Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

AI Impact Summit में PM मोदी, मैक्रों, सुंदर पिचाई जैसे दिग्गज हुए शामिल, नौकरी-रोजगार और कमाई पर होगी चर्चा

India AI Impact Summit 2026 में गुरुवार को दुनिया की बड़ी हस्तियां एक मंच पर नजर आईं। प्रधानमंत्री Narendra Modi, फ्रांस के राष्ट्रपति Emmanuel Macron और गूगल के CEO के साथ कई दिग्गज शामिल है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: Feb 19, 2026 | 11:06 AM

Modi and Mr. Sundar Pichai (Source. X)

Follow Us
Close
Follow Us:

AI Governance: नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित India AI Impact Summit 2026 में गुरुवार को दुनिया की बड़ी हस्तियां एक मंच पर नजर आईं। प्रधानमंत्री Narendra Modi, फ्रांस के राष्ट्रपति Emmanuel Macron और गूगल के सीईओ Sundar Pichai समेत कई वैश्विक टेक लीडर्स ने शिरकत की।

छह दिनों तक चलने वाले इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की थीम है “Sarvajan Hitaya, Sarvajan Sukhaya”, यानी “सभी का कल्याण, सभी का सुख”। इससे पहले यह शिखर सम्मेलन 2023 में यूके, 2024 में दक्षिण कोरिया और 2025 में फ्रांस में आयोजित हो चुका है। यह अब तक का सबसे बड़ा AI समिट माना जा रहा है, जिसमें 20 से अधिक देशों के राष्ट्राध्यक्ष और 500 से ज्यादा ग्लोबल AI लीडर्स शामिल हुए हैं।

दुनिया की बड़ी कंपनियों के सीईओ भी मौजूद

समिट में Sam Altman, Dario Amodei, Demis Hassabis, Shantanu Narayen और Rishad Premji जैसे नामी उद्योगपति शामिल हुए। इन दिग्गजों की मौजूदगी यह संकेत देती है कि भारत AI सेक्टर में वैश्विक निवेश और साझेदारी का बड़ा केंद्र बनने जा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

Galgotias University: गलगोटिया का विवादों से है पुराना नाता! पढ़ें रोबोट विवाद से पहले का पूरा कच्चा चिट्ठा

AI Impact Summit 2026: CM फडणवीस ने Google DeepMind और Meta प्रमुखों से की खास चर्चा

AI से बदलेगा भारत का भविष्य, सरकार ने पेश किया जिम्मेदार टेक्नोलॉजी का नया रोडमैप

Orion’ नहीं, ये तो चीन का Go2 है…जानें कितना खास है वो Robotic Dog जिसने दुनियाभर में कराई भारत की किरकिरी

Great to meet with the Honorable PM @narendramodi this morning. We discussed how Google is helping with his mission to infuse AI at all levels in India to improve health, expand access to information in all languages, support startups, agriculture and so much more. Thank you… https://t.co/orPvLfrUHl — Sundar Pichai (@sundarpichai) February 18, 2026

PM मोदी का बड़ा संदेश: AI से मानव केंद्रित विकास

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को कहा कि यह थीम भारत की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसमें AI को मानव केंद्रित प्रगति के लिए उपयोग किया जाएगा।

उन्होंने लिखा, “AI today is transforming several sectors, including healthcare, education, agriculture, governance and enterprise. The AI Impact Summit will enrich global discourse on diverse aspects of AI, such as innovation, collaboration, responsible use and more. I am confident that the outcomes of the Summit will help shape a future that is progressive, innovative and opportunity-driven.”

उन्होंने आगे कहा, “Thanks to the 1.4 billion people of India, our nation stands at the forefront of the AI transformation. From digital public infrastructure to a vibrant StartUp ecosystem and cutting-edge research, our strides in AI reflect both ambition and responsibility.”

200 अरब डॉलर निवेश की उम्मीद, भारत की Extraordinary trajectory

आईटी मंत्री Ashwini Vaishnaw ने बताया कि अगले दो वर्षों में 200 अरब डॉलर से अधिक निवेश की उम्मीद है। Sundar Pichai ने कहा कि भारत AI के क्षेत्र में “an extraordinary trajectory” पर आगे बढ़ने वाला है। उन्होंने कहा, “We want to be a partner,” और 15 अरब डॉलर के मौजूदा AI इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश के तहत समुद्र के नीचे केबल नेटवर्क विकसित करने का वादा किया। उन्होंने यह भी कहा, “Since my childhood growing up in Chennai, India has undergone an incredible transformation.” वहीं, अमेरिकी चिप कंपनी Nvidia ने भारतीय क्लाउड कंपनियों के साथ मिलकर AI डेटा सेंटर के लिए एडवांस प्रोसेसर उपलब्ध कराने की घोषणा की है।

ये भी पढ़े: AI से बदलेगा भारत का भविष्य, सरकार ने पेश किया जिम्मेदार टेक्नोलॉजी का नया रोडमैप

AI के खतरों पर भी मंथन

सप्ताह के अंत में विश्व नेता AI टेक्नोलॉजी के नियमन को लेकर संयुक्त बयान जारी कर सकते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि डीपफेक, ऑनलाइन धोखाधड़ी और निगरानी जैसे खतरों से निपटने के लिए सख्त कदम जरूरी हैं।

Ai impact summit attended by luminaries like pm modi macron sundar pichai and others discussions will focus on jobs and income

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 19, 2026 | 11:06 AM

Topics:  

  • AI Impact Summit 2026
  • Artificial Intelligence
  • Tech News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.