकि इस उमस वाले मौसम में AC ज्यादा राहत देता है। जिस वजह से AC चलाने का बिल जेब पर भारी पड़ता है। ऐसे में आज हम आपको एयर कंडीशनर के उस खास मोड के बारे में बताएंगे, जिससे बिजली का बिल कूलर जितना कम हो जाएगा।

एयर कंडीशनर में होते हैं तीन अहम मोड

ज्यादातर एयर कंडीशनर में तीन मोड दिए जाते हैं—कूल मोड, ड्राई मोड और फैन मोड। जिसको देखते हुए गर्मियों में आमतौर पर कूल मोड का इस्तेमाल लोग करते है, लेकिन बारिश के मौसम में इसका सही उपयोग जानकर आप बिल बचा सकते है।

बारिश के लिए सही मोड

बारिश के मौसम में हवा के अंदर नमी ज्यादा होती है, जबकि तापमान काफी कम होता है। ऐसे में अगर आप उमस से छुटकारा पाना चाहते हैं तो AC को ड्राई मोड पर चलाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इस मोड में AC कमरे की नमी को दूर करता है, जिससे माहौल आरामदायक हो जाता है। साथ ही, कंप्रेसर कम समय के लिए चलता है, जिससे बिजली की खपत भी कम होती है।

सम्बंधित ख़बरें

Monsoon Driving Tips: बारिश में कार चलाते हैं तो भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां, वरना पड़ सकता है भारी

Hing Controversy: ‘दुनिया के सबसे बदबूदार फूड्स’ लिस्ट में शामिल हुई हींग, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Monsoon Recipe 2026: बारिश का मजा होगा दोगुना! घर पर बनाएं Maggi की ये 6 टेस्टी और झटपट बनने वाली रेसिपी

Monsoon Grocery List: बारिश में घर में जरूर रखें ये 5 चीजें, लेकिन इन 5 फूड आइटम को ज्यादा स्टोर करना पड़ सकता

कूल मोड और फैन मोड का सही इस्तेमाल?

कूल मोड: इस मोड को गर्मियों में यूज किया जाता है जब तापमान बहुत ज्यादा होता है। इसमें कंप्रेसर लगातार चलता है, जिससे कमरा तेजी से ठंडा होता है। लेकिन इसी वजह से यह मोड सबसे ज्यादा बिजली खर्च करने वाला भी बन जाता है।

फैन मोड: इस मोड को तीनों मौसम—गर्मी, सर्दी और बरसात में चलाया जा सकता है। इसमें केवल फैन चलता है और कंप्रेसर बंद रहता है, जिससे बिजली की खपत सबसे कम होती है। हल्की उमस होने पर यह एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।

ये भी पढ़े: सिर्फ एक पासवर्ड ने डुबो दी 158 साल पुरानी कंपनी, 700 कर्मचारियों की नौकरी गई

ध्यान देंने वाली बात

बारिश के मौसम में अगर आप आराम भी चाहते हैं और बिजली का बिल भी नहीं बढ़ाना चाहते, तो ड्राई मोड का इस्तेमाल आपके लिए सही रहेगा। यह न केवल आपके कमरे की उमस को दूर होगी, बल्कि आपकी जेब पर भी असर नहीं पड़ेगा।

Air conditioner run mode during rain to reduce bill like cooler

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 24, 2025 | 02:25 AM

Topics:  

  • Air Conditioner
  • Monsoon Session 2024
  • Monsoon Tips

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.