फेस्टिव सीजन से पहले मोदी सरकार का तोहफ़ा: Smart TV और AC होंगे सस्ते
New GST Rate List 2025: त्योहारी सीजन से पहले GST काउंसिल की बैठक में टैक्स ढांचे में बड़ा बदलाव हुए है। इसमें 12% और 28% वाले टैक्स स्लैब को खत्म कर दिया गया, वहीं 5% और 12% को लागू कर दिया गया है।
- Written By: सिमरन सिंह
TV और AC पर क्या होगी GST. (सौ. Freepik)
GST Rate Changes 2025: त्योहारी सीजन से पहले केंद्र सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत दी है। 3 सितंबर को हुई GST काउंसिल की बैठक में टैक्स ढांचे में बड़ा बदलाव किया गया है। इसमें 12% और 28% वाले टैक्स स्लैब को खत्म कर दिया गया है। अब केवल 5% और 18% स्लैब ही लागू रहेंगे। इस फैसले का सीधा असर घरेलू उपकरणों की कीमत पर पड़ेगा।
अब स्मार्ट टीवी और एयर कंडीशनर जैसे महंगे होम अप्लायंसेज पहले की तुलना में काफी सस्ते मिलेंगे। पहले इन पर 28% GST लगता था, लेकिन अब केवल 18% GST देना होगा। यानी उपभोक्ताओं की जेब पर बोझ कम होगा और त्योहारों पर खरीदारी करना आसान हो जाएगा।
32 इंच टीवी पर नहीं हुआ बदलाव
सरकार ने स्पष्ट किया है कि 32 इंच तक के टीवी मॉडल्स पर GST में कोई बदलाव नहीं किया गया है। राहत केवल 32 इंच से बड़े स्क्रीन वाले स्मार्ट टीवी पर दी गई है। क्योकि 32 इंच के टीवी को आम सामान के तौर पर ही देखा जाता है। जिसके कारण इसमें किसी तरह के बदलाव को नहीं किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
KSBKBT Update: तुलसी और नियति पर बरसी नंदिनी, कहानी में शुरू होगा हाई-वॉल्टेज ड्रामा
YRKKH Spoiler: बुआ सा ने अरमान को दिखाया नीचा, अभिरा का खौल उठेगा खून, टूटेगा सब्र का बांध
KSBKBT Spoiler: तुलसी के फैसले से हिल गया विरानी खानदान, रियो को मिली पॉवर ऑफ अटॉर्नी, परिवार में बढ़ी टेंशन
AC या सिलेंडर? घरों में आग की घटनाएं क्यों बढ़ रहीं, 2026 में अब तक 7 बड़े ब्लास्ट ने बढ़ाई चिंता
TV की कीमत में अतंर
| 43 इंच स्मार्ट टीवी पर फायदा | 55 इंच टीवी पर होगा बड़ा बचत |
|---|---|
| 43 इंच टीवी का प्राइस (Flipkart): 22,499 रुपये | 55 इंच टीवी का प्राइस (Flipkart): 31,999 रुपये |
| पहले 28% GST: 6,299 रुपये | पहले 28% GST: 8,959 रुपये |
| बेस प्राइस: 16,200 रुपये | बेस प्राइस: 23,039 रुपये |
| अब 18% GST: 4,274 रुपये | अब 18% GST: 4,147 रुपये |
| नई कीमत: 20,474 रुपये | नई कीमत: 27,186 रुपये |
| कुल फायदा: 2,025 रुपये | कुल फायदा: 4,813 रुपये |
| GST: 18% | GST: 18% |
ये भी पढ़े: Samsung Galaxy Unpacked event: नए स्मार्टफोन और टैब सीरीज़ आज होंगे लॉन्च
AC की कीमत में अतंर
| 1.5 टन विंडो एसी अब सस्ता | 1.5 टन स्प्लिट एसी पर राहत |
|---|---|
| प्राइस (Flipkart): 25,990 रुपये | प्राइस (Flipkart): 35,990 रुपये |
| पहले 28% GST: 7,277 रुपये | पहले 28% GST: 10,077 रुपये |
| बेस प्राइस: 18,712 रुपये | बेस प्राइस: 25,912 रुपये |
| अब 18% GST: 3,368 रुपये | अब 18% GST: 4,664 रुपये |
| नई कीमत: 22,080 रुपये | नई कीमत: 30,576 रुपये |
| कुल फायदा: 3,910 रुपये | कुल फायदा: 5,414 रुपये |
ध्यान दें
मोदी सरकार के इस बड़े फैसले से त्योहारी सीजन में उपभोक्ताओं को जबरदस्त फायदा मिलेगा। Smart TV और AC जैसे महंगे होम अप्लायंसेज अब कम दाम में उपलब्ध होंगे। इससे जहां आम परिवारों पर आर्थिक बोझ कम होगा, वहीं इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट में बिक्री भी तेजी से बढ़ सकती है। जिसका फायदा आम लोगों को तो होगा ही, इसके साथ ही Online Shopping में भी इसकी विधि को देखा जाएगा।
