AI YouTube Shorts को करेंगा चेंज, Gemini Omni से बनेंगे Viral Videos, नहीं होगी वीडियो एडिटिंग की जरूरत
AI Remix Tool: Google ने अपने यूजर्स को बेहतर अनुभव देने के लिए वीडियो प्लेटफॉर्म YouTube पर एक नया AI फीचर लॉन्च किया है। जिससे कंटेंट क्रिएटर्स की क्रिएटिविटी बढ़ेगी जो Gemini Omni है।
- Written By: सिमरन सिंह
YouTube Shorts Gemini Omni (Source. YouTube)
YouTube Shorts AI Remix Tool: Google ने अपने यूजर्स को बेहतर अनुभव देने के लिए वीडियो प्लेटफॉर्म YouTube पर एक नया AI फीचर लॉन्च किया है। जिससे कंटेंट क्रिएटर्स की क्रिएटिविटी बिल्कुल नए स्तर पर जाने वाला है। बता दें कि कंपनी ने YouTube Shorts Remix और YouTube Create ऐप के लिए Gemini Omni पेश किया है। इस AI टूल की मदद से यूजर्स किसी भी eligible Shorts वीडियो को नए अंदाज में रीमिक्स कर सकता है। जिसमें यूजर्स को सिर्फ टेक्स्ट प्रॉम्प्ट लिखना होगा या इमेज की मदद से वह वीडियो का पूरा माहौल बदल सकते है।
उदाहरण के तौर पर बताए तो कोई भी वीडियो 90’s स्टाइल में बदला जा सकता है या फिर यूजर खुद को अपने पसंदीदा creator के साथ वीडियो में जोड़ भी सकते है।
बिना एडिटिंग स्किल के बनेंगे प्रोफेशनल वीडियो
कंपनी ने अपने नए AI टूल Gemini Omni के फायदे बताते हुए कहा कि इससे यूजर के इरादे और आइडिया को बेहतर समझ मिलेगी। जिससे यह फीचर ज्यादा consistent और meaningful storytelling देने में सक्षम रहेगा। इसके साथ ही फीचर में AI बैकग्राउंड में वीडियो और ऑडियो से जुड़े मुश्किल एडिटिंग काम को खुद संभाल लेता है जिससे यूजर्स को टेक्निकल चीजों की चिंता कम करनी पड़ती है।
सम्बंधित ख़बरें
YouTube पर बड़ा बदलाव, अब टाइप नहीं, सीधे सवाल पूछकर खोजें वीडियो, Google का नया AI फीचर मचा देगा धूम
मध्य प्रदेश में AI आधारित डिजिटल बदलाव की दिशा में बड़ी पहल, मुख्यमंत्री मोहन यादव की गूगल टीम के साथ अहम बैठक
Google I/O 2026 में आज होगा लॉन्च, Android 17 से लेकर AI Glasses तक, सुंदर पिचाई कर सकते हैं कई बड़े ऐलान
Google का बड़ा ऐलान, Pixel 9 Pro यूजर्स की टेंशन खत्म, फ्री में बदली जाएगी डिस्प्ले और मिलेगा रिप्लेसमेंट
ऐसे में इस फीचर का इसका सीधा फायदा उन नए creators को होगा जो प्रोफेशनल एडिटिंग नहीं जानते लेकिन वायरल Shorts बनाना चाहते हैं। जिसके बाद अब सिर्फ आइडिया होने से आप भी वायरल वीडियो बना पाएंगे क्योंकि बाकी सारा काम AI संभाल लेगा।
Original Creator का कंट्रोल रहेगा सुरक्षित
इस फीचर को लॉन्च करने के साथ YouTube ने यह साफ किया है कि AI Remix किए गए Shorts में digital watermark और metadata दिखाई देगा ताकि साफ तौर पर पता चल सके कि वीडियो AI के जरिए बदली गई है। इसके अलावा वीडियो में original content का लिंक भी होगा जिससे यूजर्स उसको भी देख सकते है। वहीं कंपनी ने इस बात पर भी जोर डाला की creators अपने कंटेंट पर पूरा कंट्रोल रखेंगे और वे चाहें तो visual remix फीचर को किसी भी समय बंद कर सकते हैं। साथ ही YouTube पर मौजूद Likeness Detection टूल creators को उनकी पहचान और चेहरे के गलत इस्तेमाल को ट्रैक करने में मदद भी करेंगी। वहीं बता दें कि यह फीचर 18 साल से ऊपर के सभी creators के लिए उपलब्ध हो चुका है।
ये भी पढ़े: YouTube पर बड़ा बदलाव, अब टाइप नहीं, सीधे सवाल पूछकर खोजें वीडियो, Google का नया AI फीचर मचा देगा धूम
फ्री में मिलेगा नया AI फीचर
फीचर को लॉन्च करते हुए बताया गया कि Gemini Omni को आज से बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के YouTube Shorts Remix और YouTube Create ऐप में रोलआउट किया जा रहा है। संकेत यह भी दिया गया हैं कि जल्द ही इसे AI Playground में भी जोड़ा जाएगा जो users को और ज्यादा AI-based creative tools का इस्तेमाल करने में मदद करेगा। वहीं अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह फीचर आने वाले समय में Shorts कंटेंट की दुनिया में बड़ा बदलाव कर सकता है औऱ AI-पावर्ड वीडियो क्रिएशन को नई और बेहतर दिशा दे सकता है।
